• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले लीक हुए टोयोटा यारिस के फीचर

    टोयोटा यारिस को 18 मई 2018 को लॉन्च किया जा सकता है

    दिनेश
    दिनेश
    published on अप्रैल 11, 2018 17:35 ist
    info icon
    published onApr 11, 2018 17:35 IST
    last updated onApr 11, 2018 17:35 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Yaris

    टोयोटा जल्द ही यारिस सेडान को भारत लाने वाली है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके वेरिएंट और फीचर से जुड़ी जानकारियां लीक हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टोयोटा यारिस को 18 मई 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, इसे 50,000 रूपए में बुक किया जा सकता है। टोयोटा यारिस के किस वेरिएंट में क्या फीचर मिलेंगे, ये जानेंगे यहां...

    इंजन

    Toyota Yaris

    टोयोटा ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि यारिस सेडान एक पेट्रोल इंजन में आएगी। इस में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, इसकी पावर 108 पीएस और टॉर्क 140 एनएम हो सकता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प बेस वेरिएंट से मिलेगा। टॉप वेरिएंट वीएक्स में पैडल शिफ्टर्स भी आएंगे।

    सेफ्टी

    Toyota Yaris

    टोयोटा यारिस सेगमेंट में इकलौती कार होगी, जिस में सात एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इसके सभी वेरिएंट में सात एयरबैग के अलावा एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और इंजन इमोब्लिाइजर मिलेगा। टॉप वेरिएंट वीएक्स में फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर, पार्किंग कैमरा, ऑल डिस्क ब्रेक, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर भी आएंगे।

    वेरिएंट

    Toyota Yaris Variants

    टोयोटा यारिस चार वेरिएंट जे, जी, वी और वीएक्स में आएगी। किस वेरिएंट में कौन से फीचर आएंगे, इसके बारे में जानेंगे यहां...

    जे वेरिएंट

    • 7 एयरबैग
    • एबीएस, ईबीडी और ब्रेक असिस्ट
    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर
    • आईआर कट ग्लास
    • कूल्ड ग्लोवबॉक्स
    • मैनुअल एसी
    • 4-स्पीकर्स वाला ऑडियो सिस्टम
    • की-लैस एंट्री
    • इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी डिस्प्ले के साथ
    • ऑल पावर विंडो
    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
    • 60ः40 अनुपात में बंटी रियर सीट
    • ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील
    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल आईआरवीएम
    • डे-नाइट आईआरवीएम
    • प्रोजेक्टर हैडलैंप्स
    • बॉडी कलर ओआरवीएम और डोर हैंडल
    • शार्क फिन एंटेना

    जी वेरिएंट

    इस में बेस वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है...

    • रियर पार्किंग सेंसर
    • फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स
    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल बाहरी शीशे, इंडिकेटर्स के साथ
    • 4-स्पीकर्स वाला 7.0 इंच एवीएक्स इंफोटेंमेंट सिस्टम
    • स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स
    • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
    • रूफ माउंटेड रियर एसी वेंट
    • पुश बटन स्टार्ट, स्मार्ट एंट्री के साथ
    • एम्बिएंट लाइटिंग
    • एकोस्टिक और वाइब्रेशन कंट्रोल ग्लास
    • इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टीएफटी डिस्प्ले के साथ

    वी वेरिएंट

    इस में जी वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है...

    • ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक
    • 6-स्पीकर्स वाला 7.0 इंच एवीएक्स इंफोटेंमेंट सिस्टम
    • रिवर्स पार्किंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर
    • क्रूज़ कंट्रोल
    • ऑटोमैटिक हैडलैंप्स
    • रेन-सेंसिंग वाइपर
    • 15 इंच अलॉय व्हील

    वीएक्स वेरिएंट

    • पैडल शिफ्टर्स, सीवीटी के साथ
    • व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल
    • हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल
    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
    • 6-स्पीकर्स वाला 7.0 इंच एवीएन इंफोटेंमेंट सिस्टम
    • लैदर सीटें
    • 8 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट
    • डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें
    • क्रोम फिनिशिंग वाले डोर हैंडल

    कलर

    टोयोटा यारिस छह कलर सुपर व्हाइट (केवल जे), व्हाइट पर्ल क्रिस्टल व्हाइट (जी वेरिएंट से), सिल्वर, ग्रे, रेड और ब्राउन में मिलेगी।

    ये फीचर भी दिए जा सकते हैं...

    • इलेक्ट्रिक सनरूफ
    • 16 इंच के अलॉय व्हील
    • डीज़ल इंजन
    • एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी
    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम
    • एलईडी हैडलैंप्स

    Toyota Yaris

    कीमत

    टोयोटा यारिस की कीमत 9 लाख रूपए से 14 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच हो सकती है। सेगमेंट में यह सबसे महंगी कार होगी। इसके मुकाबले में मौजूद होंडा सिटी के टॉप वेरिएंट जेडएक्स सीवीटी की कीमत 13.74 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    यह भी पढें : टोयोटा यारिस का मुकाबला वरना, सिटी, सियाज़, वेंटो और रैपिड से...

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Toyota Yaris Ativ पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है