• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ लाएगी 2018 सी-क्लास पेट्रोल, जानिये कब होगी लॉन्च

    सी-क्लास पेट्रोल में सी-क्लास कैब्रियोलेट वाला 2.0 लीटर इंजन मिलेगा

    जगदेव
    जगदेव
    Published On नवंबर 19, 2018 12:07 ist
    info icon
    published onNov 19, 2018 12:07 IST
    last updated onNov 19, 2018 12:07 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Mercedes C-Class Petrol To Launch In November

    मर्सिडीज़-बेंज जल्द ही 2018 सी-क्लास को पेट्रोल इंजन से लैस करने वाली है। कंपनी के अनुसार पेट्रोल इंजन वाली 2018 सी-क्लास को नवंबर के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।

    2018 Mercedes C-Class Petrol To Launch In November

    पेट्रोल वेरिएंट में बीएस-6 मानकों वाला 2.0 लीटर इंजन मिलेगा, जो 258 पीएस की पावर और 370 एनएम का टॉर्क देगा। यही इंजन सी-क्लास कैब्रियोलेट में भी दिया गया है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। सी-क्लास का पेट्रोल वेरिएंट डीज़ल वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा पावरफुल है।

    2018 Mercedes C-Class Petrol To Launch In November

    क्यास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी आने वाले समय में सी 200 वेरिएंट में कम पावर वाला पेट्रोल इंजन भी दे सकती है। सी 200 में 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 184 पीएस की पावर देगा। इस इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी आएगी।

    कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 50 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। चर्चाएं हैं कि पेट्रोल इंजन का विकल्प आने के बाद इसकी बिक्री में भी इजाफा देखने को मिलेगा।

    यह भी पढें : बीएमडब्ल्यू एम2 कंपीटिशन लॉन्च, कीमत 79.90 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज नई सी-क्लास 1997-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है