• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    21 मार्च को लॉन्च हो सकती है मारूति विटारा ब्रेज़ा

    मारूति की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेज़ा के बाजार में उतरने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ईटी ऑटो की रिपोर्ट के मुताबिक इसे 21 मार्च को बाजार में उतारा जा सकता है। माना जा रहा है कि मारूति की यह कॉम्पैक्ट एसयूवी मुकाबले में मौजूद ईकोस्पोर्ट और टीयूवी-300 को कड़ी टक्कर तो देगी ही साथ ही सी सेगमेंट की कारों को भी चुनौती देगी। कुछ डीलरशिप में ब्रेज़ा बुकिंग भी शुरू कर दी हैं।

    नबील
    नबील
    modified on फरवरी 26, 2016 19:42 ist
    info icon
    published onFeb 26, 2016 16:39 IST
    last updated onFeb 26, 2016 19:42 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप भी इस छोटी एसयूवी को खरीदने की ख्वाहिश रखते हैं तो यहां हम दे रहे हैं इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारियां।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ब्रेज़ा में स्विफ्ट हैचबेक की तरह 1.3-लीटर का डीडीआईएस 200 डीज़ल इंजन मिलेगा, जो 88बीएचपी की पावर व 200एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसका माइलेज़ करीब 23 किलोमीटर प्रति लीटर का होगा। फीचर्स में सात इंच का टच-स्क्रीन स्मार्ट-प्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एपल कार प्ले, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स सहित कई फीचर्स देखने को मिलेंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो मारूति विटारा ब्रेजा में ड्यूल एयर बैग, एबीएस के साथ ईबीडी और सुज़ुकी टीईसीटी जैसे फीचर मिलेंगे।

    विटारा ब्रेज़ा से जुड़ी कुछ जानकारियां पहले भी लीक हुईं थी। इनके मुताबिक लीक हुई जानकारी के मुताबिक ब्रेज़ा 6 वेरिएंट में आएगी। यह वेरिएंट होंगे; एलडीआई, एलडीआई (ओ), वीडीआई, वीडीआई (ओ), जेडडीआई और जेडडीआई प्लस।

    यह भी पढ़ें :लाॅन्च से पहले सामने आया मारूति विटारा ब्रेज़ा का बेस वेरिएंट

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है