2026 वॉल्वो ईएक्स90 भारत में 1.26 करोड़ रुपये कीमत पर हुई लॉन्च : यह फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी देती है 625 किलोमीटर तक की रेंज
वोल्वो इंडिया के ईवी लाइनअप में एक नया फ्लैगशिप मॉडल शामिल हुआ है
- Write a कमेंट

वॉल्वो इंडिया ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी ईएक्स90 को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1.26 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह फुल-साइज लग्ज़री 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट में वॉल्वो का सबसे बड़ा दांव है, जो सीधे तौर पर जर्मन और अन्य स्थापित ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए तैयार है। यह कार सिर्फ एक फुली-लोडेड वेरिएंट में उपलब्ध है। चलिए, इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की हर डिटेल पर करीब से डालते हैं एक नजर :-
कीमत और वेरिएंट
| मॉडल |
कीमत (एक्स-शोरूम) |
| वॉल्वो ईएक्स90 अल्ट्रा |
1.26 करोड़ रुपये |
वॉल्वो ईएक्स90 को भारत में सिर्फ एक फुली-लोडेड अल्ट्रा वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 1.26 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसकी बुकिंग अपनी ऑथोराइज़्ड डीलरशिप पर लेनी शुरू कर दी है और अगले महीने से इसकी टेस्ट ड्राइव भी शुरू हो जाएगी। हालांकि, ग्राहकों को इसकी डिलीवरी के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि जनवरी 2027 से डिलीवरी शुरू करने की योजना है। वॉल्वो शुरुआती ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर भी दे रही है। इस साल के अंत तक ईएक्स90 बुक करने वाले ग्राहकों को 11किलोवाट का एसी चार्जर, 3 साल का सर्विस पैकेज और एश्योर्ड बायबैक स्कीम भी मिलेगी। यह पैकेज शुरुआती खरीदारों के लिए डील को और भी आकर्षक बनाता है।
डिजाइन
-
वॉल्वो ईएक्स90 का लुक पहली नजर में आपको बहुत आकर्षक लग सकता है।

-
आगे की तरफ इसमें सिग्नेचर वॉल्वो लोगो के साथ एक ब्लेंक-ऑफ ग्रिल, थॉर हैमर एलईडी हेडलैंप्स जो स्लीक एलईडी डीआरएल्स से घिरे हुए हैं और स्कलप्टेड बंपर के साथ लोअर एयर डैम के लिए ग्लॉस ब्लैक सराउंड मिलता है।


-
साइड से देखने पर इसका प्रोफाइल काफी हद तक एक्ससी90 जैसा बॉक्सी और दमदार लगता है, लेकिन कुछ एलिमेंट्स इसे एक मॉडर्न ईवी का लुक देते हैं। इसमें फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स हैं जो एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाते हैं, और 21-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स इसे एक शानदार लुक देते हैं।

-
पीछे की तरफ इसमें सी-शेप वाले कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, जिसकी डिजाइन काफी आकर्षित लगती है। इसके अलावा, डी-पिलर पर दी गई ब्रेक लाइट, इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर और बंपर पर दी गई ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग इसके लुक को पूरा करती है।
| डाइमेंशन : लंबाई: 5037 मिलीमीटर, चौड़ाई: 1964 मिलीमीटर, ऊंचाई: 1744 मिलीमीटर, व्हीलबेस: 2985 मिलीमीटर |
कलर ऑप्शन
नई वॉल्वो ईएक्स90 छह मोनोटोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें यह शामिल हैं :-
-
डेनिम ब्लू
-
सैंड ड्यून
-
मलबेरी रेड
-
क्रिस्टल व्हाइट
-
ओनिक्स ब्लैक
-
वेपर ग्रे
इन सभी रंगों में से डेनिम ब्लू और मलबेरी रेड जैसे कुछ कलर इसे भीड़ से अलग दिखाते हैं, जबकि क्रिस्टल व्हाइट और ओनिक्स ब्लैक क्लासिक इसे लग्ज़री का एहसास देते हैं।
इंटीरियर

वॉल्वो ईएक्स90 का केबिन भी मिनिमलिस्ट थीम पर आधारित है। डैशबोर्ड का सेंटर पॉइंट एक बड़ी, वर्टिकली-ओरिएंटेड 14.5-इंच की टचस्क्रीन है। कार के लगभग सभी फंक्शंस जैसे कि इंफोटेनमेंट, क्लाइमेट कंट्रोल और यहां तक कि ओआरवीएम्स एडजस्टमेंट भी इसी स्क्रीन से कंट्रोल होते हैं। फिजिकल बटन की कमी केबिन को एक बेहद साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक देती है। केबिन में हाई-क्वालिटी मटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सॉफ्ट-टच लेदर सीट्स, एल्युमिनियम और वुडन इंसर्ट शामिल हैं, जो इसे एक प्रीमियम फील देते हैं। थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के पीछे एक कॉम्पैक्ट 9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो ड्राइविंग से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी दिखाता है। भारत में ईएक्स90 को 6-सीटर लेआउट में लॉन्च किया गया है, जिसकी दूसरी रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इन सीट्स में अलग-अलग आर्मरेस्ट और स्लाइड व रिक्लाइन फंक्शन भी मिलते हैं, जो लंबे सफर में बेहतरीन कंफर्ट सुनिश्चित करते हैं।

बूट स्पेस
एक फुल-साइज फैमिली एसयूवी होने के नाते, वॉल्वो ईएक्स90 में प्रैक्टिकैलिटी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें तीनों रो की सीटें अपनी जगह पर होने पर 324 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो छोटे-मोटे सामान को रखने के लिए काफी है। अगर आप तीसरी रो की सीटों को फोल्ड कर देते हैं, तो यह स्पेस बढ़कर 690 लीटर हो जाता है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक कार में बोनट के नीचे 46-लीटर का "फ्रंक" (फ्रंट ट्रंक) भी दिया गया है, जहां आप चार्जिंग केबल या छोटे बैग आसानी से रख सकते हैं।


फीचर और सेफ्टी
-
वॉल्वो ईएक्स90 एक फीचर लोडेड कार है, जिसमें इन-बिल्ट गूगल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 14.5-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 25-स्पीकर वाला बोवर और विल्किन्स सराउंड साउंड सिस्टम, 9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर-एडजस्टेबल फ्रंट और रियर सीटें, हीटेड, मसाज और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पावर्ड टेलगेट, पैनोरमिक फोटोक्रोमिक ग्लास रूफ और कई वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स शामिल हैं।


-
सेफ्टी हमेशा से वॉल्वो की प्राथमिकता रही है और ईएक्स90 इस परंपरा को आगे बढ़ाती है। इसे यूरो एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।
-
इस इलेक्ट्रिक कार में 9 एयरबैग, लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटो पार्किंग असिस्ट, हिल होल्ड असिस्ट (एचएचए), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
पावरट्रेन ऑप्शन
| बैटरी पैक |
106 केडब्लूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या |
2 |
| सर्टिफाइड रेंज (डब्लुएलटीपी) |
625 किलोमीटर |
| पावर |
462 पीएस |
| टॉर्क |
670 एनएम |
| सर्टिफाइड एसेलेरेशन (0-100 किमी/घंटे) |
5.5 सेकंड |
| ड्राइवट्रेन |
एडब्लूडी |
एडब्लूडी - ऑल-व्हील-ड्राइव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में वॉल्वो ईएक्स90 में दो बैटरी पैक्स मिलते हैं, जबकि भारत में केवल बड़ा 106 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसकी सर्टिफाइड रेंज 625 किलोमीटर है।

इस एसयूवी कार में 350 किलोवाट तक की डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की क्षमता है। इसकी बड़ी बैटरी को सिर्फ 22 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
मुकाबला
वॉल्वो ईएक्स90 का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस, किआ ईवी9, और अपकमिंग रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक से है।
कारदेखो का क्या है कहना…
वॉल्वो ईएक्स90 उन परिवारों के लिए एक बेहतरीन कार है जो दिखावे से ज्यादा सेफ्टी, प्रैक्टिकैलिटी और एक शांत ड्राइविंग एक्सपीरियंस को महत्व देते हैं। इसका मिनिमलिस्ट डिज़ाइन, फीचर्स से भरपूर केबिन और दमदार सेफ्टी पैकेज इसे एक अलग पहचान देता है। यह लग्ज़री की एक नई परिभाषा पेश करती है। इस कीमत पर यह एसयूवी कार एक वैल्यू-फॉर मनी ऑप्शन लगती है। इसकी लंबी रेंज और फास्ट चार्जिंग क्षमता इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ लंबी यात्राओं के लिए भी उपयुक्त बनाती है। यह भी संभव है कि वॉल्वो एक्ससी90 के कुछ संभावित खरीदार, बेहतर परफॉर्मेंस और एक रिफाइंड ईवी पावरट्रेन के लिए ईएक्स90 की ओर आकर्षित हों।

आप नई ईएक्स90 को लेकर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।














