फोक्सवैगन टिग्वान आर-लाइन के इंजन और कलर ऑप्शन की जानकारी आई सामने, 14 अप्रैल 2025 को होगी लॉन्च
फोक्सवैगन ने टिग्वान के स्पोर्टी वर्जन की बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है और भारत में इसे 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।
- Write a कमेंट
फोक्सवैगन ने टिग्वान के स्पोर्टी वर्जन की बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है और भारत में इसे 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा

-
इसमें 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (204 पीएस/320 एनएम) दिया जाएगा।
-
इस एसयूवी कार में स्टैंडर्ड वर्जन की तरह 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स ऑप्शन दिया जा सकता है।
-
फोक्सवैगन टिग्वान आर लाइन में 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन दिए जाएंगे। इसमें ड्यूल टोन ऑप्शन मिलने की संभावनाएं कम है।
-
इसकी फीचर लिस्ट फिलहाल सामने आनी बाकी है, अनुमान है कि इसमें 12.9-इंच टचस्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ दिया जा सकता है।
-
इसमें 6 एयरबैग, टीपीएमएस और एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।
-
फोक्सवैगन टिग्वान आर-लाइन की कीमत 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
फोक्सवैगन टिग्वान आर-लाइन को न्यू जनरेशन अवतार में 14 अप्रैल 2025 को लॉन्च किया जाएगा। एसयूवी कार के स्पोर्टी वर्जन की ऑफिशियल बुकिंग फिलहाल जारी है। अब कंपनी ने इस गाड़ी के इंजन और कलर ऑप्शन की जानकारी भी साझा कर दी है। यहां देखें इसकी पूरी डिटेल:
इंजन ऑप्शन
टिग्वान आर-लाइन एसयूवी में 2-लीटर टीएसआई इंजन दिया जाएगा जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं:
| इंजन |
2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन |
| पावर |
204 पीएस |
| टॉर्क |
320 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
7-स्पीड डीसीटी* |
| ड्राइवट्रेन |
ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्लूडी) |
कलर ऑप्शन
कंपनी ने टिग्वान आर-लाइन के साथ दिए जाने वाले छह कलर ऑप्शन की जानकारी भी साझा कर दी है जो इस प्रकार है:
-
ओरिक्स व्हाइट मदर ऑफ पर्ल इफेक्ट

-
ओएस्टर सिल्वर मेटेलिक

-
परसिम्मोन रेड मेटेलिक

-
सिप्रेसियोनो ग्रीन मेटेलिक

-
नाइटशेड ब्लू मेटेलिक

-
ग्रेनाडिल्ला ब्लैक मेटेलिक

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा फिर बढ़ी, अब 30 जून तक करा सकेंगे इंस्टॉल
फीचर व सेफ्टी

टिग्वान आर-लाइन अंतरराष्ट्रीय मॉडल में 12.9-इंच टचस्क्रीन, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं। इस गाड़ी में वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें भी दी गई हैं। अनुमान है कि यह सभी फीचर भारतीय मॉडल में भी दिए जा सकते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) दिए जा सकते हैं। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जा सकता है जिसके तहत फॉरवर्ड कोलिजन मिटिगेशन, लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हो सकते हैं।
प्राइस व कंपेरिजन

भारत में टिग्वान आर-लाइन को 14 अप्रैल 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की कीमत 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। रेगुलर टिग्वान की तरह इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, जीप कंपास और सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस से रहेगा।














