• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के रूट पर लगाए ईवी चार्जर

    सरकार 25 जगह पर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पहले ही स्थापित कर चुकी है, जिन्हें आने वाले समय में बढ़ाकर 38 किया जाएगा

    सोनू
    सोनू
    published on मई 19, 2025 18:21 ist
    info icon
    published onMay 19, 2025 18:21 IST
    last updated onMay 19, 2025 18:21 IST
    125 Views
    • Write a कमेंट

    EV charging port with charger

    उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के रूट पर 25 ईवी चार्जर इंस्टॉल किए हैं, जिससे तीर्थयात्री अपनी इलेक्ट्रिक कार को यात्रा के दौरान रास्ते में चार्ज कर सकेंगे, साथ ही सरकार की मंशा इलेक्ट्रिक कार अपनाने को बढ़ावा देने की भी है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आने वाले समय में इन इलेक्ट्रिक कार चार्जर की संख्या बढ़ाकर 38 की जाएगी, जो सरकार के ईवी को अपनाने के प्रयासों को बढ़ावा देता है। इन ईवी चार्जिंग फेसिलिटी के बारे में विस्तार से जानेंगे आगे:

    ईवी चार्जर के बारे में ज्यादा जानकारी

    EV charger

    ईवी चार्जिंग स्टेशन की कुल कैपेसिटी 60 किलोवॉट है, जिन्हें सभी जगहों पर दो 30 किलोवॉट चार्जिंग गन में बांटा गया है। अधिकांश ईवी चार्जिंग स्टेशन तीर्थयात्रा मार्ग पर गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) प्रॉपर्टी पर स्थापित किए गए हैं।

    EV charging port

    बताया जा रहा है कि कुल 38 ईवी चार्जर में से 28 का प्रबंधन उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है, जबकि बाकी 10 की देखरेख टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) द्वारा की जाएगी। जैसा कि पहले बताया वर्तमान में 25 ईवी चार्जर आम पब्लिक के लिए सर्विस के लिए उपलब्ध है।

    यह कदम सरकार की ग्रीन यात्रा पहल का समर्थन करता है जो तीर्थयात्री को पहले की तुलना में ज्यादा ईको फ्रेंडली बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

    यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च किया: आरटीओ से जुड़ी सर्विस मिलेगी, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

    चार धाम यात्रा के बारे में

    EV charger

    चार धाम यात्रा उत्तराखंड में स्थित चार हिंदू तीर्थस्थलों की यात्रा है। इन तीर्थस्थलों में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल है। हर साल इस तीर्थयात्रा पर करीब 40 लाख हिंदू भक्त आते हैं। इसलिए लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने का सरकार का यह कदम निश्चित रूप से कार्बन उत्सर्जन कम करने और ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने वाला है।

    2025 में चार धाम यात्रा पहले ही शुरू हो चुकी है और यह नवंबर के पहले सप्ताह तक चलेगी। हालांकि यात्रा बंद करने की तारीख मौसम के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

    अगर आप इस साल चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं, तो क्या आप अपनी इलेक्ट्रिक कार लेकर जा रहे हैं? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है