• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड फीगो और एस्पायर हुईं और भी सुरक्षित, जानिए कैसे

    फोर्ड ने फीगो हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान एस्पायर में पैसेंज़र सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया है।

    रचित शैड
    रचित शैड
    modified on दिसंबर 01, 2016 15:15 ist
    info icon
    published onDec 01, 2016 13:55 IST
    last updated onDec 01, 2016 15:15 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड ने फीगो हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान एस्पायर में पैसेंज़र सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया है। अच्छे फीचरों से लैस इन दोनों कारों में अब एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (ईबीडी) फीचर ट्रेंड वेरिएंट से ही स्टैंडर्ड मिलेगा। इस वेरिएंट में पहले से ही ड्यूल एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए जा रहे हैं। खास बात ये है कि नए सुरक्षा फीचर जुड़ने के बावजूद इनकी कीमत में इजाफा नहीं हुआ है।   

    फोर्ड की नई फीगो और एस्पायर फीचर, कंफर्ट और परफॉर्मेंस के लिहाज़ से वैसे तो काफी अच्छी कारें हैं लेकिन भारतीय बाज़ार में ये दोनों ही अपने सेगमेंट में बड़ा करिश्मा करने में नाकाम रही हैं। ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए कंपनी ने अगस्त 2016 में दोनों ही कारों के दामों में भारी कटौती की थी लेकिन इसके बाद भी इन्हें ज्यादा ग्राहक नहीं मिल पाए।

    फोर्ड के अलावा दूसरी कार कंपनी भी इन दिनों सेफ्टी पर ज्यादा दे रही है। अधिकांश कंपनियां अब कारों में ड्यूल एयरबैग और एबीएस जैसे फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड करने जैसे कदम उठा रही हैं। ड्राइवर-पैसेंजर सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए भारत में अक्टूबर 2018 से सभी कारों में ड्यूल फ्रंट एयरबैग और एबीएस देना अनिवार्य हो जाएगा। छोटी कारों में फिलहाल टोयोटा इटियॉस, इटियॉस लीवा और फॉक्सवेगन की पोलो, वेंटो के अलावा मारूति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो ही कुछ ऐसी कारें हैं, जिन में ड्यूल एयरबैग और एबीएस स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    फोर्ड फिगो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है