• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2016-जेनेवा मोटर शोः टोयोटा ने दिखाई सी-एचआर काॅम्पेक्ट एसयूवी

    दुनियाभर में काॅम्पेक्ट एसयूवी की पाॅपुलर्टी का जोर पकड़ता ही जा रहा है। ऐसे में करीब-करीब सभी कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में उतरने को बेताब नज़र आ रही हैं। लगता है विश्व की नम्बर 1 टोयाटा भी इस रैस में पीछे नहीं रहना चाहती। इसी के चलते 2016-जेनेवा मोटर शो में कंपनी ने अपनी नई काॅम्पेक्ट एसयूवी    ‘सी-एचआर’ को शोकेस किया है। इस काॅम्पेक्ट एसयूवी का शार्प डिजायन और फर्स्ट लुक निसान की जूक की याद दिलाते हैं।

    मनीष
    मनीष
    published on मार्च 02, 2016 17:22 ist
    info icon
    published onMar 02, 2016 17:22 IST
    last updated onMar 02, 2016 17:22 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    संभावना जताई जा रही है कि सी-एचआर को भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है। तब इसे यूके की तरह  राइड-हैंड ड्राइव काॅन्फिग्रेशन के साथ पेश किया जाएगा। इंडियन मार्केट में काॅम्पेक्ट एसयूवी का ट्रैंड काफी जोरो पर है और देश में कंपनी को एसयूवी सेगमेंट में एक तरह से बादशाहत हासिल है। इस सेगमेंट में टोयोटा फॉर्च्यूनर  और इनोवा की पकड़ काफी मजबूत है। ऐसे में टोयोटा भी सी-एचआर को यहां उतारकर अपनी पाॅपुलर्टी को भुनाने की कोशिश जरूर करेगी।

    इस नई काॅसआॅवर को टोयोटा की नई ग्लोबल आर्किटेक्चर (टीएनजीए) तकनीक पर तैयार किया गया है। यूके में इसे हाईब्रिड सहित दो इंजन आॅप्शन में उतारा जाएगा। इसके हाईब्रिड अवतार में 1.8 लीटर हाईब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 122बीएचपी की ताकत देगा। वहीं इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 115बीएचपी की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल के साथ सीवीटी गियर बाॅक्स का आॅप्शन भी देखने को मिलेगा।

    इसके अलावा, ब्रिटेन के कुछ बाजारों में सी-एचआर में 2.0 लीटर नेच्यूरली अस्पिरेटेड इंजन भी दिया जाएगा जिसमें सीवीटी ट्रांसमिशन की पेशकश की जाएगी। वैसे इस कार में डीज़ल इंजन देने की संभावनाओं से भी पूरी तरह से इंकार नहीं किया जा सकता है।

    यूरोपियन मार्केट में टोयोटा सी-एचआर का मुकाबला फिएट 500एक्स, निसान जूक, जीप रेनेगेड, मज़दा सीएक्स-3 सहित अन्य माॅडल्स से होगा। यदि भारत में यह लाॅन्च होती है तो यहां हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर, मारूति एस क्राॅस और ईकोस्पोर्ट से इसे कड़ी चुनौती मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :भारत में क्यों लाॅन्च होनी चाहिए टोयोटा सी-एचआर, जानिए कारण

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है