• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अपकमिंग किया केवाय (केरेंस) एमपीवी से 16 दिसंबर को उठेगा पर्दा, जानिए भारत में कब होगी लॉन्च

    किया मोटर्स की ओर से 16 दिसंबर के दिन नई 3 रो एमपीवी 'केवाय' से पर्दा उठाया जाएगा। इस कार को 2022 की शुरूआत तक लॉन्च किया जाएगा जो कंपनी के लाइनअप में सेल्टोस,कार्निवल और सोनेट के बाद ये कंपनी का चौथा नया प्रोडक्ट होगा। किआ ने इस कार के ऑफिशियल नाम के बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी है मगर कंपनी 'केरेंस' नाम को ट्रेडमार्क जरूर कराया है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है ये नई एमपीवी इसी नाम से लॉन्च की जा सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 16, 2021 13:40 ist
    info icon
    published onNov 16, 2021 13:33 IST
    last updated onNov 16, 2021 13:40 IST
    837 Views
    • Write a कमेंट

    • अगले साल तक लॉन्च किया जाएगा इस नई किआ एमपीवी को
    • किआ केरेंस नाम से की जा सकती है लॉन्च
    • 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जा सकता है इसे
    • सेल्टोस और सोनेट से लिए जाएंगे फीचर्स
    • सेल्टोस वाले इंजन ऑप्शंस आ सकते हैं नजर

     

    इस तीन रो वाली एमपीवी को भारत में काफी बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। स्पाय शॉट्स को देखें तो ये कार एक ट्रेडिशनल एमपीवी नजर आ रही है जिसमें सोनेट और सेल्टोस से स्टाइलिंग एलिमेंट्स लिए गए हैं। ये कार 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश की जा सकती है। 

    सोनेट और सेल्टोस एवं क्रेटा और अल्कजार की तरह किआ केवाय भी फीचर पैक्ड कार होगी। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सनरूफ, और छह एयरबैग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें:नई किया कार्निवल भारत में 2022 में होगी लॉन्च

    इस एमपीवी में सेल्टोस वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन की चॉइस दी जा सकती है। दोनों ही इंजन 115 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। तो वहीं डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस रखे गए हैं। इसके अलावा इस नई एमपीवी कार में अल्कजार वाला 159पीएस/191एनएम पावर एवं टॉर्क रेटेड 2.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें:ये हैं बेस्ट थ्री रो एसयूवी कारें जो हर बजट में बैठेंगी फिट

    भारत में इस अपकमिंग एमपीवी कार का मुकाबला महिंद्रा मराजो और मारुति सुजुकी एक्सएल6 से होगा। वहीं इस कार के टॉप वेरिएंट्स टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बेस वेरिएंट्स को भी कड़ी टक्कर दे सकते है। इस कार की प्राइस 12 से 18 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है