• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन एमियो लॉन्च, शुरुआती कीमत 5.24 लाख रूपए

    आखिरकार रविवार को फॉक्सवेगन ने एमियो को लॉन्च कर ही दिया। एमियो की शुरुआती कीमत 5.24 लाख रूपए रखी गई है जो 7.05 लाख रूपए तक जाएगी। कीमत के मामले में यह होंडा अमेज़ और हुंडई एक्सेंट से सस्ती है। इसकी कीमत सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारूति सुज़ुकी डिज़ायर के करीब है। कीमत के लिहाज़ से देखें तो एमियो प्रीमियम प्रोडक्ट होने के साथ-साथ वैल्यू फॉर मनी कार है। हर जरूरी फीचर्स से लैस एमियो के मिड वेरिएंट की कीमत 5.99 लाख रूपए है।

    साइरस
    साइरस
    Published On जून 06, 2016 12:57 ist
    info icon
    published onJun 06, 2016 12:57 IST
    last updated onJun 06, 2016 12:57 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    आखिरकार रविवार को फॉक्सवेगन ने एमियो को लॉन्च कर ही दिया। एमियो की शुरुआती कीमत 5.24 लाख रूपए रखी गई है जो 7.05 लाख रूपए तक जाएगी। कीमत के मामले में यह होंडा अमेज़ और हुंडई एक्सेंट से सस्ती है। इसकी कीमत सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारूति सुज़ुकी डिज़ायर के करीब है। कीमत के लिहाज़ से देखें तो एमियो प्रीमियम प्रोडक्ट होने के साथ-साथ वैल्यू फॉर मनी कार है। हर जरूरी फीचर्स से लैस एमियो के मिड वेरिएंट की कीमत 5.99 लाख रूपए है।

    फिलहाल एमियो को सिर्फ पेट्रोल इंजन में उतारा गया है। इसमें पोलो वाला ही 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन मौजूद है, जो 75 पीएस की ताकत और 110 एनएम का टॉर्क देगा। एमियो में कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे। इसमें एंड्रॉइड यूजर्स के लिए स्मार्टफोन एप, रेन सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज़ कंट्रोल और स्टैटिक कॉर्नरिंग लाइट्स जैसे फीचर शामिल हैं। इसके अलावा टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर भी इस कार में मिलेंगे। सुरक्षा के लिए फॉक्सवेगन एमियो में एबीएस और एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेगा।

    डीज़ल वेरिएंट को आने वाले कुछ महीनों में उतारा जाएगा। इसमें 1.5 लीटर का इंजन आएगा। यह इंजन 90 पीएस की ताकत और 230 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स और 7-स्पीड ऑटोमैटिक डीएसजी गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। डीज़ल वर्जन की शुरुआती कीमत 6.5 लाख रूपए हो सकती है। टॉप वेरिएंट की कीमत 8.5 से 9.5 लाख रूपए तक जा सकती है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि पोलो हैचबैक से बड़ी होने बावजूद एमियो इससे सस्ती है। हालांकि यह शुरुआती कीमत है और आने वाले महीनों में इसे बढ़ाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : वेंटो के मुकाबले कितनी अलग है फॉक्सवेगन की एमियो, जानिये यहां...

    was this article helpful ?

    साइरस
    <p>Brought home as an infant in a Group A1A rally car, we think petrol flows through Cyrus' veins and not blood. He heads content for CarDekho and is our in-house classic and vintage car expert. Cyrus has also dipped his toes in amateur motorsport and has been a 2 time Mumbai Autocross champion in the past.&nbsp;</p>और देखें

    फॉक्सवेगन एमियो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है