• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फ्रैंकफर्ट मोटर शो में लैंड रोवर ने पेश की नई डिफेंडर, जानिए क्या है खास

    नई लैंड रोवर डिफेंडर दो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी भविष्य में इसका प्लग-इन हाइब्रिड वर्ज़न भी उतारेगी

    निखिल
    निखिल
    Published On सितंबर 11, 2019 12:39 ist
    info icon
    published onSep 11, 2019 12:34 IST
    last updated onSep 11, 2019 12:39 IST
    783 Views
    • Write a कमेंट

    लैंड रोवर ने 2019 फ्रैंकफर्ट मोटर शो में अपनी डिफेंडर ऑफ-रोडिंग एसयूवी के नए वर्ज़न से पर्दा उठा दिया है। यह पहले की तरह दो व्हीलबेस ऑप्शन: 90 इंच (3-डोर) और 110 इंच (5-डोर) में उपलब्ध होगी।  

    ग्लोबल मार्केट में नई डिफेंडर के 5-डोर मॉडल की सेल्स जल्द शुरू होगी। वहीं, इसके 3-डोर मॉडल को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। दोनों व्हीलबेस के साथ डिफेंडर कुल 6 वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इनमें 'डिफेंडर', 'एस', 'एसई', 'एचएसई', 'फर्स्ट एडिशन' और 'एक्स' वेरिएंट्स शामिल हैं।   

    इसके साथ चार एक्सेसरी पैक: 'एक्सप्लोरर', 'एडवेंचर', 'कंट्री' और 'अर्बन' का विकल्प भी मिलेगा। ये पैक इलेक्ट्रॉनिक विंच, रूफटॉप टेंट सहित कई अतिरिक्त फीचर्स के साथ आएँगे। 

    2020 लैंड रोवर डिफेंडर की डिज़ाइन पुराने मॉडल की तरह रेट्रो नहीं है। लेकिन इसके बोक्सी लेआउट को कंपनी ने जरुरु बरक़रार रखा है। इसमें पुराने मॉडल की तरह चौकोर व्हील आर्च, ऊंचा बोनट और अल्पाइन विंडो दी गई है। इसके रियर में एक तरफ खुलने वाला टेलगेट दिया है जिसपर स्पेयर व्हील को पोज़िशन किया गया है। इसके एलईडी टेललैम्प्स को भी चौकोर डिज़ाइन दी गई है। इसके अलावा, नई डिफेंडर में ऑटोमैटिक मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट (डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ) और 20-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। साथ ही इसमें स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ या फोल्डिंग फैब्रिक रूफ का विकल्प भी मिलता है। 

    2020 डिफेंडर को रेंजर रोवर स्पोर्ट और रेंज रोवर डिस्कवरी वाले प्लेटफार्म में कुछ बदलाव कर तैयार किया गया है। यह एक मोनोकॉक प्लेटफार्म है जिसे कंपनी ने 'डी7एक्स' नाम दिया है।   

    लैंड रोवर डिफेंडर में 291 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस, 38° का अप्प्रोच एंगल, 28° का ब्रेकओवर एंगल और 40° का डिपार्चर एंगल मिलता है। इसकी वॉटर-वेडिंग कैपेसिटी 900 मिलीमीटर (लगभग 3 फ़ीट) आंकी जा रही है।  

    एक्सटीरियर की तरह डिफेंडर के इंटीरियर में भी बोक्सी स्टाइलिंग को बरक़रार रखा गया है। इसमें स्क्वायर डैशबोर्ड मिलता है जो कई मॉडर्न फीचर्स से लैस है। इसमें हीटेड लैदर-रैप स्टीयरिंग व्हील, 14-लेवल हीटिंग और कूलिंग फंक्शन से लैस फ्रंट सीटें, मैनुअल हेडरेस्ट, ईबोनी हेडलाइनर और रियर में हीटेड सीटें मिलती है।    

    डिफेंडर के 90 व्हीलबेस मॉडल में 6-लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है। वहीं, इसके 110 व्हीलबेस मॉडल में 5, 6 और 5+2 सीटिंग लेआउट का विकल्प मिलता है। इसके अलावा इसकी फ्रंट के लिए जम्प सीट का ऑप्शन भी मिलता है, जिसके चलते कार की फ्रंट रो में भी तीन लोग बैठ सकते हैं।  

    लैंड रोवर डिफेंडर के एक्स वेरिएंट में 4-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, 12.3-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड-अप डिस्प्ले, 10-इंच का पीवी प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ), और 700वॉट का मेरीडियन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिफेंडर के इस इंफोटेनमेंट सिस्टम को 'ओवर द एयर' फीचर की सहायता से ऑनलाइन ही अपडेट किया जा सकता है। जिससे सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए इसे सर्विस स्टेशन नहीं ले जाना पड़ेगा।   

    बात की जाए इंजन की तो, इसमें दो 4-सिलेंडर डीजल इंजन ऑप्शन: डी200 (200पीएस/430एनएम) और डी240 (240पीएस/430एनएम) मिलते हैं। पेट्रोल यूनिट के तौर पर इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलंडर पी300 और 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड पी400 इंजन मिलते हैं जो क्रमशः 300पीएस/400एनएम और 400पीएस/550एनएम की पावर/टॉर्क जनरेट करते हैं। कंपनी भविष्य में इसका प्लग-इन हाइब्रिड वर्ज़न भी लॉन्च करेगी। 

    डिफेंडर एक ऑल-व्हील ड्राइव एसयूवी है, जिसकी कुशलता को बढ़ाने के लिए इसमें एयर सस्पेंशन, टेर्रिन रिस्पांस सिस्टम और एक्टिव डिफरेंशियल सिस्टम (टॉर्क वेक्टरिंग के साथ) भी मिलते हैं। 

    उम्मीद है कि लैंड रोवर इस नई डिफेंडर को 2020 ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित करेगी। इसे भारत में टेस्टिंग के दौरन भी देखा जा चुका है और कंपनी ने इसे अपनी भारतीय वेबसाइट पर भी लिस्ट किया हुआ है। लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला जीप रैंगलर से होगा।  

    साथ ही पढ़ें: फ्रैंकफर्ट मोटर शो में फोक्सवैगन ने अपने नए लोगो से उठाया पर्दा

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है