• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट ने अपनी इलेक्ट्रिक कार की लॉन्च टाइमलाइन से उठाया पर्दा,जल्द शुरू होगी बुकिंग

    2026 तक विनफास्ट यहां अपनी तीन इलेक्ट्रिक एसयूवी: वीएफ7,वीएफ6 और वीएफ3 को लॉन्च करेगी।

    भानु
    भानु
    Published On जून 02, 2025 12:43 ist
    info icon
    published onJun 02, 2025 12:43 IST
    last updated onJun 02, 2025 12:43 IST
    138 Views
    • Write a कमेंट

    वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी विनफास्ट ने अपनी भारत में एंट्री को लेकर कुछ जानकारियां दी है। ऑटो एक्सपो 2025 में अपने इलेक्ट्रिक कार लाइनअप को शोकेस करने के बाद अब कंपनी ने अपने मॉडल्स को यहां लॉन्च करने की टाइमलाइन,लोकल प्रोडक्शन प्लान और मॉडल स्ट्रेटिटिजी का ऐलान भी किया है। 

     

    इन सब कारों में क्या कुछ होगा खास? जानिए आगे:

    विनफास्ट वीएफ7: मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी

    VinFast VF7

    संभावित लॉन्च: सितंबर 2025

    कंपेरिजन: हुंडई आयोनिक 5, बीवायडी सीलॉयन 7, बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलबेस


    विनफास्ट की फ्लैगशिप एसयूवी वीएफ 7 का डिजाइन कूपे जैसा है जिसमें क्रिस्प लाइन नजर आएंगी। इसके फ्रंट और रियर पर एलईडी लाइट बार दी गई है। वीएफ 7 को टोरिनो डिजाइन की पार्टनरशिप में डिजाइन किया गया है जो कि एक इटैलियन डिजाइन कंपनी है और इंटरनेशनल मार्केट में ये कार दो वेरिएंट्स: इको और प्लस में उपलब्ध है। 

    वीएफ 7 इको: फ्रंट व्हील ड्राइव,174 पीएस/ 250 एनएम 

    वीएफ 7 प्लस: ऑल व्हील ड्राइव, 349 पीएस / 500 एनएम

    बैटरी: 75.3 केडब्ल्यूएच

    संभावित डब्ल्यूएलटीवी रेंज: 450 किलोमीटर तक (इको वेरिएंट)

    इस इलेक्ट्रिक कार में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम), एक पैनोरमिक सनरूफ और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    विनफास्ट वीएफ 6: कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी

    संभावित लॉन्च: सितंबर 2025

    VinFast VF6

    कंपेरिजन: मारुति ई विटारा, हुंडई क्रेटा ईवी, महिंद्रा बीई6 और एमजी जेडएस ईवी

    ​वीएफ 6 कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक सिटी फ्रैंडली और  फै​मिली कार के तौर पर पेश किया जाएगा। इसकी लंबाई 4.3 मीटर होगी और इसका भारत में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक,टाटा कर्व ईवी और महिंद्रा बीई 6 से रहेगा। 

    वीएफ 6 इको:174 पीएस / 250 एनएम, 59.6 केडब्ल्यूएच बैटरी, ~399 किलोमीटर

    वीएफ 6 प्लस: 201 पीएस / 250 एनएम, 59.6 केडब्ल्यूएच बैटरी, ~381 किलोमीटर

    इसके दोनों वर्जन फ्रंट व्हील ड्राइव में उपलब्ध रहेंगे। 

    इस कार के इंटीरियर में 12.9 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सिंपल डिजाइन का डैशबोर्ड और लेन कीप असिस्टेंस और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फंक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। 

    विनफास्ट वीएफ 3: माइक्रो एसयूवी

    दावाकृृत रेंज: ~200 किलोमीटर

    संभावित लॉन्च: 2026 की शुरूआत तक

    VinFast VF3

    छोटी बैटरी , स्पेसिफिकेशन की घोषणा बाद में होगी

    वीएफ 3 एक कॉम्पैक्ट ईवी है जो कि सिटी में रोजाना इस्तेमाल करने के हिसाब से तैयार की गई है। हालांकि,ये 3 मीटर लंबी है जिसके लुक्स एसयूवी जैसे हैं और इसमें उभरे हुए व्हील आर्क, नॉबी बंपर और दमदार स्टांस दिया गया है। ये रियर व्हील ड्राइव कार है। 

    वीएफ 3 एक बजट इलेक्ट्रिक व्हीकल है जो यंग कस्टमर्स को पसंद आएगी। इसका मुकाबला एमजी कॉमेट ईवी से रहेगा। 

    डीलरशिप और लोकल मैन्यूफैक्चरिंग प्लान

    ये ब्रांड ना सिर्फ मेट्रो सिटी में ही अपनी डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क स्थापित करेगा बल्कि टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी अपनी पहुंच बढ़ाएगा। कंपनी की इन तीनों कारों की बुकिंग जून के आखिर तक शुरू हो सकती है। 

    विनफास्ट ने भारत में अपने व्यापार के लिए 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है जिसमें से शुरूआती दौर में 500 मिलियन डॉलर खर्च किए जाएंगे। कंपनी तमिलनाडू के तुतिकोरिन में एक फैक्ट्री लगाएगी जहां पर हर साल 50,000 यूनिट्स से लेकर 1,50,000 यूनिट्स तैयार की जा सकती है। 

    इसी फैक्ट्री से कंपनी बाहर के देशों में भी कारें एक्सपोर्ट कर सकती है जिससे विनफास्ट के लिए भारत एक ग्लोबल हब बन जाएगा। 

    बैटरी सब्सिक्रिप्शन और वारंटी

    विनफास्ट भारत में बैटरी ​सब्सिक्रिप्शन ऑप्शन भी पेश कर सकती है जहां ग्राहक बिना बैटरी के कार खरीद सकेंगे और बैटरी के इस्तेमाल के हिसाब से मासिक सब्सिक्रिप्शन ले सकेंगे जिससे उन्हें कंपनी की कारें सस्ती पड़ेंगी। ऐसा ही कुछ एमजी भी भारत में कर रही है जो बैटरी एज अ सर्विस प्रोग्राम लेकर आई है। 

    वॉरन्टी की शर्तों के बारे में लॉन्च के समय ही पता चल सकता है मगर ग्राहक अच्छी शर्तों की उम्मीद कर सकते हैं। 

    निष्कर्ष 

    विनफास्ट अलग अलग सेगमेंट के लिए तीन मॉडल भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में पेश करेगी। ये काफी टेक फ्रैंडली प्रोडक्ट होंगे जिनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होगी और इसी के बल पर ये ब्रांड भारत में तेजी से बढ़ते ईवी मार्केट में अपनी जड़े मजबूत करनें में कामयाब हो पाएगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    विनफास्ट वीएफ7 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है