• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स

    4.5810 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 6.90 - 12.03 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    दिवाली ऑफर पाएं
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Fronx के 14 वेरिएंट हैं, ₹6.90L से शुरू, 1.2L पेट्रोल, CNG और 1.0L Turbo में, MT, AMT और AT के साथ। Sigma (₹6.90L) सेफ्टी-फर्स्ट बेस है, जिसमें 6 एयरबैग, ESP और रियर सेंसर मिलते हैं। Delta (₹7.75L से) में SmartPlay Pro टचस्क्रीन CarPlay के साथ, ऑटो क्लाइमेट और पुश स्टार्ट जुड़ जाते हैं। Delta+ (₹8.14L से) में LED DRLs, अलॉय व्हील्स, NEXWave क्रोम ग्रिल और डुअल-टोन ऑप्शन मिलता है। Zeta Turbo (₹9.76L से) में 1.0L Boosterjet इंजन के साथ Suzuki Connect और रियर AC वेंट्स मिलते हैं। Alpha Turbo (₹10.61L से) में सबसे ऊपर 360 View कैमरा, Head Up Display और ARKAMYS साउंड मिलता है। ज़्यादातर बायर्स Delta+ 1.2L MT (₹8.14L) पर आते हैं, यहां आपको LED DRLs, अलॉय, NEXWave क्रोम ग्रिल, CarPlay वाली टचस्क्रीन और ऑटो क्लाइमेट मिलते हैं जो रोज़ की सिटी ड्राइविंग के लिए काफी हैं, और 1.0L Turbo के साथ Alpha के 360 कैमरा और Head Up Display, जो अक्सर काम नहीं आते, उनके लिए ~₹2.46L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते।

    और देखें
    फ्रॉन्क्स सिग्मा(बेस मॉडल)1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.79 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹6.90 लाख*
    फ्रॉन्क्स डेल्टा1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.79 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹7.75 लाख*
    फ्रॉन्क्स सिग्मा सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 28.51 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड₹7.94 लाख*
    टॉप सेलिंग
    फ्रॉन्क्स डेल्टा प्लस1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.79 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड
    ₹8.14 लाख*
    फ्रॉन्क्स डेल्टा एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.89 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.25 लाख*
    फ्रॉन्क्स डेल्टा प्लस एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.89 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.64 लाख*
    टॉप सेलिंग
    फ्रॉन्क्स डेल्टा सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 28.51 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड
    ₹8.74 लाख*
    फ्रॉन्क्स डेल्टा प्लस टर्बो998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.5 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.97 लाख*
    फ्रॉन्क्स जेटा टर्बो998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.5 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.76 लाख*
    फ्रॉन्क्स अल्फा टर्बो998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.5 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹10.61 लाख*
    फ्रॉन्क्स अल्फा टर्बो ड्यूल टोन998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.5 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹10.75 लाख*
    फ्रॉन्क्स जेटा टर्बो एटी998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.01 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹11.04 लाख*
    फ्रॉन्क्स अल्फा टर्बो एटी998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.01 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹11.89 लाख*
    फ्रॉन्क्स अल्फा टर्बो ड्यूल टोन एटी(टॉप मॉडल)998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.01 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड₹12.03 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन998 सीसी - 1197 सीसी
    पावर76.43 - 98.69 बीएचपी
    टॉर्क98.5 एनएम - 147.6 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी5
    ड्राइव टाइपफ्रंट व्हील ड्राइव
    माइलेज20.01 से 22.89 किमी/लीटर

    फ्रॉन्क्स 2026: लेटेस्ट updates

    • 23 दिसंबर 2025: मारुति फ्रॉन्क्स का ऑस्ट्रेलियन एनकैप क्रैश टेस्ट किया गया है जिसमें इसे 1 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। स्विफ्ट के बाद एएनकैप द्वारा टेस्ट किया जाने वाला यह दूसरा मॉडल है। 

    • 3 नवंबर 2025: मेड-इन-इंडिया मारुति फ्रॉन्क्स को एशियन एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस गाड़ी को वयस्क पैसेंजर सेफ्टी, चाइल्ड सेफ्टी, सेफ्टी असिस्ट और मोटरसाइकिलिस्ट सेफ्टी के मामले में 5-स्टार रेटिंग दी गई है। 

    • 29 अक्टूबर 2025: सुजुकी ने जापान मोबिलिटी शो 2025 में फ्रॉन्क्स फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट को शोकेस किया है। यह प्रोटोटाइप कॉन्सेप्ट वेरिएंट 85 प्रतिशत तक इथेनॉल ब्लेंड के लिए कैपेबल है। इसमें हीटेड फ्रंट सीट और लेवल-2 एडीएएस जैसे अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं। 

    और देखें

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    ““फ्रॉन्क्स में काफी चीजें अच्छी है और कमियां थोड़ी ही कम है। इसमें प्रीमियम हैचबैक,सब कॉम्पैक्ट एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी का एक अच्छा बैलेंस नजर आता है। स्टाइल,स्पेस,कंफर्ट और रोजाना की यूटिलिटी के मामले में भी फ्रॉन्क्स एक अच्छी कार है। कुछ और फीचर्स और थोड़ी कम शुरूआती कीमत के बाद तो हम आपको इसे खरीदने की सलाह जरूर देते।””

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स एक यूनीक कार है जे प्रीमियम हैचबैैक और छोटी क्रॉसओवर एसयूवी के बीच की कहीं लगती है। इसे बलेनो वाले प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है। इसका सीधा मुकाबला किसी दूसरी कार से नहीं है मगर ये कंपनी के पोर्टफोलियो में ब्रेजा के साथ रखी गई है। इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू,महिंद्रा 3एक्सओ,स्कोडा कायलाक और टाटा नेक्सन है।

    Maruti Fronx driving

    2025 मारुति फ्रॉन्क्स को कारदेखो के लॉन्ग टर्म फ्लीट के दौरान हमनें करीब 3 महीने तक ड्राइव किया। इसके साथ समय बिताने से यह तो साबित हो गया कि ये एक छोटे परिवार की एसयूवी के तौर पर आपकी काफी अपेक्षाओं को पूरा करती है। मगर क्या कॉम्पिटशन से भरे इस सेगमेंट में क्या ये एक ऑल राउंडर कार साबित होती है? आप जानेंगे इस रिव्यू में:

    और देखें

    (5 में से 4)

    इसमें कोई शक नहीं कि मारुति फ्रॉक्न अपनी क्रॉसओवर जैसी स्टाइलिंग के साथ काफी यूनीक लगती है। एक बार जब आप इसे देखेंगे तो ये आपको इससे बड़ी कार ग्रैंड विटारा जैसी लगेगी और खासतौर से आगे से तो ये बिल्कुल ग्रैंड विटारा की तरह लगती है मगर फ्रॉन्क्स का बाकी का डिजाइन यूनीक है। 

    Maruti Fronx front design

    इसके आगे के हिस्से में ग्रैंड विटारा की तरह सिग्नेचर 'ट्रिपल' एलईडी डेटाइम र​निंग लाइट्स और बंपर पर चौड़े एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। अपराइट बोनट,बोनट पर शार्प लाइन और चौड़ी ग्रिल के कारण इसका डिजाइन दमदार नजर आता है। 

    Maruti Fronx 3-pod headlights and front bumper design

    साइड की बात करें तो इस एसयूवी कूपे में स्लोपिंग रूफलाइन और रेक्ड रियर विंडस्क्रीन नजर आएगी। इसका शेप भले ही कूपे कार जैसा दिखता हो मगर व्हील आर्क के चारों ओर भारी क्लैडिंग और 190 मिलीमीटर के ग्राउंड क्लीयरेस के साथ ये एक पारंपरिक एसयूवी के जितनी दमदार नजर आती है। इसमें दिए गए मशीन फिनिशिंग वाले अलॉय व्हील्स की स्टाइलिंग हमें काफी पसंद आई जबकि इसके लोअर वेरिएंट्स में कवर्स के साथ स्टील व्हील्स या ब्लैक कलर के अलॉय का विकल्प मिलता है। 

    Maruti Fronx side profile

    इसके पीछे के हिस्से की बात करें तो यहां स्टाइलिंग एलिमेंट्स की कोई कमी नहीं है और यहां कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स,रूफ माउंटेड स्पॉयलर और शार्क फिन एंटीना दिए गए हैं। इसके अलावा यहां नीचे की तरफ भारी भरकम स्किड प्लेट भी दी गई है। 

    Maruti Fronx rear design

    मारुति ने फ्रॉन्क्स को डिजाइन करने में एक अलग अप्रोच दिखाई है। लॉन्च होने के दो साल बाद भी ये ताजा लगती है और इसका डिजाइन बाद में शायद ही आउटडेटेड लगने लगे। इसमें कोई ऐसी चीज नहीं है जो नापसंद की जाए। बॉक्सी शेप की एसयूवी कारों की भीड़ में ये अपनी स्लोपिंग रूफलाइन के कारण अलग सी नजर आती है मगर इसकी उंचाई कम है जिससे इसका रोड प्रजेंस उतना दमदार महसूस नहीं होता है। 

    Maruti Fronx

    मारुति फ्रॉन्क्स में 7 मोनोटोन कलर्स: नेक्सा ब्लू, आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, ग्रैंड्योर ग्रे, अर्थर ब्राउन, ऑपुलेंट रेड और ब्लूइश ब्लैक के विकल्प दिए गए हैं। इसमें रेड, ब्राउन और सिल्वर शेड केवल डुअल टोन ब्लैक रूफ ट्रीटमेंट के साथ उपलब्ध हैं।

    Maruti Fronx Opulent Red colour

    निजी तौर पर हमें इसमें दिया गया ऑप्यूलेंट और ड्युअल टोन ट्रीटमेंट ज्यादा अच्छा लगा और इनमें ये स्पोर्टी के साथ दमदार भी नजर आती है। 

    मारुति के सब 4 मीटर एसयूवी पोर्टफोलियो में ब्रेजा पहले से ही शामिल है मगर कंपनी ने स्टाइलिश लाइफस्टाइल के लिए फ्रॉन्क्स को एक विकल्प के तौर पर पेश किया है। ग्रैंड विटारा जैसी स्टाइलिंग वाली फ्रॉन्क्स एक स्टाइलिश और प्रीमियम क्रॉसओवर एसयूवी है और ये उन लोगों के लिए अच्छी है जिन्हें एक फैंसी पैकेज चाहिए। 

    और देखें

    (5 में से 3.5 )

    डिजाइन और क्वालिटी

    मारुति फ्रॉन्क्स का केबिन डिजाइन बलेनो के जैसा है। बस इसमें थीम का ही अंतर है जहां बलेनो में दिए गए ब्लू के बजाए मरून एसेंट्स दिए गए हैं। फ्रॉन्क्स के केबिन में कई लेयर्स वाला डैशबोर्ड दिया गया है जिसका डिजाइन बोरिंग नहीं लगता है। इसमें स्पेस की कमी नजर आती हैै जो कि इसके मुकबले में मौजूद दूसरी कारों में नजर नीीे आती है क्योंकि उनमें लाइट केबिन थीम दी गई है। 

    Maruti Fronx cabin

    क्वालिटी की बात करें तो इसमें इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक की क्वालिटी उतनी खास नहीं है मगर इसकी कीमत को देखते हुए ये पर्याप्त लगती है। इसके प्लास्टिक के पैनल को अलग तरह की फिनिशिंग और टेक्सचर दिए गए हैं और इनमें से कोई भी चीप या स्क्रैची नहीं लगता है। मारुति ने इसके डोर पैड्स एवं एल्बो रेस्ट पर सॉफ्ट लेदरेट का इस्तेामल किया है मगर टॉप वेरिएंट तक में सीटों पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री का ही इस्तेमाल किया गया है। मारुति को इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री देनी चाहिए थी जो फिलहाल के लिए इसमें एसेसरी के तौर पर ही दी जा रही है। 

    Maruti Fronx cabin

    फिट और फिनिशिंंग के डिपार्टमेंट में इसमें कोई कमी नहीं है मगर हमारा मानना है कि मारुति को अलग तरह के स्टीयरिंग माउंटेड और पावर विंंडो स्विच देने चाहिए थे जो कि आउटडेटेड और थोड़े चीप महसूस होते हैं। 

    आगे की सीटें 

    मारुति फ्रॉन्क्स के केबिन के अंदर जाना और उससे बाहर निकलना आसान है। इसमें ड्राइवर के लिए टिल्ट स्टीयरिंंग एडजस्टमेंट स्टैंडर्ड दिया गया है और इसके टॉप वेरिएंट में टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट और हाइट एडजस्टेबल सीटें दी गई है जिससे कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजिशन पर आना आसान है। छोटे मोटे सफर के लिए इसकी सीटें अपने आप में ही कंफर्टेबल है जिसमें सॉफ्ट कुशनिंग और बड़े साइड सपोर्ट दिए गए हैं। मगर फर्म कुशनिंग से लंबे सफर में कंफर्ट और बेहतर मिल सकता था और अच्छी कद काठी के लोगों को ज्यादा सपोर्ट भी मिल सकता था। 

    Maruti Fronx front seats

    ड्राइवर सीट से आपको आगे का दृश्य काफी अच्छे से मिलते हैं और आप दूसरे वाहनों को आराम से देख सकते हैं जिससे ड्राइवर को आत्मविश्वास भी मिलता है। फ्रॉन्क्स में मूवेबल फ्रंट आर्मरेस्ट भी दिए गए हैं जिससे लंबे सफर मं कंफर्ट बेहतर मिलता है। 

    पीछे की सीट 

    मारुति फ्रॉन्क्स की पीछे की सीट काफी कंफर्टेबल है ​जहां दो वयस्क आराम से बैठ सकते हैं। इसमें 6 फुट तक के लंबे कद के लोग अच्छे खासे स्पेस के साथ एकदूसरे के आगे पीछे अपनी अपनी पोजिशन पर बैठ सकते हैं। 6 फुट के लोगों के लिए इसमें पर्याप्त फुटरूम और नीरूम मिल जाता है। हालांकि, स्लोपिंग रूफलाइन के कारण हेडरूम से समझौता करना पड़ता है। 

    Maruti Fronx rear seats

    इसके पीछे की ओर तीन हेडरेस्ट दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर फ्रॉन्क्स में तीन औसत साइज के वयस्क बैठ सकते हैं मगर उन्हें पर्याप्त शोल्डर रूम नहीं मिलेगा। डार्क केबिन थीम होने के कारण आगे की तरह पीछे भी इसमें स्पेस की कमी महसूस होती है और एक्सट्रा लार्ज हेडरेस्ट से आगे का दृश्य ब्लॉक हो जाता है। 

    यहां रियर एसी वेंट्स जरूर दिए गए हैं मगर कपहोल्डर्स के साथ रियर सेंट्रल आर्मरेस्ट दिया जाता तो कंफर्ट और बेहतर हो सकता था जो कि नही दिया गया है। 

    प्रैक्टिकैलिटी

    इसमें चारों दरवाज़ों पर 1-लीटर की बॉटल पॉकेट, दो सेंट्रल कपहोल्डर, एक बड़ा ग्लवबॉक्स और फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट के नीचे एक क्यूब होल दिया गया है। फ्रॉन्क्स में कूल्ड ग्लवबॉक्स नहीं दिया गया है।

    Maruti Fronx front door bottleholder

    इसके स्टीयरिंग व्हील के बगल में ओपन स्पेस मौजूद है जिसमें आप छुट्टे पैसे या पर्ची वगैरह रख सकते हैं। पीछे बैठने वालों के लिए इसमे पैसेंजर साइड पर केवल सीट बैक पॉकेट ही दिया गया है और एसी वेंट्स के नीचे आपके फोन रखने के लिए जगह भी दी गई है। 

    चार्जिंग विकल्प

    वायरलेस फोन चार्जर के अलावा आपको इसमें आगे की तरफ 12 वोल्ट सॉकेट या यूएसबी टाइप ए पोर्ट दिया गया है वहीं पीछे बैठने वालों के लिए टाइप ए और टाइप सी चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं। 

    Maruti Fronx wireless phone charger

    कुल मिलाकर मारुति फ्रॉन्क्स का केबिन रिच फीलिंग नहीं देता है मगर इसमें बेसिक फैमिली कार के हिसाब से चीजें दी गई है जिनमे पर्याप्त स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी शामिल है। 

    फीचर्स (5 में से 3.5)

    मारुति फ्रॉन्क्स आपको फैंसी फीचर्स के मामले में बिल्कुल निराश नहीं करेगी और इसमें एक छोटी फैमिली एसयूवी के हिसाब से आपको कंफर्ट फीचर्स मिल जाएंगे। हालांकि, इसमें फीचर्स का एग्जिकयूशन थोड़ा बेहतर हो सकता था। 

    काम के फीचर्स
    की लेस एंट्री
    पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
    ऑटोमैटिक एसी
    ऑटोमैटिक हेडलैंप
    क्रूज़ कंट्रोल
    इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स
    ऑटोमैटिक आईआरवीएम
    स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
    रियर एसी वेंट
    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम से शुरू करें तो ये अपना काम कर देता है। इसका यूजर इंटफेस पुराना महसूस हो सकता है मगर बड़े ग्राफिक्स के साथ इसे इस्तेमाल करना आसान है और यूजर इंटरफेस खुद भी काफी सिंपल है। इससे वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले इससे आसानी से कनेक्ट हो जाता है और डिस्कनेक्ट करते समय भी आपको कोई परेशानी नहीं आती है। 

    Maruti Fronx infotainment system

    इसमें ड्राइवर के लिए फुल डिजिटल डिस्प्ले नहीं दी गई है मगर छोटी एमआईडी डिस्प्ले सिंपल तरीके से अपना काम करके दे देती है। इसमें ट्रिप डीटेल्स और माइलेज जैसी बेसिक इंफॉर्मेशन दिखाई देती है। इसके अलावा इसमें हेड अप डिस्प्ले भी दी गई है जिसपर स्पीड,आरपीएम रीडआउट्स और टर्न बाय टर्न नेविगेशन तक की जानकारी दिखाई देती है। 

    Maruti Fronx head-up display

    इस मारुति कार में आर्कमीज कंपनी का 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है जिसका साउंड और फील काफी क्रिस्प और क्लीयर है। इसमें वायरलेस फोन चार्जर भी दिया गया है मगर असल में ये ज्यादा काम नहीं आता है। ये फोन को जितना चार्ज नहीं करता उतना तो उसे गर्म्र कर देता है और बेहतर यही रहेगा कि आप चार्जिंग पोर्ट्स से ही फोन को चार्ज करें। 

    फ्रॉन्क्स में 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है जिसकी कैमरा क्वालिटी अच्छी है और कई एंगल से आप फीड देख सकते हैं। कम स्पेस वाली पार्किंग में ये काफी काम आता है।

    और देखें

    (5 में से 3.5)

    स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स
    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम एबीएस के साथ ईबीडी
    ड्युअल एयरबैग रियर पार्किंग सेंसर
    आईएसओफिक्स माउंट रियर डिफॉगर
    हिल होल्ड कंट्रोल     मैनुअल आईआरवीएम

    Maruti Fronx 360-degree camera

    फ्रॉन्क्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड नहीं दिए गए हैं मगर इसमें कुछ और सेफ्टी फीचर्स मौजूद है जो स्टैंडर्ड ​फिटमेंट के तौर पर मिलते हैं। इसमें डेल्टा+(ओ) वेरिएंट से 6 एयरबैग्स मिलना शुरू होते हैं वहीं 360 डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक आईआरवीएम जैसे सेफ्टी फीचर्स टॉप वेरिएंट से मिलना शुरू होते हैं। 

    Maruti Baleno Bharat NCAP crash test

    फ्रॉन्क्स में एडवांसड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर नहीं दिया गया है जबकि फ्रॉन्क्स में का भारत एनकैप की ओर से अभी क्रैश टेस्ट भी नहीं हुआ है। मगर मेड इन इंडिया फ्रॉन्क्स का जापान एनकैप की ओर से क्रैश टेस्ट किया गया था जहां इसे 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। हाल ही में भारत एनकैप की ओर से मारुति बलेनो का क्रैश टेस्ट किया गया जो कि फ्रॉन्क्स वाले ही प्लेटफॉर्म पर बनी है और इस टेस्ट में इसे 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।

    और देखें

    (5 में से 3.5 )

    मारुति का दावा ​है कि फ्रॉन्क्स में 308 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। मगर असल में इसका बूट बड़ा गहरा है और आप आसानी से इसमें एक छोटा,मीडियम और एक बड़ा ट्रॉली बैग आराम से रख सकते हैं और ऐसे करते हुए इसमें 4 लोगों का वीकेंड का सामान आराम से आ सकता है। ज्यादा बड़ा सामान रखने के लिए इसमें  60:40 स्प्ल्टि फंक्शन वाली पीछे की सीटें दी गई है। लगेज को लोड/अनलोड करने के लिए आपको काफी सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि इसका बूट लिप थोड़ा उंचा है। 

    Maruti Fronx boot space

    इसके सीएनजी वेरिएंट्स में ड्युअल सिलेंडर लेआउट नहीं दिया गया है। नतीजतन इसमें काफी कम स्पेस मिलता है ​जहां केवल डफल बैग्स रखने जितना ही स्पेस मिलता है। 

    और देखें

    (5 में से 4)

    इंजन  1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी 1-लीटर टर्बो पेट्रोल
    पावर  90 पीएस 77.5 पीएस 100 पीएस
    टॉर्क 113 एनएम 98.5 एनएम 148 एनएम
    ट्रांसमिशन 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड एएमटी 5-स्पीड मैनुअल 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक
    दावाकृत माइलेज 21.5किलोमीटर प्रति लीटर (मैनुअल) / 20.1 किलोमीटर प्रति लीटर (ऑटोमैटिक) 21.79किलोमीटर प्रति लीटर (मैनुअल) / 22.89किलोमीटर प्रति लीटर( एएमटी) 28.5 किलोमीटर प्रति किलोग्राम

    मारुति फ्रॉन्क्स 2025 मॉडल में दो इंजन: 1.2 लीटर,4 सिलेंडर,नेचुरली एस्पिरेटेड और 1 लीटर,3 सिलेंडर,टर्बो इंजन के विकल्प दिए गए हैं। इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट दिया गया है। 

    1.2-लीटर पेट्रोल

    ये नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जांचा परखा और भरोसेमंद है। स्विफ्ट और डिजायर के पिछले जनरेशन मॉडल में यही इंजन दिया जाता था जो अपनी परफॉर्मेंस,माइलेज और रिफाइनमेंट का लोहा मनवा चुका था। 

    शहर में परफॉर्मेंस

    Maruti Fronx driving

    शहर में इस्तेमाल करने के लिहाज से इसे इस तरह से ट्यून किया गया है कि ये स्मूद एक्सपीरियंस दे सके। इसकी परफॉर्मेंस उतनी स्पोर्टी नहीं है क्योंकि ये स्मूद तरीके से ​स्पीड पिकअप करता है। इसका एक्सलरेशन इतना पर्याप्त है कि सिटी में ठीक ठाक स्पीड में आप तुरंत ओवरटेक कर सकते हैं  

    शहर में भारी ट्रैफिक में इसका 5 स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन सुविधाजनक है। हालांकि, कभी कभी तुरंत गियर बदलते वक्त ये अटकता है और खासतौर पर जब आप कार को तेज ड्राइव कर रहे हो तब। माइलेज को मेंटेन करने के लिए ये तुरंत से अपशिफ्ट भी हो जाता है जो धीमे ट्र्रैफिक में सही चीज है मगर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए आपको ज्यादा थ्रॉटल भी देना पड़ता है। 

    इसलिए हम आपको फ्रॉन्क्स का मैनुअल मॉडल लेने की सलाह देंगे जो हल्के वजन के क्लच और अच्छे गियरबॉक्स के साथ इस्तेमाल करने में आसान है। मैनुअल के साथ आपको कार ड्राइव करने में मजा आएगा और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंचने से पहले आपको इसके इंजन से स्पोर्टी साउंड सुनाई देगा। 

    Maruti Fronx manual transmission

    इस इंजन से आप करीब 12-14 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं। 

    हाईवे परफॉर्मेंस 

    हाईवे पर हमें इसकी परफॉर्मेंस काफी पर्याप्त लगी। जब तक आप इसको आराम से ड्राइव करते रहेंगे तब तक इससे आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी और आप इसे 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच आराम से ड्राइव कर सकते हैं। हालांकि,इस स्पीड पर जल्दी से ओवरटेक करते समय आपको पावर की कमी महसूस होगी। 

    Maruti Fronx

    एएमटी से जुड़े अनुभव की बात करें तो से अटकता है क्योंकि जल्दी से ओवरटेक करने के लिए ये रिएक्ट और डाउनशिफ्ट होने में समय लगाता है। ये चीज मैनुअल के साथ आसान है क्योंकि गियर डाउन करने में ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ती है। 

    हाईवे पर इससे 18 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं। 

    कुल मिलाकर ये इंजन पूरे सेगमेंट के सबसे अच्छे नेचुरली एस्पिरेटेड यूनिट्स में से एक है और यदि आपको आरामदायक और रिफाइंड ड्राइव एक्सपीरियंस चाहतेे हैं और आप ज्यादातर कार सिटी में ही ड्राइव करने वाले हैं तो आपको इसे चुनना चाहिए। 

    फ्रॉन्क्स सीएनजी

    पेट्रोल वर्जन के मुकाबले पावर और टॉर्क में कमी के बावजूद ड्राइव एक्सपीरियंस में कोई ज्यादा अंंतर पता नहीं चला। शहर में धीमी स्पीड पर आपको एक्सलरेशन में कमी दिखाई देगी मगर ये ड्राइविंग के हिसाब से सही है। 

    हाईवे पर पावर की कमी ज्यादा महसूस होती है और आपको फुल पैसेंजर लोड या पहाड़ी इलाकों में पावर की कमी महसूस होगी। इसमें केवल मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और ओवरटेकिंग के समय आपको गियर बदलने ही पड़ते हैं। 

    परफॉर्मेंस में कमी के बदले आपको शानदार माइलेज मिलता है और अगर आप कार को ज्यादा इस्तेमाल करने वाले हैं तो हम आपको फ्रॉन्क्स सीएनजी लेने की सलाह देंगे। 

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    इस 3 सिलेंडर इंजन की परफॉर्मेस काफी दमदार है मगर ये नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जितना रिफाइंड नहीं है और आपको फ्लोर बोर्ड पर थोड़ा वाइब्रेशन भी महसूस होगा। मगर इसका ओवरऑल नॉइस,वाइब्रेशन और हार्शनेस लेवल उम्मीद से बेहतर है। 

    Maruti Fronx engine bay

    शहर में परफॉर्मेंस

    इस इंजन के साथ फ्रॉन्क्स को ड्राइव करने में मजा आता है। इसकी परफॉर्मेंस तब तक दमदार नहीं लगती जब तक ​टर्बो नहीं आ जाता। 

    नतीजतन,सिटी में ओवरटेकिंग करने में जोर नहीं लगता है और इसे कम स्पीड में ट्रैफिक में चलते रहने में जरूरत की पावर मिलती रहती है। 

    Maruti Fronx torque converter automatic gearbox

    यदि आपको ज्यादा से ज्यादा परफॉर्मेंस और रोमांचक ड्राइविंग चाहिए तो इस इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का कॉम्बिनेशन आपको ये काम कर करके दे देंगे। वहीं सुविधा के लिए आप टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प भी चुन सकते हैं। इससे आपको रोजाना स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा और जरूरत के समय फुर्तिलापन भी देखने को मिलेगा। ये सोनेट और वेन्यू जितना फुर्तिला तो नहीं है मगर बिना देरी के ये अपना काम कर देता है। 

    इसमें मैनुअल कंट्रोल के लिए पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं। इन पैडल शिफ्टर्स की फिनिशिंग उतनी खास नहीं है और हमें ऐसा महसूस हुआ ​कि इसमें चीप प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है। 

    टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ फ्रॉन्क्स शहर में 11-13 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है। 

    हाईवे परफॉर्मेंस

    Maruti Fronx

    खुली सड़कों पर इस इंजन की असल परफॉर्मेंस नजर आती है। इसकी परफॉर्मेंस इतनी फुर्तिली है कि फ्रॉक्नस मारुति की अब तक टेस्ट की गई सबसे तेज कार महसूस हुई जो 10.38 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। 

    100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के बाद इसकी परफॉर्मेंस में गिरावट नहीं आती है और ओवरटेकिंग के लिए आपको प्लानिंग की भी जरूरत नहीं होती है। इसका ऑटोमैटिक गियरबॉक्स बिना किसी परेशानी के डाउनशिफ्ट हो जाता है। मगर आपको बहुत जल्दी में किसी को ओवरटेक करना है तो आपको पैडल शिफ्टर की जरूरत पड़ सकती है। 

    माइलेज की बात करें तो फ्रॉन्क्स का टर्बो मॉडल हाईवे पर 17 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है। 

    कुल मिलाकर य इंजन उनके लिए है ​जो सिटी और हाईवे दोनों पर ही बराबर चलते हैं। ये ना सिर्फ मारुति के पोर्टफोलियो में बल्कि पूरे सेगमेंट में काफी रोमांचक इंजन है। यदि आप एफिशिएंसी और रिफाइनमेंट से समझौता किए बिना एक अच्छी परफॉर्मेंस वाला इंजन चाहते हैं तो यही वो इंजन है।

    और देखें

    राइड क्वालिटी (5 में से 4)

    मारुति फ्रॉन्क्स अपने सेगमेंट की सबसे कंफर्टेबल कारों में से एक है। इसकी राइड क्वालिटी काफी आरामदायक है और ये स्पीडब्रेकर्स,खराब रास्तों और उछालभरे रास्तों का सामना आराम से कर लेती है। इसमें काफी कम केबिन मूवमेंट महसूस होता है और इसके सस्पेंशन शोर भी नहीं करते हैं। 

    Maruti Fronx

    190 मिलीमीटर के उंचे ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आपको स्पीड ब्रेकर्स और गड्ढे आने पर स्पीड कम नहीं करनी पड़ती। आपको सस्पेंशन से एक थड का साउंड ​सुनाई दे सकता है मगर बैठने वालों को इससे कोई शिकायत नहीं रहेगी। 

    Maruti Fronx

    एक्सप्रेस वे पर भी इसमें बैठने वाले कंफर्टेबल बने रहते हैं। एक्सपेंशन जॉइन्ट्स या रास्ते में बदलाव के दौरान ही हल्का सा वर्टिकल मूवमेंट महसूस होता है ​जिसका अहसास पीछे की सीट पर ज्यादा होता है। 

    हैंडलिंग 

    Maruti Fronx driving

    शहर में फ्रॉन्क्स का स्टीयरिंग काफी हल्का महसूस होता है जिससे टाइट पार्किंग स्पॉट कार को पार्क करना या यू टर्न लेना आसान बन जाता है। 

    Maruti Fronx highway driving हाईवे पर ड्राइव करने के लिए इसका वजन आपको तेज स्पीड में ड्राइव करने के लिए पूरा आत्मविश्वास देता है और ये तेज कॉर्नर पर भी आराम से चलाई जा सकती हैै। हमें इसे लायसा (पुणे) के घाट में चलाने में भी काफी मजा आया और इसमें थोड़ा बॉडी रोल भी महसूस हुआ लेकिन अगर आप इसे बहुत ज्यादा स्पीड में ड्राइव ना करें तो फिर कोई परेशानी पेश नहीं आएगी। 

    कुल मिलाकर फ्रॉन्क्स में राइड कंफर्ट और हैंडलिंग का अच्छा बैलेंंस मिल जाता है।

    और देखें

    मारुति फ्रॉन्क्स छह वेरिएंट : सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा+, डेल्टा+ (ओ), जेटा और अल्फा में उपलब्ध है।  

    मारुति फ्रोंक्स सिग्मा वेरिएंट

    • इसमें केवल मैनुअल के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। सीएनजी भी उपलब्ध है।
    • इसमें ड्यूल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर डिफॉगर और हिल असिस्ट जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फ़ीचर दिए गए हैं।
    • इसमें पावर विंडो, ऑटोमैटिक एसी, टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्टमेंट और आगे और पीछे एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे सभी बेसिक फीचर्स दिए गए हैं।
    • इसमें हैलोजन लाइटिंग सेटअप दिया गया है, लेकिन इसमें कवर के साथ 16-इंच के स्टील व्हील ही मिलते हैं।
    • इसमें किसी भी प्रकार का कोई म्यूजिक सिस्टम नहीं दिया गया है।

    मारुति फ्रॉन्क्स डेल्टा वेरिएंट

    • 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प उपलब्ध है।
    • टर्न इंडिकेटर्स वाले बॉडी कलर ओआरवीएम ही डिज़ाइन में एकमात्र बदलाव हैं।
    • इसकी सबसे खास बात 4-स्पीकर साउंड सिस्टम के साथ 7-इंच टचस्क्रीन का अतिरिक्त फीचर है।
    • इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रिक आउटसाइड मिरर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और रियर पार्सल ट्रे जैसे अतिरिक्त फ़ीचर्स भी मौजूद हैं।

    मारुति फ्रॉन्क्स डेल्टा+ वेरिएंट

    • यह टर्बो-पेट्रोल इंजन वाला सबसे सस्ता वेरिएंट है। केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
    • मारुति फ्रॉन्क्स डेल्टा+ (ओ) वेरिएंट
    • इस वेरिएंट से मारुति फ्रॉन्क्स में छह एयरबैग मिलना शुरू होते हैं।
    • टायर रिपेयर किट के अलावा इसमें कोई अतिरिक्त फीचर नहीं दिया गया है।
    • एक्सटीरियर और इंटीरियर डेल्टा+ वेरिएंट जैसा ही है।

    मारुति फ्रॉन्क्स ज़ेटा वेरिएंट

    • इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, रियर वाइपर और वॉशर के साथ फुल एलईडी सेटअप है।
    • इसके अलावा, इसमें टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर व्यू कैमरा जैसे काम के फीचर दिए गए हैं। 
    • ड्राइवर के लिए छह स्पीकर साउंड सिस्टम और कलर्ड एमआईडी डिस्प्ले के साथ बेहतर इंफोटेनमेंट पैकेज भी दिया गया है।
    • वायरलेस फ़ोन चार्जर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर एसी वेंट और टाइप ए और सी चार्जिंग पोर्ट भी शामिल हैं।

    मारुति फ्रॉन्क्स अल्फा वेरिएंट

    • 16-इंच मशीन-फिनिश्ड अलॉय व्हील, डुअल-टोन कलर ऑप्शन और लेदरेट स्टीयरिंग व्हील के साथ यह बेहद प्रीमियम लुक और फील देता है।
    • 9-इंच टचस्क्रीन और आर्कमिस-ट्यून्ड साउंड सिस्टम के साथ इंफोटेनमेंट पैकेज और भी बेहतर हो जाता है।
    • इसके प्रमुख फीचर्स में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो-फोल्डिंग आउटसाइड मिरर, ऑटो आईआवीएम, हेड-अप डिस्प्ले और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं।

    कारदेखो की राय:

    • यदि आपका बजट कम है तो हम आपको मारुति फ्रॉन्क्स डेल्टा मॉडल लेने की सलाह देंगे। इस वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल जाता है और साथ ही एक फैमिली कार के हिसाब से बेसिक फीचर्स भी मिल जाते हैं। यदि आपको आफ्टरमार्केट एसेसरीज चाहिए तो आप सिग्मा वेरिएंट चुन सकते हैं। 
    • मारुति फ्रॉन्क्स जेटा वेरिएंट भी काफी पैसा वसूल वेरिएंट है जिसमें काम के और कंफर्ट फीचर्स का मिश्रण देखने को मिल जाता है। 
    • इसमें एलईडी डीआरएल्स,एलईडी ​​​हेडलाइट्स और 16 इंच अलॉय व्हील्स की वजह से लुक्स बेहतर हो जाते है। 
    • ऑटोमैटिक हेडलाइट्स को छोड़कर फीचर और सेफ्टी के डिपार्टमेंट में कोई खास अंतर नहीं है। 
    और देखें

    मारुति फ्रॉन्क्स का डिजाइन किसी पारंपरिक एसयूवी जैसा नहीं है मगर यही कारण है कि ये बाकी सब से अलग नजर आती है। स्टाइलिश लुक्स,कंफर्टेबल राइड क्वालिटी और अच्छे फीचर्स की वजह से ये एक बेहतर पैकेज के रूप में देखी जा सकती है। यदि आपको रोमांच पसंद है तो आप फ्रॉन्क्स का टर्बो पेट्रोल मॉडल ले कते है। बलेनो से ज्यादा कीमत होने के बावजूद यदि आपको टर्बो इंजन का मजा लेना हो आप फ्रॉन्क्स पर निवेश कर सकते हैं। 

    फ्रॉन्क्स के अलावा अन्य कारों के विकल्प

    मारुति ब्रेजा

    गौर करने के कारण 

    • उंचाई और स्क्वायर शेप होने के कारण बेहतर दिखती है ये 
    • पीछे बैठने वालों को मिलता है ज्यादा हेडरूम
    • सनरूफ उपलब्ध

    गौर ना करने के कारण

    • टर्बो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध नहीं 
    • ज्यादा स्टाइलिश भी नहीं 

    टाटा नेक्सन

    गौर करने के कारण 

    • ज्यादा फीचर्स के साथ उपलब्ध 
    • डीजल इंजन का विकल्प मौजूद
    • 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग 
    • टर्बो पेट्रोल के साथ डीसीटी का विकल्प उपलब्ध

    गौर ना करने के कारण

    फिट और फिनिशिंग के मामले में उतनी खास नहीं 

    • ज्यादा महंगी
    • ज्यादा प्रैक्टिकल नहीं 

    किआ सोनेट/हुंडई वेन्यू 

    गौर करने के कारण 

    • ज्यादा फीचर्स उपलब्ध 
    • डीजल इंजन का विकल्प मौजूद
    • टर्बो पेट्रोल के साथ डीसीटी केा भी विकल्प मौजूद

    गौर ना करने के कारण 

    • उतनी कंफर्टेबल नहीं 
    • सीएनजी का विकल्प मौजूद नहीं 
    • सोनेट ज्यादा महंगी

    निसान मैग्नाइट/रेनो काइगर

    गौर करने के कारण 

    • स्मूद सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध 
    • 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं इसमें 

    गौर ना करने के कारण 

    • स्पोर्टी नहीं है इसका टर्बो पेट्रोल इंजन
    • कम प्रीमियम लगता है ओवरऑल पैकेज
    और देखें

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कलर

    भारत में मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • फ्रॉन्क्स आर्कटिक व्हाइट कलरआर्कटिक व्हाइट
    • फ्रॉन्क्स ब्लूइश ब्लैक रूफ के साथ अर्दन ब्राउन कलरब्लूइश ब्लैक रूफ के साथ अर्दन ब्राउन
    • फ्रॉन्क्स ओप्युलेंट रेड कलरओप्युलेंट रेड
    • फ्रॉन्क्स ब्लैक रूफ के साथ ओप्युलेंट रेड कलरब्लैक रूफ के साथ ओप्युलेंट रेड
    • फ्रॉन्क्स ब्लैक रूफ के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर कलरब्लैक रूफ के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर
    • फ्रॉन्क्स ग्रैंडियर ग्रे कलरग्रैंडियर ग्रे
    • फ्रॉन्क्स अर्दन ब्राउन कलरअर्दन ब्राउन
    • फ्रॉन्क्स ब्लूइश ब्लैक कलरब्लूइश ब्लैक
    • फ्रॉन्क्स नेक्सा ब्लू कलरनेक्सा ब्लू
    • फ्रॉन्क्स स्प्लेंडिड सिल्वर कलरस्प्लेंडिड सिल्वर

    comparing मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स rivals

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    Rs.6.90 - 12.03 लाख*
    मारुति सुजुकी बलेनो
    मारुति सुजुकी बलेनो
    Rs.5.99 - 9.99 लाख*
    मारुति सुजुकी ब्रेजा
    मारुति सुजुकी ब्रेजा
    Rs.7.50 - 13.71 लाख*
    टोयोटा टाइजर
    टोयोटा टाइजर
    Rs.7.43 - 12.94 लाख*
    टाटा पंच
    टाटा पंच
    Rs.5.75 - 10.77 लाख*
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    Rs.5.84 - 8.89 लाख*
    टाटा नेक्सन
    टाटा नेक्सन
    Rs.7.40 - 14.52 लाख*
    हुंडई वेन्यू
    हुंडई वेन्यू
    Rs.8 - 15.83 लाख*
    रेटिंग4.5User Review (810)4.7User Review (15)4.5User Review (42)4.4User Review (103)4.7User Review (172)4.5User Review (535)4.6User Review (884)4.6User Review (101)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकऑटोमेटिक / मैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन998 सीसी - 1197 सीसी1197 सीसी998 सीसी - 1462 सीसी998 सीसी - 1197 सीसी1199 सीसी1197 सीसी1199 सीसी - 1497 सीसी998 सीसी - 1493 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोल
    पावर76.43 - 98.69 बीएचपी69 - 82 बीएचपी86.63 - 109 बीएचपी76.43 - 98.69 बीएचपी72 - 118 बीएचपी68.8 - 81.8 बीएचपी99 - 118.27 बीएचपी82 - 118 बीएचपी
    माइलेज20.01 से 22.89 किमी/लीटर23.8 से 24.77 किमी/लीटर19.96 से 21.09 किमी/लीटर20 से 22.8 किमी/लीटर-25.35 से 26.25 किमी/लीटर17.01 से 24.08 किमी/लीटर17.9 से 20.99 किमी/लीटर
    बूट स्पेस308 लीटर318 लीटर-308 लीटर366 लीटर265 लीटर382 लीटर375 लीटर
    एयरबैग66666666
    वर्तमान में देख रहे हैंफ्रॉन्क्स बनाम बलेनोफ्रॉन्क्स बनाम ब्रेजाफ्रॉन्क्स बनाम टाइजरफ्रॉन्क्स बनाम पंचफ्रॉन्क्स बनाम स्विफ्टफ्रॉन्क्स बनाम नेक्सनफ्रॉन्क्स बनाम वेन्यू

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स वीडियो

    • पूर्ण वीडियो
    • Frequent Siren Issue Solved

      Frequent Siren Issue Solved

    • Reasons Not To Buy The Fronx

      Reasons Not To Buy The फ्रॉन्क्स

    • Make Navigation Easier

      Make Navigation Easier

    • Should It Get ADAS In India?

      India? में Should It Get ADAS

    • Would You Prefer Sitting Here?

      Would You Prefer Sitting Here?

    • Kia Sonet Facelift 2024 vs Nexon, Venue, Brezza and More! | #BuyOrHold6:33
      Kia Sonet Facelift 2024 vs Nexon, Venue, Brezza and More! | #BuyOrHold
      2 साल पहले458.2K व्यूज
    • Living With The Maruti Fronx | 6500 KM Long Term Review | Turbo-Petrol Manual10:22
      Living With The Maruti Fronx | 6500 KM Long Term Review | Turbo-Petrol Manual
      2 साल पहले355.2K व्यूज
    • Maruti Fronx Variants Explained: Sigma vs Delta vs Zeta vs Alpha | BEST variant तो ये है!12:29
      Maruti Fronx Variants Explained: Sigma vs Delta vs Zeta vs Alpha | BEST variant तो ये है!
      3 साल पहले217.4K व्यूज
    • Maruti Fronx Delta+ Vs Hyundai Exter SX O | ❤️ Vs 🧠10:51
      Maruti Fronx Delta+ Vs Hyundai Exter SX O | ❤️ Vs 🧠
      2 साल पहले271.3K व्यूज

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
    • रोड टेस्ट
    • मारुति फ्रॉन्क्स: लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन
      मारुति फ्रॉन्क्स: लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन

      ये गुड लुकिंग कार है​, जिसका ड्राइव एक्सपीरियंस अच्छा है और राइड कंफर्टेबल है।

      भानुon सितंबर 01, 2023
    • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स 2023 रिव्यू: क्या उम्मीदों पर खरा उतरेगी ये कार?
      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स 2023 रिव्यू: क्या उम्मीदों पर खरा उतरेगी ये कार?

      यदि आपको ब्रेजा की बॉक्सी स्टाइलिंग पसंद ​है या फिर ग्रैंड विटारा का साइज आकर्षित करता है तो फ्रॉन्क्स इनके एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर देखी जा सकती है।

      भानुon अप्रैल 13, 2023

    explore मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स दूसरा hand कारें

    • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स डेल्टा प्लस
      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स डेल्टा प्लस
      Rs8.25 लाख
      2026100किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स डेल्टा प्लस
      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स डेल्टा प्लस
      Rs8.25 लाख
      2026101किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स अल्फा टर्बो एटी
      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स अल्फा टर्बो एटी
      Rs8.68 लाख
      202412,671किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स अल्फा टर्बो एटी
      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स अल्फा टर्बो एटी
      Rs9.04 लाख
      20255,933किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स डेल्टा सीएनजी
      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स डेल्टा सीएनजी
      Rs8.75 लाख
      202528,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स अल्फा टर्बो
      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स अल्फा टर्बो
      Rs8.50 लाख
      202516,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स डेल्टा सीएनजी
      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स डेल्टा सीएनजी
      Rs8.50 लाख
      202517,700किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स सिग्मा
      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स सिग्मा
      Rs7.00 लाख
      202519,800किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स सिग्मा सीएनजी
      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स सिग्मा सीएनजी
      Rs8.70 लाख
      202510,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स सिग्मा सीएनजी
      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स सिग्मा सीएनजी
      Rs7.50 लाख
      20254,283किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें


    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड810 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (810)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (315)
    • कंफर्ट (305)
    • माइलेज (277)
    • इंजन (119)
    • इंटीरियर (131)
    • स्पेस (89)
    • कीमत (154)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • r
      rishu gupta on नवंबर 01, 2026
      4.2
      Smooth Drive Qualtiy Praird With Daily Performance
      Choosing maruti suzuki fronx was delibrate decision based on its strong pickup and smooth engine refinement. The car delivers highly stable performace and highway speed while maintaining excellent comfort level inside the cabin the intial buying moment is very pleasant with high clear vehicle explanation.
      और देखें
    • s
      saurabh कुमार on अक्टूबर 28, 2026
      5
      I Suggest All My Friends This Car Buy In Feat.ure
      I suggest this car to all my relatives and friends because it is comfortable and has good looks. It offers a mind-blowing experience for daily office commutes, family trips, and more. I have been using it for the last 1 year and 7 months without any issues. The mileage is very good at 27 km/l, and the looks are awesome. This is my honest review and feedback. Lastly, I would like to say that this car has an awesome look and amazing design.
      और देखें
    • s
      sooraj कुमार एस रेनफोर्स्ड एस रेनफोर्स्ड on अक्टूबर 25, 2026
      4.7
      Embarassing........
      It's not just about the stylish coupe look and smooth drive, the Fronx is next-level when it comes to mileage too! Enjoy every journey without worrying about fuel costs. A perfect choice for both daily commutes and long drives, Such an amazing champ, Total comfort on long drives.
      और देखें
    • j
      jitendra sial एल on अक्टूबर 24, 2026
      4.7
      Nice Experience
      Nice experience while driving, in this budget one of the most valuable vehicle in this segment without any confusion you can opt this, This review are given in real world situation and owner experience in this regard anyone who want his or her 1st vehicle he can purchase this without any hesitation or delay.  
      और देखें
    • k
      komal patidar on अक्टूबर 23, 2026
      5
      Better Car
      The fronx looks absolutely stunning and stylish. Its design, comfort and mileage make it an excellent family car. It offers a smooth driving experience, and the interior feels quite premium. The CNG varient is a especially a great choice for those looking for a good car with lower running costs. Overall with its better looks, good performance, and reliable service network, the fronx is definitely a great option. Worth Buying💯🔥
      और देखें
    • अधिक देखें

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स माइलेज

    पेट्रोल मॉडल का माइलेज 20.01 किमी/लीटर से 22.89 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 28.51 किलोमीटर/ किलोग्राम है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलऑटोमेटिक22.89 किमी/लीटर
    पेट्रोलमैनुअल21.79 किमी/लीटर
    सीएनजीमैनुअल28.51 किलोमीटर/ किलोग्राम
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में फ्रॉन्क्स की ऑन-रोड कीमत 7,81,138 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) फ्रॉन्क्स और बलेनो में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) फ्रॉन्क्स की कीमत 6.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम और बलेनो की कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 7.34 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की ईएमआई ₹15,503 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹82,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Shiv asked on 19 Sep 2026
      Q ) Fronx petrol or frox cng
      By CarDekho Experts on 19 Sep 2026

      A ) Both the Fronx Petrol and Fronx CNG variants have their own distinct advantages ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Ashok Verma asked on 24 Aug 2026
      Q ) How many cost of 998 cc
      By CarDekho Experts on 24 Aug 2026

      A ) The Maruti Suzuki FRONX is priced between Rs. 6.85 - 11.98 Lakh (Ex-showroom, Ne...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Raees Suthar asked on 21 Apr 2026
      Q ) Safety future
      By CarDekho Experts on 21 Apr 2026

      A ) The Maruti Suzuki Fronx comes equipped with essential safety features such as du...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Santosh Contercter asked on 19 Oct 2025
      Q ) Daun peyment kitna hai
      By CarDekho Experts on 19 Oct 2025

      A ) Generally, a 10% to 30% down payment is required on the on-road price of a vehic...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Aditya asked on 4 Jun 2025
      Q ) Does fronx delta plus 1.2L petrol comes with connected tail light ?
      By CarDekho Experts on 4 Jun 2025

      A ) Yes, the Fronx Delta Plus 1.2L Petrol variant comes equipped with connected tail...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      प्रशन
      calculate फ्रॉन्क्स ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹18,521ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.8.37 - 14.94 लाख*
      मुंबईRs.8.07 - 14.15 लाख*
      पुणेRs.8.07 - 14.15 लाख*
      हैदराबादRs.8.28 - 14.73 लाख*
      चेन्नईRs.8.21 - 14.85 लाख*

      ट्रेंडिंग मारुति सुजुकी कारें

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      दिवाली ऑफर पाएं
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है