• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिर टेस्टिंग के दौरान दिखी नई टाटा नैनो

    टाटा मोटर्स काफी आक्रमक तरीके से अपनी इमेज़ बदलने और बाजार के ट्रेंड के मुताबिक कारें उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। टाटा, एंट्री लेवल नैनो को नए अवतार में पेश करने वाली है। नई नैनो को पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। एक बार फिर यह कार स्पॉट हुई है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on जुलाई 11, 2016 18:52 ist
    info icon
    published onJul 11, 2016 18:52 IST
    last updated onJul 11, 2016 18:52 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स काफी आक्रमक तरीके से अपनी इमेज़ बदलने और बाजार के ट्रेंड के मुताबिक कारें उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। टियागो हैचबैक की सफलता के बाद कंपनी इस पर बनी काइट-5 कॉम्पैक्ट सेडान लाने वाली है। इसके अलावा एंट्री लेवल नैनो को भी नए अवतार में पेश करने वाली है। नई नैनो को पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। एक बार फिर यह कार स्पॉट हुई है।

    साइड में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। हालांकि यहां एयर वेंट्स और पीछे की तरफ नया बंपर देखने को मिल सकता है। नई नैनो में पीछे की तरफ डिफॉगर और वाइपर दिया जा सकता है।

    इसका केबिन टियागो हैचबैक जैसा होगा। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को सेंटर के बजाए ड्राइवर के सामने दिया जाएगा। इस में डैशबोर्ड पर मौजूद स्टोरेज़ स्पेस की जगह और डिजायन में भी बदलाव हो सकते हैं। नई नैनो को नया ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला म्यूजिक सिस्टम, फ्रंट पावर विंडो और पावर स्टीयरिंग मिल सकता है।

    इंजन को लेकर अटकलें हैं कि इसे पहले से ज्यादा ताकतवर 3-सिलेंडर इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है। इस इंजन की ताकत 60 से 80 पीएस हो सकती है। ब्रेकिंग और सस्पेंशन सिस्टम में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    उम्मीद है कि टाटा द्वारा नैनो को लेकर उठाए जा रहे ये कदम कार की ब्रांडिग के लिए अच्छे साबित होंगे और नैनो से सस्ती कार का ठप्पा हट सकेगा।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    टाटा नैनो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है