• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस के फेसलिफ्ट मॉडल से उठा पर्दा,भारत में 2022 तक लॉन्च हो सकती है ये कार

    भारत में इसके 7 सीटर फेसलिफ्ट मॉडल को 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके मौजूदा मॉडल की प्राइस 34.20 लाख रुपये है और 2022 में लॉन्च होने वाले अपडेटेड मॉडल की प्राइस थोड़ी ज्यादा हो सकती है। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 12, 2021 20:07 ist
    info icon
    published onMay 12, 2021 20:07 IST
    last updated onMay 12, 2021 20:07 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Tiguan Allspace 2022

    • नई एलईडी लाइटिंग,नए डिजाइन के बंपर्स,भारी भरकम अलॉय व्हील्स और फोक्सवैगन का नया लोगो जैसे एलिमेंट्स नजर आएंगे टिग्वान के अपडेटेड मॉडल में 
    • नया स्टीयरिंग व्हील,टच बेस्ड एसी कंट्रोल्स,अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे इस कार में 
    • ट्रैवल असिस्ट नाम का सेमी-ऑटोमैटिक ड्राइविंग असिस्टेंस का सेफ्टी फीचर भी दिया जाएगा इस गाड़ी में 
    • मैकेनिकल पार्ट पर नहीं होंगे बदलाव
    • भारत में 2022 तक लॉन्च हो सकता है फोक्सवैगन टिग्वान  ऑलस्पेस का ये अपडेटेड मॉडल

    फोक्सवैगन ने टिग्वान ऑलस्पेस के ​फेसलिफ्ट मॉडल से पर्दा उठा दिया है। इसमें वहीं सब अपडेट्स दिए गए हैं जो भारत में जल्द लॉन्च होने वाली 5-सीटर टिग्वान को मिले हैं। 

    Volkswagen Tiguan Allspace 2022

    टिग्वान  ऑलस्पेस फेसलिफ्ट मॉडल में नए डिजाइन का बंपर,नई ग्रिल और उसके बीच में कंपनी का नया लोगो,शार्प मेट्रिक्स एलईडी हेडलैंप्स,ग्रिल के साथ जाते एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स,स्पीपिंग टर्न इंडिकेटर्स,अपडेटेड टेललैंप्स,नई स्टाइल वाले एग्जॉस्ट मफलर और भारी भरकम अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बॉडी में तो कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है और ये पहले की तरह उंचे स्टांस वाली कार होगी जिसकी बॉडी पर शार्प क्रीज और बोल्ड लाइंस नजर आएंगी। 

    इसके केबिन का ओवर ऑल लेआउट पहले की तरह काफी प्रीमियम होगा। अपडेशन के तौर पर इसमें नया स्टीयरिंग व्हील,टच बेस्ड एसी कंट्रोल्स,वायरलैस एंड्रॉयड  ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स नजर आएंगे। 

    Volkswagen Tiguan Allspace 2022

    इसके अलावा इस कार में मौजूदा मॉडल की तरह 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,पैनोरमिक सनरूफ,10.25 इंच डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक रेन सेंसिंग वायपर्स एवं हेडलैंप्स,पावर्ड,हीटेड एवं वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स,पैडल शिफ्टर्स और थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स नजर आएंगे। 

    ड्राइवर और पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए इस 7 सीटर कार में 9 एयरबैग,पार्किंग असिस्ट,अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल,रियर ट्रैफिक अलर्ट, ऑटोनॉमस इमरजैंसी ब्रेकिंग,ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग,फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर,रियर पार्किंग कैमरा,टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम,लेन असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा  ऑलस्पेस 2022 में ट्रैवल असिस्ट का फीचर भी दिया जाएगा जो ड्राइवर को 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी दौड़ाने के लिए स्टीयरिंग,ब्रेकिंग और एक्लरेशन में सपोर्ट करेगा। 

    Volkswagen Tiguan Allspace 2022

    फोक्सवैगन टिग्वान  ऑलस्पेस 2022 मॉडल में 150 पीएस की पावर वाला 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 190पीएस/245 पीएस की अलग अलग पावर ​ट्यूनिंग वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के  ऑप्शंस मिलेंगें। इसके अलावा इसमें 148पीएस/200पीएस की पावर ट्यूनिंग वाले 2.0 लीटर डीजल इंजन की पेशकश भी की जाएगी और इन सभी इंजन के साथ 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 148 पीएस और 150 पीएस वाले टर्बो पेट्रोल वर्जन में फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा। बाकी सभी वर्जन में  ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा। 

    इसके इंडियन मॉडल में पहले की तरह बीएस6 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया गया है साथ ही में इसके साथ ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्लूडी) ड्राइवट्रेन का विकल्प भी रखा गया है। 

    हाल ही में फोक्सवैगन ने 5 सीटर टिग्वान फेसलिफ्ट से भी भारत में पर्दा उठाया है। इसे यहां जून 2021 में लॉन्च किया जाना प्रस्तावित है। भारत में इसके 7 सीटर फेसलिफ्ट मॉडल को 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके मौजूदा मॉडल की प्राइस 34.20 लाख रुपये है और 2022 में लॉन्च होने वाले अपडेटेड मॉडल की प्राइस थोड़ी ज्यादा हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला फोर्ड एंडेवर,टोयोटा फॉर्च्यूनर,महिंद्रा अल्टुरस जी4,एमजी ग्लोस्टर और अपकमिंग स्कोडा कोडियाक पेट्रोल से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Volkswagen Tiguan Allspace 2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है