• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी वोल्वो एक्ससी40

    वोल्वो एक्ससी40 केवल टॉप वेरिएंट डी4 आर-डिजायन में आयेगी

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    modified on जुलाई 03, 2018 19:07 ist
    info icon
    published onJul 03, 2018 13:19 IST
    last updated onJul 03, 2018 19:07 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Volvo XC40

    वोल्वो की नई क्रॉसओवर एक्ससी40 बुधवार यानी 4 जुलाई 2018 को लॉन्च होगी। यह केवल टॉप वेरिएंट डी4 आर-डिजायन में मिलेगी। इसकी कीमत 40 लाख रूपए से 42 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1, ऑडी क्यू3 और मर्सिडीज़-बेंज जीएलए से होगा।

    Volvo XC40

    वोल्वो एक्ससी40 केवल डीज़ल इंजन में आयेगी। इस में 1969 सीसी का डीज़ल इंजन लगा होगा, जो 192.6 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा। इसकी टॉप स्पीड 210 किमी प्रति घंटा होगी।

    भारत में यह वोल्वो की सबसे अफॉर्डेबल पेशकश होगी। इस में अधिकांश फीचर एक्ससी60 से लिए गए हैं। इस लिस्ट में ड्राइवर असिस्टेंस, रेन-ऑफ-रोड प्रोटेक्शन, मिटिगेशन, सेमी-ऑटोनॉमस ड्राइव, लैन कीपिंग एआईडी, रोड साइन इंफॉर्मेशन, क्रॉस ट्रैफिक अर्ल्ट, ब्रेक सपोर्ट और रियर कोलिसन वार्निंग जैसे फीचर शामिल हैं। पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस में वोल्वो का सिटी सेफ्टी फीचर भी दिया जायेगा।

    Volvo XC40 Interior

    वोल्वो एक्ससी40 में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 9.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, टू-जोन इलेक्ट्रॉनिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलैस चार्जिंग, पैनारोमिक सनरूफ, हार्मन/कार्डन प्रीमियम साउंड, पार्क असिस्ट, पावर ऑपरेट टेलगेट, पावर ड्राइवर सीट (मेमोरी फंक्शन के साथ) और हीटेड सीटें जैसे काम के फीचर भी आयेंगे।

    यह भी पढें : वोल्वो की ये कार आएगी सबसे पहले इलेक्ट्रिक अवतार में...

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    वोल्वो एक्ससी40 2018-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है