• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट वीएफ 6 फोटो गैलरी: जानिए नई इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर में क्या कुछ मिलेगा खास

    विनफास्ट वीएफ 6 में र्वी एक्सटीरियर स्टाइल के साथ चारों ओर एलईडी लाइटें दी गई है

    सोनू
    सोनू
    published on जनवरी 20, 2025 12:08 ist
    info icon
    published onJan 20, 2025 12:08 IST
    last updated onJan 20, 2025 12:08 IST
    209 Views
    • Write a कमेंट

    Check Out The Exterior Design Of The Vinfast VF 6 Revealed At Auto Expo 2025

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में विनफास्ट ने कंफर्म किया है कि वह वीएफ 6 और वीएफ 7 इलेक्ट्रिक कार को दिवाली से पहले लॉन्च करेगी। इन दोनों कार को काफी शानदार डिजाइन दिया गया है, लेकिन वीएफ 6 ज्यादा सस्ती कार होगी। यहां हम विनफास्ट वीएफ 6 की फोटो गैलरी से इसके एक्सटीरियर डिजाइन के बारे में जानेंगे:

    आगे का डिजाइन

    VinFast VF 6 front
    VinFast VF 6 front

    विनफास्ट वीएफ 6 का ओवरऑल फ्रंट डिजाइन काफी आकर्षक है। इसमें आईब्रो-शेप्ड एलईडी डीआरएल दी गई है जो फ्रंट लोगो के नीचे की ओर जा रही है लेकिन ये आपस में कनेक्टेड नहीं है।

    VinFast VF 6 front

    इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट और इनके नीचे की तरफ होरिजोंटल पेलेस्ड टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। बंपर का लोअर पोर्शन ब्लैक कलर में है और यहां पर एयर इनलेट व एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के लिए रडार दिया गया है।

    साइड

    VinFast VF 6 side
    VinFast VF 6 wheels

    वीएफ 6 में ड्यूल-टोन अलॉय व्हील और ब्लैक क्लेडिंग दी गई है जो कार की पूरी लंबाई तक फैली हुई है। इसकी विंडो पर क्रोम सराउंडिंग दी गई है और सी-पिलर ब्लैक कलर में है जिसे क्रोम एलिमेंट्स के साथ हाइलाइट किया गया है।

    पीछे का डिजाइन

    VinFast VF 6 rear

    पीछे की तरफ लाइट बार के साथ कई कट और क्रीज लाइनें दी गई है, जिनका डिजाइन फ्रंट एलईडी डीआरएल के समान है। इसमें टेल लाइट और बंपर पर टर्न इंडिकेट भी दिए गए हैं।

    VinFast VF 6 rear

    इसके बंपर का नीचे वाला हिस्सा ब्लैक कलर में है और यहां पर एक सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है जो इस इलेक्ट्रिक कार को शानदार लुक दे रही है।

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2025 में ये 26 इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च या शोकेस, देखिए पूरी लिस्ट

    विनफास्ट वीएफ 6: बैटरी पैक और रेंज

    भारतीय मॉडल के स्पेसिफिकेशन का अभी खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें 59.6 केडब्ल्यूएच बैटरी दो पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    वेरिएंट

    वेरिएंट

    प्लस

    बैटरी पैक

    59.6 केडब्ल्यूएच

    59.6 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    पावर

    177 पीएस

    204 पीएस

    टॉर्क

    250 एनएम

    310 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज

    410 किलोमीटर

    379 किलोमीटर

    विनफास्ट वीएफ 6 भारतीय मॉडल के बैटरी पैक और स्पेसिफिकेशन से जल्द पर्दा उठा सकता है।

    विनफास्ट वीएफ 6: प्राइस

    VinFast VF 6 rear

    विनफास्ट वीएफ 6 की कीमत 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    विनफास्ट वीएफ 6 के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट में बताइए।

    was this article helpful ?

    विनफास्ट वीएफ6 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on विनफास्ट वीएफ6

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है