• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई भारत में होगी लॉन्च, कुछ डीलरशिप्स पर बुकिंग भी हुई शुरू

    गोल्फ जीटीआई को पूरी तरह से इंपोर्ट करके यहां बेचा जाएगा और सूत्रों के अनुसार इसकी केवल 250 यूनिट्स ही उपलब्ध रह सकती है। इसके अलावा फोक्सवैगन की कुछ डीलरशिप्स पर गोल्फ जीटीआई की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

    भानु
    भानु
    published on फरवरी 05, 2025 18:38 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2025 18:38 IST
    last updated onFeb 05, 2025 18:38 IST
    299 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Golf GTI

    • चुनिंदा डीलरशिप्स पर चल रही है गोल्फ जीटीआई की बुकिंग 
    • सूत्रों के अनुसार गोल्फ जीटीआई की केवल 250 यूनिट्स ही की जा सकती है पेश
    • मेट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स के साथ अग्रेसिव और बोल्ड है इसका एक्सटीरियर डिजाइन,18 और 19 इंच के अलॉय व्हील्स और ड्युअल एग्जॉस्ट सेटअप दिया गया है इसमें
    • मैटेलिक पैडल्स के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम और जीटीआई लोगो के साथ 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है इसमें 
    • 245 पीएस की पावर और 370 एनएम का टॉर्क देने वाला 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है इसमें
    • 52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है इसकी शुुरूआती कीमत

    फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई जल्द ही भारत में लॉन्च की जाएगी जो कि फोक्सवैगन की कारें पसंद करने वालों का एक सपना होता है।  

    गोल्फ जीटीआई डिजाइन 

    Volkswagen Golf GTi Front View

    गोल्फ जीटीआई एक स्पोर्टी हैचबैक है जिसको पहली बार देखने पर ही एक दमदार सी वाइब आती है और इसका सिग्नेचर फोक्सवैगन डिजाइन भी मेंटेन हुआ है। इसमें मेट्रिक्स ​एलईडी हेडलाइट्स, सेंटर में फोक्सवैगन के लोगो के साथ स्लीक ग्रिल और हनीकॉम्ब पैटर्न के साथ अग्रेसिव फ्रंट बंपर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 18 इंच के 'रिचमंड' अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिनके साथ 19 इंच के अलॉय व्हील्स का भी ऑप्शन रखा गया है। साथ ही इसमें स्पोर्टी डिफ्यूजर और रियर में ड्युअल एग्जॉस्ट सेटअप दिया गया है। एक स्पोर्टी हैचबैक होने के नाते इसकी ग्रिल ,फेंडर और टेलगेट पर 'जीटीआई' की बैजिंग दी गई है। 

    केबिन और फीचर्स

    Volkswagen Golf GTi DashBoard

    गोल्फ जीटीआई स्पोर्ट्स में ऑल ब्लैक केबिन थीम दी गई है जिसमें लेयर्ड डिजाइन वाला डैशबोर्ड और टार्टन क्लैड स्पोर्ट्स सीट्स दी गई है। इसके अलावा इसमें मैटेलिक पैडल और 'जीटीआई' की बैजिंग के साथ 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। साथ ही इसमें जीटीआई स्पेसिफिक फुल डि​जिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर और 12.9 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन्स,ऑटो एसी,वायरलेस फोन चार्जर और एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। 

    245 पीएस पावरफुल इंजन मिलेगा इस हैचबैक में 

    Volkswagen Golf GTi Exterior Image

    गोल्फ जीटीआई में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 245 पीएस की पावर और 370 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इस कार को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 5.9 सेकंड्स का समय लगेगा और इसकी टॉप स्पीडइ 250 किलोमीटर प्रति घंटे है। 

    संभावित कीमत और कंपेरिजन

    गोल्फ जीटीआई करे पूरी तरह से इंपोर्ट करके यहां बेचा जाएगा और इसकी शुरूआती कीमत 52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पैन इंडिया रखी जा सकती है। भारत में गोल्फ जीटीआई का मुकाबला मिनी कूपर एस से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन गोल्फ जीटीआई पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है