• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिल्ली में 27 जून तक 100 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशंस होंगे इंस्टॉल, 500 हो जाएगी कुल संख्या

    इन नए 100 ईवी स्टेशंस में से 71 स्टेशंस को मेट्रो स्टेशनों के पास इंस्टॉल किया जाएगा जबकि बाकी के चार्जिंग पॉइन्ट्स दिल्ली की प्राइम लोकेशंस पर मौजूद होंगे।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 17, 2022 18:24 ist
    info icon
    published onMar 17, 2022 18:24 IST
    last updated onMar 17, 2022 18:24 IST
    3.4K Views
    • Write a कमेंट

    • जून 27 तक पूरी दिल्ली में होंगे 500 ईवी चार्जिंग स्टेशंस
    • इनमें से 71 चार्जिंग स्टेशंस मेट्रो स्टेशनों पर होंगे उपलब्ध जबकि बाकी दिल्ली की प्राइम लोकेशंस पर होंगे मौजूद
    • 22 केडब्ल्यू तक के इलेक्ट्रिक चार्जर के लिए सर्विस चार्ज 2 रुपये प्रति यूनिट होगा
    • हर तीन किलोमीटर पर एक इलेक्ट्रिक चार्जर भी लगाने का बनाया गया है प्लान

    https://twitter.com/i/broadcasts/1rmxPgnDLMjJN?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1503291038601211907%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cardekho.com/hi%2Findia-car-news.htm

    हाल ही में आयोजित हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने 27 जून तक 100 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशंस को इंस्टॉल करने का ऐलान किया है। इस तिथी तक इन सभी चार्जिंग स्टेशंस पर चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होना शुरू हो जाएगी। इस तरह देश की राजधानी में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़कर 500 हो जाएगी। 

    ये प्रोजेक्ट दिल्ली सरकार की ओर से हर तीन किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन लगाने के प्लान का एक हिस्सा है। 

    दिल्ली सरकार ने कहा कि अभी काफी चार्जिंग स्टेशंस सेंट्रल दिल्ली और न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन एरिया में ही उपलब्ध है। ऐसे नए चार्जिंग स्टेशंस पूरी दिल्ली के साथ साथ बॉर्डर एरिया पर भी लगाए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा और भारत सरकार मिराई कार के जरिए तलाशेगी देश में हायड्रोजन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चलाने की राह

    एक 22केडब्ल्यू तक के इलेक्ट्रिक चार्जर का इस्तेमाल करने पर सर्विस चार्ज सिर्फ 2 रुपये प्रति यूनिट होगा। दिल्ली सरकार का दावा है कि ये चार्जिंग रेट्स पूरे देश में 10 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से वसूली जा रही दरों के मुकाबले काफी कम है। दिल्ली में लगाए जाने वाले इन चार्जिंग स्टेशंस पर नॉर्मल और फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 

    यह भी पढ़ें: क्या इलेक्ट्रिक कारों के लिए कारगर साबित होगा बैट्री स्वेपिंग का फॉर्मूला? जानिए यहां

    सरकार का दिल्ली में चलने वाली कुल कारों में से इलेक्ट्रिक कारों की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का लक्ष्य है। अभी दिल्ली में 10 प्रतिशत तक इलेक्ट्रिक कारें बिक रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सरकार इंसेटिव्स और सब्सिडी भी दे रही है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है