• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट स्कोडा कोडिएक जनवरी 2022 में होगी लॉन्च

    स्कोडा इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर जेक होलिस ने कहा है कि फेसलिफ्ट कोडिएक को जनवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा। होलिस ने एक ट्विट के रिप्लाई में यह कंफर्म किया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 24, 2021 19:38 ist
    info icon
    published onNov 24, 2021 19:38 IST
    last updated onNov 24, 2021 19:38 IST
    989 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ने अप्रैल 2020 में बीएस6 नॉर्म्स लागू के होने के दौरान कोडिएक को बंद कर दिया था।

    Zac Hollis Confirms January 2022 Launch For The Facelifted Skoda Kodiaq

    • 2022 कोडिएक में ऑक्टाविया और सुपर्ब वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।
    • इसमें 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया जाएगा और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम की चॉइस मिलेगी।
    • इसके बोनट, ग्रिल, बंपर्स, हेडलाइट और टेललाइट में बदलाव नजर आएगा।
    • इंटीरियर में बड़े अपडेट के तौर पर केवल नया टू-स्पोक व्हील दिया जाएगा।
    • इसकी प्राइस 33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    स्कोडा इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर जेक होलिस ने कहा है कि फेसलिफ्ट कोडिएक को जनवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा। होलिस ने एक ट्विट के रिप्लाई में यह कंफर्म किया है।

    Zac Hollis Confirms January 2022 Launch For The Facelifted Skoda Kodiaq

    कुछ समय पहले रिपोर्ट में भी हमने कहा था कि फेसलिफ्ट कोडिएक को भारत में 2022 के पहले महीने में लॉन्च किया जाएगा लेकिन सेमीकंडक्टर की कमी में इसमें देरी होने की संभावनाएं भी थी।

    Zac Hollis Confirms January 2022 Launch For The Facelifted Skoda Kodiaq

    फेसलिफ्ट कोडिएक में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। यही इंजन स्कोडा की ऑक्टाविया और सुपर्ब में भी मिलता है। कोडिएक ऑल-व्हील-ड्राइव एसयूवी कार होगी।

    Zac Hollis Confirms January 2022 Launch For The Facelifted Skoda Kodiaq

    इसके डिजाइन की बात करें तो बोनट, बंपर, हेडलाइट, टेललाइट, ग्रिल और अलॉय व्हील में बदलाव होगा। इसका इंटीरियर लेआउट पहले जैसा ही होगा, यहां केवल बदलाव के तौर पर नया टू-स्पॉक स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा। इसके अलावा अपहोल्स्ट्री ऑप्शन में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

    Zac Hollis Confirms January 2022 Launch For The Facelifted Skoda Kodiaq

    स्कोडा कोडिएक में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, अपडेट 12-स्पीकर्स साउंड सिस्टम और 10 कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसमें पहले की तरह पैनोरमिक सनरूफ, 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलना जारी रहेंगे। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, मल्टीपल एयरबैग, ट्रेक्शन कंट्रोल और हिल असिस्ट जैसे फीचर दिए जाएंगे।

    Zac Hollis Confirms January 2022 Launch For The Facelifted Skoda Kodiaq

    2022 स्कोडा कोडिएक का कंपेरिजन टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लोस्टर से होगा। इसे फुली लोडेड सिंगल वेरिएंट में पेश किया जा सकता है और इसकी प्राइस 33 लाख रुपये के करीब हो सकती है।

    was this article helpful ?

    स्कोडा कोडिएक 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा कोडिएक 2022-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है