• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लाॅन्च होगी फाॅक्सवेगन वेन्टो फेसलिफ्ट

    जर्मन दिग्गज़ कार निर्माता कंपनी फाॅक्सवेगन इण्डिया 22 जून, 2015 को अपनी सेडान फाॅक्सवेगन वेन्टो का फेसलिफ्ट लाॅन्च करने जा रही है जिसकी एडवांस बुकिंग 25 हजार रूपए के साथ पहले ही शुरू हो चुकी है। पिछले माॅडल की तुलना में वेंटो के फ्रंट प्रोफाइल में काफी ज्यादा बदलाव कर इसे एक नया लुक दिया गया है। सी सेगमेंट में फाॅक्सवेगन की यह कार होण्डा सिटी, हुडंई वरना व मारूति सुज़ुकी सियाज के साथ मुकाबला करेगी।

    सौरभ
    सौरभ
    published on जून 22, 2015 17:39 ist
    info icon
    published onJun 22, 2015 17:39 IST
    last updated onJun 22, 2015 17:39 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    डिज़ाइन पर गौर करें तो 2015-जेटा फेसलिफ्ट और पसाट की तरह फ्रंट में 3-स्लेट क्रोम ग्रिल, रिडिज़ाइन बम्पर, बड़े एयर इंटर के नीचे एक नई क्रोम लाइन और पहले की तरह ड्यूल बैरल हैडलेम्प्स इसके आॅवरआॅल लुक को एक स्पोर्टी लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल में फाॅक्सवेगन पोलो की तर्ज पर नए अलाॅय व्हील्स और ओआरवीएम पर साइड ब्लींकर्स दिए गए हैं। रियर प्रोफाइल में नए एलईडी टेललेम्प्स सहित रिडिजाइन रियर बम्पर पर क्रोम स्ट्रिप काफी आकर्षक है। केबिन में कंपनी की नई डिज़ाइन ‘वाॅल्नट डेज़र्ट ब्रिज’ के तहत लाइट ब्रिज टच दिया गया है। इस सेडान में अभी भी टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम का अभाव ही रखा गया है, लेकिन सुविधा के लिए ब्लूटूथ फंक्शन को फीचर्स में जगह मिली है।

    दूसरी ओर, इंजन में कोई बदलाव किए बिना माइलेज में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस सेडान को दो पेट्रोल और एक डीज़ल सहित दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा जा सकता है। इसके डीज़ल माॅडल में 1.5 लीटर TDI इंजन लगा है जो 103.5bhp पावर 4400rpm पर और 250Nm टाॅर्क 1500-2000rpm पर जेनरेट करता है। इस पावरट्रैन में 5-स्पीड मैनुअल व 7- स्पीड DSG ऑटोमेटिक गियरबाॅक्स लगे हैं। इसके पेट्रोल माॅडल में लगी 1.6 लीटर MPI मोटर 103.5bhp पावर और 153Nm टाॅर्क जेनरेट करती है, वहीं इसका 1.2 लीटर TSI इंजन 103.5bhp पावर और 175Nm टाॅर्क जेनरेट पैदा करने में सक्षम है। इसके 1.2 लीटर इंजन में 7-स्पीड DSG आॅटोमेटिक और 1.6 लीटर इंजन में 5-स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन के आने की संभावनाएं हैं।

    was this article helpful ?

    सौरभ
    <p><span>Starting from a Stock Broker to an Investment Adviser to a News Reporter at CarDekho, Sourabh describes his journey so far to be full of twists and turns. His fascination towards cars actually led him to the automotive arena. In a car, besides the powertrain, he loves to explore the luxurious features integrated with some sophisticated electronic components. He holds a bachelor's degree in Electronics &amp; Communication Engineering, which further helps him explain the complex technical terminologies in a simple language to the users. He tends to explore the technological advancements found in the latest vehicles. He heads the comment moderation team at CarDekho Forum along with his contribution in News, Features and RoadTest.&nbsp;</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन वेंटो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है