• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा अर्बन क्रूज़र का दूसरा टीज़र जारी, अगस्त के अंत तक बुकिंग हो जाएगी शुरू

    यदि आपको इससे पहले टोयोटा अर्बन क्रूज़र (Urban Cruiser) के बारे में नहीं पता था तो बता दें कि यह कंपनी द्वारा मारुति की कारों को री-बैज्ड करके अपने नाम से बेचने का दूसरा प्रयास है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 23, 2020 14:18 ist
    info icon
    published onAug 13, 2020 18:28 IST
    last updated onSep 23, 2020 14:18 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट (23/09/2020) : टोयोटा अर्बन क्रूजर भारत में लॉन्च हो गई है, इसकी कीमत 8.40 लाख रुपये से 11.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है।

    • मारुति की विटारा ब्रेज़ा एसयूवी का रीबैज्ड वर्जन है ये कार
    • विटारा ब्रेज़ा से अलग होगा इसका फ्रंट लुक
    • फॉर्च्यूनर जैसा है डिजाइन
    • विटारा ब्रेज़ा से थोड़ा अलग होगा इसका रियर प्रोफाइल
    • विटारा ब्रेजा की तरह मिलेगा माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन
    • पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन
    • 8.5 लाख रुपये से लेकर 11.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है प्राइस 

    टोयोटा (Toyota) ने हाल ही में अपकमिंग अर्बन क्रूज़र एसयूवी का टीजर जारी किया था और उस दौरान केवल इसके ग्रिल पर लगे लोगो और अलॉय व्हील की झलक ही देखने को मिल पाई थी। अब कंपनी ने इस एसयूवी का दूसरा टीज़र जारी कर दिया है जिसमें कुछ और नए एलिमेंट्स भी देखने को मिले हैं। 

    यदि आपको इससे पहले टोयोटा अर्बन क्रूज़र (Urban Cruiser) के बारे में नहीं पता था तो बता दें कि यह कंपनी द्वारा मारुति की कारों को री-बैज्ड करके अपने नाम से बेचने का दूसरा प्रयास है। इससे पहले टोयोटा ने ग्लैंज़ा नाम से मारुति बलेनो पर बेस्ड कार को लॉन्च किया था। इन दोनों कंपनियों ने क्रॉस बैजिंग वाले प्रोडक्ट्स तैयार करने को लेकर हाथ मिलाया हुआ है। 

    इस बार अर्बन क्रूज़र के नए टीज़र में अलॉय व्हील की साफ झलक देखने को मिली है जो पहले टीज़र में नहीं देखने को मिली थी। इसके अलॉय व्हील का डिजाइन (टोयोटा लोगो को छोड़कर) विटारा ब्रेज़ा जैसा ही है। फ्रंट पर गौर करें तो यहां टोयोटा ने कुछ बदलाव जरूर किए हैं। इसमें एक दमदार लुक वाला बंपर दिया गया है। विटारा ब्रेज़ा की फ्रंट ग्रिल पर दो क्रोम एप्लीक्स दिए गए हैं जबकि इसी पर बेस्ड अर्बन क्रूज़र में दो ब्लैक हॉरिजॉन्टल इंसर्ट्स दिए गए हैं जिसके दोनों तरफ दो सिल्वर कलर के गार्निशिंग एलिमेंट्स नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इसमें फॉगलैंप की हाउसिंग भी बदली गई है जो कि काफी हद तक टोयोटा फॉर्च्यूनर की याद दिलाती है। 

    यह भी पढ़ें : इस फाइनेंशियल ईयर लॉन्च होंगी 10 लाख से 20 लाख रुपये तक के बजट वाली ये सात एसयूवी कारें

     

    टोयोटा का कहना है कि वो अपकमिंग एसयूवी अर्बन क्रूज़र को इस साल त्यौहारी सीजन पर लॉन्च करेगी। ​यदि आप इस कार को लेने का मन अभी से बना चुके हैं तो अगस्त के अंत तक कंपनी इसकी बुकिंग भी शुरू करने जा रही है। 

    अपकमिंग टोयोटा अर्बन क्रूज़र कार (Toyota Urban Cruiser) में विटारा ब्रेजा वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। बेहतर माइलेज के लिए इसमें भी विटारा ब्रेजा की तरह सुजुकी की माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। इसकी फीचर लिस्ट भी मारुति विटारा ब्रेज़ा जैसी ही होगी। मगर,माना जा रहा है कि टोयोटा इसकी वेरिएंट लिस्ट ज्यादा लंबी नहीं रखेगी और जितने भी वेरिएंट पेश करेगी वो उनमें अच्छे फीचर्स दिए जाएंगे। बता दें कि टोयोटा की ग्लैंजा में मारुति की बलेनो से बेहतर वॉरन्टी पैकेज की पेशकश की जाती है। ऐसे में कंपनी अर्बन क्रूज़र के साथ भी यही रणनीति अपनाते हुए विटारा ब्रेज़ा से अच्छे वॉरन्टी पैकेज की पेशकश कर सकती है। वर्तमान में विटारा ब्रेज़ा के साथ 2 साल/40,000किलोमीटर वॉरन्टी की पेशकश की जा रही है। 

    टोयोटा अर्बन क्रूजर की प्राइस (Toyota Urban Cruiser Price) 8.5 लाख से 11.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति विटारा ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और हुंडई वेन्यू से होगा। जल्द ही इस गाड़ी के कंपेरिजन में किया सॉनेट, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट की भी एंट्री होने वाली है।

    यह भी पढ़ें : इस महीने लॉन्च या शोकेस की जाएंगी ये टॉप 5 कारें, जानिए इनके बारे में सबकुछ

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा अर्बन क्रूजर पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा अर्बन क्रूजर

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है