• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टोयोटा लैंड क्रूजर 300 जीआर-एस भारत में लॉन्च, कीमत 2.41 करोड़ रुपये

    जीआर-एस वेरिएंट के साथ ही लैंड क्रूजर  300 जेडएक्स के मॉडल ईयर 2025 की यूनिट्स को भी पूरी तरह से इंपोर्ट करा दिया गया है

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 19, 2025 16:17 ist
    info icon
    published onFeb 19, 2025 16:17 IST
    last updated onFeb 19, 2025 16:17 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Land Cruiser GR-S

    2025 टोयोटा लैंड क्रूजर 300 को इसबार नए जीआर-एस वेरिएंट में पेश किया गया है जो कि इस एसयूवी का स्पोर्टी और ज्यादा ऑफ रोड केपेबल वर्जन है। और दोनों वेरिएंट्स की बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। ज्यादा डीटेल्स पर जानने से पहले सबसे पहले डालिए नजर डालिए नजर 2025 लैंड क्रूजर 300 एसयूवी की वेरिएंट अनुसार कीमत पर:

    2025 लैंड क्रूजर 300: कीमत

    वेरिएंट 

    कीमत

    जेडएक्स  

    2.31 करोड़ रुपये

    जीआर-एस

    2.41 करोड़ रुपये

     जैसा कि उपर दी गई टेबल में देखा जा सकता है, जीएक्स मॉडल के मुकाबले टोयोटा लैंड क्रूजर 300 जीआर-एस कीमत 10 लाख रुपये ज्यादा है। 

    अब ज्यादा रग्ड हुए जीआर-एस के लुक्स

    Toyota Land Cruiser GR-S Rear

    रेगुलर जीएक्स वेरिएंट के मुकाबले इस नए जीआर-एस वेरिएंट के लुक्स ज्यादा स्पोर्टी है जिसमें बीच में बोल्ड 'टोयोटा' के लैटर्स के साथ ब्लैक हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल,ब्लैक अलॉय व्हील्स,डोर हैंडल्स और ओआरवीएम्स दिए गए हैं। इसके बंपर के डिजाइन को भी बदला गया है जहां सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। ग्रिल,फेंडर और टेलगेट पर 'जीआर-एस' की बैजिंग होने की वजह से इसे इस एसयूवी के ज्यादा केपेबल वर्जन के तौर पर देखा जा सकता है। 

    2025 लैंड क्रूजर 300 एसयूवी के रेगुलर जेडएक्स वेरिएंट के डिजाइन में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं। इसमें पहले की तरह मस्क्यूलर स्लेटेड फ्रंट ग्रिल,स्लीक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और एलईडी टेललाइट्स दी गई है। 

    स्पोर्टी केबिन थीम 

    Toyota Land Cruiser GR-S Interior

    लैंड क्रूजर 300 जीआर-एस में मैग्नेटा रेड अपहोल्स्ट्री के साथ ऑल ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। यदि आपको कुछ ज्यादा सोबर चाहिए तो लैंड क्रूजर जीआर-एस के केबिन में ऑल ब्लैक थीम का भी ऑप्शन दिया गया है। इसके स्टीयरिंग व्हील और फ्रंट सीट हेडरेस्ट पर 'जीआर-एस' का इनस्ग्निया भी दी गई है। 

    रेगुलर जीएक्स वेरिएंट में ड्युअल टोन ब्लैक और बैज थीम के साथ बैज कलर की सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। लेकिन एकबार फिर बता दें कि यदि आपको ज्यादा स्पोर्टी और मेंटेन करने में आसानी रखनी है तो इसमें भी ऑल ब्लैक थीम दी गई है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    2025 लैंड क्रूजर 300 एसयूवी में 12.3 इंच टचस्क्रीन, 4-ज़ोन एसी और 14-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम दिए गए हैं । इसके अलावा इसमें 8-वे पावर्ड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट, एक सनरूफ और सेकंड रो पैसेंजर्स के लिए रियर इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी दी गई है। पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए इस कार में 10 एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत आने वाले सभी फीचर्स दिए गए हैं। 

    वी6 इंजन दिया गया है इसमें 

    टोयोटा ने लैंड क्रूजर 300 के 2025 मॉडल में पहले की तरह 3.3 लीटर वी6 ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया है। इसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन

    3.3-लीटर वी6 ट्विन टर्बो डीजल

    पावर 

    309 पीएस 

    टॉर्क 

    700 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    10-स्पीड ऑटोमैटिक 

    ड्राइवट्रेन

    4-व्हील ड्राइव

    पहले से बेहतर हुए जीआर-एस के ऑफ रोड मैकेनिक्स 

    लैंड क्रूजर 300 एसयूवी के नए जीआर-एस वेरिएंट में नए तरीके से ट्यून किए गए अडेप्टिव वेरिएबल सस्पेंशन सिस्टम और इंप्रूव्ड शॉक एब्जॉर्बर के साथ इस एसयूवी के ओवरऑल ऑफ रोडिंग पावर को बढ़ाने के लिए डिफ्रेंशियल लॉक्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें क्रॉल कंट्रोल फ़ंक्शन, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर के साथ 4-कैमरा मल्टी-टेरेन मॉनिटर और मल्टी-टेरेन मोड जैसे ऑ​फ रोडिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    मुकाबला

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 का मुकाबला लैंड रोवर रेंज रोवर,मर्सिडीज मेबैक जीएलएस और लैंड रोवर डिफेंडर के कुछ वेरिएंट्स से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है