• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा यारिस के सभी वेरिएंट में आ सकता है ये काम का फीचर

    टोयोटा यारिस को अप्रैल 2018 में लॉन्च किया जाएगा

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मार्च 29, 2018 12:34 ist
    info icon
    published onMar 23, 2018 12:03 IST
    last updated onMar 29, 2018 12:34 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Yaris

    टोयोटा अगले महीने यानी अप्रैल 2018 में यारिस सेडान को लॉन्च करने वाली है। टोयोटा डीलरों ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, इसे 50,000 रूपए में बुक किया जा सकता है। टोयोटा ने ऑटो एक्सपो-2018 में यारिस के दो वेरिएंट वी और वीएक्स से पर्दा उठाया था। चर्चाएं हैं कि इसकी वेरिएंट लिस्ट में जी और जीएल का नाम भी जोड़ा जा सकता है।

    Toyota Yaris

    टोयोटा यारिस में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 105 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा, वहीं 7-स्पीड सीवीटी का विकल्प भी मिलेगा। सूत्रों से पता चला है कि टोयोटा यारिस के सभी वेरिएंट में 7-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो टोयाटा यारिस पहली मास-मार्केट कार होगी, जिसके सभी वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

    Toyota Yaris

    टोयोटा यारिस के मुकाबले में मौजूद सिटी, वरना और सियाज़ के पेट्रोल वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, लेकिन यह फीचर केवल टॉप और मिड वेरिएंट में ही दिया गया है।

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी शुरूआती कीमत नौ लाख रूपए के आसपास होगी।

    Toyota Yaris

    कयास लगाए जा रहे हैं कि टोयोटा यारिस के बेस वेरिएंट से ही अच्छे-खासे फीचर मिलेंगे। बेस वेरिएंट में 7 एयरबैग और ऑल अराउंड डिस्क ब्रेक समेत कई फीचर दिए जा सकते हैं। टॉप वेरिएंट में सेगमेंट फर्स्ट फीचर के तौर टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर, 8 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और रूफ माउंटेड रियर एसी वेंट दिए जाएंगे।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Toyota Yaris Ativ पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है