टोयोटा-सुजुकी की नई एमपीवी कार 2023 तक होगी लॉन्च, किया केरेंस को देगी टक्कर
टोयोटा ने सी-सेगमेंट की एमपीवी को उतारने का कन्फर्म 2019 में किया था। यह टोयोटा-सुजुकी पार्टनरशिप के तहत मारुति सुजुकी के साथ भी शेयर्ड होगी। इसके डाइमेंशन्स किया केरेंस से मिलते जुलते होंगे। इस अपकमिंग एमपीवी में पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगी। भारत में इसे 2023 तक उतारा जा सकता है। इसका मुकाबला किया केरेंस और मारुति अर्टिगा-एक्सएल6 से होगा।
- Write a कमेंट

-
टोयोटा ने सी-सेगमेंट की एमपीवी को उतारने का कन्फर्म 2019 में किया था।
-
यह टोयोटा-सुजुकी पार्टनरशिप के तहत मारुति सुजुकी के साथ भी शेयर्ड होगी।
-
इसके डाइमेंशन्स किया केरेंस से मिलते जुलते होंगे।
-
इस अपकमिंग एमपीवी में पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगी।
-
भारत में इसे 2023 तक उतारा जा सकता है।
-
इसका मुकाबला किया केरेंस और मारुति अर्टिगा-एक्सएल6 से होगा।
टोयोटा ने 2019 में कंफर्म किया था कि वह भारत के लिए अपनी नई सी-सेगमेंट एमपीवी कार पर काम कर रही है। अब तीन साल के बाद यह मॉडल सड़कों पर पहली बार नज़र आया है।
कंपनी अपने भारतीय लाइनअप में इस नई एमपीवी कार को इनोवा क्रिस्टा के नीचे पोज़िशन करेगी। टोयोटा-सुजुकी पार्टनरशिप के तहत आने वाली यह कार मारुति सुजुकी के साथ भी शेयर्ड होगी। 2020 में टोयोटा ने कोरोला के रिप्लेसमेंट से जुड़े एक प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि “हम मार्केट रिस्पॉन्स देख रहे हैं और हमें लगता हैं कि कस्टमर की पसंद अब सेडान से एमपीवी कारों की तरफ बढ़ रही है, तो मार्केट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हम आगे फैसला करेंगे।"

इस गाड़ी के डाइमेंशन्स किया केरेंस से मिलते जुलते होंगे। सूत्रों का कहना है कि इसे टोयोटा द्वारा डिज़ाइन और डेवलप किया जाएगा, वहीं, इसका प्रोडक्शन बेंगलुरु के प्लांट में टोयोटा और मारुति सुजुकी के लिए किया जाएगा। यह जरूर कन्फर्म है कि इस अपकमिंग टोयोटा एमपीवी में पेट्रोल पावरट्रेन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन दिया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में अपने ज्यादा अफोर्डेबल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल्स की लॉन्चिंग के प्लान्स को लेकर भी कन्फर्म किया था।
टोयोटा की इस नई सी-सेगमेंट एमपीवी को भारत में 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस 12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में टोयोटा-सुजुकी एमपीवी का मुकाबला किया केरेंस से होगा।
यह भी पढ़ें : फोक्सवैगन वर्टस का मिड वेरिएंट टेस्टिंग के दौरान आया नज़र, जल्द होगी लॉन्च














