• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन वेंटो को मिला नया डीज़ल इंजन, मिलेगी 110 पीएस की पावर

    फॉक्सवेगन ने वेंटो सेडान को एमियो वाले नए डीज़ल इंजन से लैस कर दिया है। इसमें पहले की तुलना में 5 पीएस की ज्यादा पावर मिलेगी। वेंटो की कीमत 9.46 लाख रूपए से शुरू होती है, जो 11.35 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

    तुषार
    तुषार
    published on नवंबर 15, 2016 16:12 ist
    info icon
    published onNov 15, 2016 16:12 IST
    last updated onNov 15, 2016 16:12 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन ने वेंटो सेडान को एमियो वाले नए डीज़ल इंजन से लैस कर दिया है। इसमें पहले की तुलना में 5 पीएस की ज्यादा पावर मिलेगी। वेंटो की कीमत 9.46 लाख रूपए से शुरू होती है, जो 11.35 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

    दिलचस्प बात ये है कि फॉक्सवेगन एमियो के ऑटोमैटिक वेरिएंट में यही इंजन 21.73 किलोमीटर प्रति लीटर और मैनुअल वेरिएंट में 21.66 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि वेंटो के मैनुअल वर्जन में यह इंजन 22.27 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वर्जन में 22.15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा यानी बड़ी कार होने के बावजूद वेंटो में ज्यादा माइलेज़ मिलेगा।

    पेट्रोल इंजन वाली वेंटो में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वेंटो दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसमें पहला है 1.6 लीटर का एमपीआई इंजन, इसकी पावर 105 पीएस और टॉर्क 153 एनएम है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। दूसरा है 1.2 लीटर का इंजन, इसकी पावर 105 पीएस और टॉर्क 175 एनएम है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी।

    डीज़ल एमियो में 1.5 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है। इसकी पावर 110 पीएस और टॉर्क 250 एनएम है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। मैनुअल गियरबॉक्स की सुविधा वेंटो डीज़ल के बेस वेरिएंट ‘ट्रेंडलाइन, मिड वेरिएंट ‘कंफर्टलाइन’ और टॉप वेरिएंट ‘हाईलाइन’ में मिलेगी। वहीं ऑटोमैटिक का विकल्प ऊपर वाले दो वेरिएंट में मिलेगा।

    सुरक्षा के लिए फॉक्सवेगन वेंटो में ड्यूल एयरबैग, एबीएस और एडजस्टेबल हैडरेस्ट जैसे फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। फीचर लिस्ट में रेन-सेंसिंग वाइपर, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ रियर एसी वेंट्स, ऊपर-नीचे और आगे-पीछे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग और सभी विंडो के साथ वन-टच अप/डाउन फंक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस में टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ मिररलिंक भी दिया गया है, जो 4-स्पीकर वाले साउंड सिस्टम से जुड़ा है।

    was this article helpful ?

    तुषार
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    फॉक्सवेगन वेंटो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है