• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार के इस मॉडिफाइड वर्जन पर डालें एक नजर,कैंपिंग के लिए जंगल में ले जाई जा सकती है ये कार

    ऑफ रोडिंग के लिए बनी महिंद्रा थार इस समय काफी पॉपुलर हो चली है और एक पिता पुत्र के जोड़े ने इसे कुछ इस तरह से मॉडिफाय करवाया है कि आप इसे लेकर जंगल की सैर पर निकल सकते हैं। इसका वीडियो आपको मिलेगा नीचे:   दिल्ली एनसीआर में मॉडिफाई हुई ये थार कैंपिंग के लिए काफी शानदार साबित हो सकती है। इसकी रूफ पर आप टैंट को रख सकते हैं। चूंकि इसका फैक्ट्री फिटेड हार्डटॉप दो लोगों का वजन सहन नहीं कर सकता है ऐसे में इसे मॉडिफाय करने वाली टीम ने मोनोकॉक के उपर फ्रेम लगाया है जो एक्सटरनल रोल केज जैसा लगता है। इसे मैट स्क्रैच ​रेजिजटेंट कोटिंग से पेंट किया गया है और ये 200 किलो तक का वजन ढो सकता है।    ऑफ रोडिंग के दौरान आपको पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए इसमें कुछ एक्सट्रा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रूफ पर दो प्लास्टिक सैंड लैडर्स,एक शॉवल और एक्सट्रा फ्यूल रखने के लिए दो बड़े जैरी कैन दिए गए हैं। इसके अलावा इसकी रूफ पर एलईडी लाइटें भी लगी है जिनका इस्तेमाल आप रात में कैंपिंग के दौरान कर सकते हैं। इसके बोनट पर लिंब राइजर भी लगे हैं जिससे जंगल में पेड़ की टहनियां आपकी विंड स्क्रीन को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी।  यह भी पढ़ें:सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट का ये डिजिटल मॉडिफिकेशन देख हर कोई हो जाएगा इसका फैन, किसी स्पेसशिप से कम नहीं लगती है ये कार इसके इंटीरियर में ज्यादा मॉडिफिकेशन नहीं किए गए हैं। हालांकि टेलगेेट खोलने के बाद आपको इसमें एक टेबल जरूर मिलेगी। इसकी रियर सीट्स को फोल्ड किया जा सकता है और बाहर भी निकाला जा सकता है। इसके टेलगेट पर कटआउट भी लगे हैं जिसमें पिकनिक टेबल दी गई है जिससे कार में रखी ड्रिंक्स सुरक्षित रहती है। रूफ पर लगे 40 लीटर का वॉटर टैंक से एक पंप कनेक्ट किया हुआ है और आप एक बटन दबाकर बॉटल में पानी भर सकते हैं।  यह भी पढ़ें:महिंद्रा थार का इन कस्टम कलर्स के बाद बदल गया पूरा लुक,देखें फोटोज़ इन सब मॉडिफिकेशन पर कुल खर्चा 1.50 लाख रुपये आया है। वहीं आप इसमेंं जैसे जैसे इसमें फीचर्स लगवा रहेंगे वैसे वैसे कीमत बढ़ती जाएगी।    क्या होती है ओवरलैंडिंग    आसान भाषा में कहें तो ओवरलैंडिंग कार ऑफ रोड कैंपिंग के लिए तैयार की जाती है। इससे आप जंगलों में आराम से कितने भी दिन गुजार सकते हैं बशर्ते आपके पास रसद की कोई कमी ना हो।    ओवरलैंडिंग व्हीकल्स में आपको कुछ चीजें बाहर से ही लगवानी पड़ती है। भारत में इस समय फैक्ट्री बिल्ट ओवरलैंडर के तौर पर लैंड रोवर डिफेंडर उपलब्ध है जिसमें ऑप्शनल एक्सप्लोरर पैकेज दिया गया है। इसमें हैवी ड्यूटी रूफ रेक दी गई है जिसकी पेलोड कैपेसिटी 132 किलोग्राम है। वहीं इसमें साइड माउंटेड स्टोरेज कैन्स,स्नॉर्कल,अंडरबॉडी प्रोटेक्शन और यहां तक कि फोल्डेबल लैडर दी गई है।    दिल्ली एनसीआर में मॉडिफाई हुई ये थार कैंपिंग के लिए काफी शानदार साबित हो सकती है। इसकी रूफ पर आप टैंट को रख सकते हैं।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 10, 2021 13:22 ist
    info icon
    published onAug 10, 2021 13:22 IST
    last updated onAug 10, 2021 13:22 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    ऑफ रोडिंग के लिए बनी महिंद्रा थार इस समय काफी पॉपुलर हो चली है और एक पिता पुत्र के जोड़े ने इसे कुछ इस तरह से मॉडिफाय करवाया है कि आप इसे लेकर जंगल की सैर पर निकल सकते हैं। इसका वीडियो आपको मिलेगा नीचे:

    दिल्ली एनसीआर में मॉडिफाई हुई ये थार कैंपिंग के लिए काफी शानदार साबित हो सकती है। इसकी रूफ पर आप टैंट को रख सकते हैं। चूंकि इसका फैक्ट्री फिटेड हार्डटॉप दो लोगों का वजन सहन नहीं कर सकता है ऐसे में इसे मॉडिफाय करने वाली टीम ने मोनोकॉक के उपर फ्रेम लगाया है जो एक्सटरनल रोल केज जैसा लगता है। इसे मैट स्क्रैच ​रेजिजटेंट कोटिंग से पेंट किया गया है और ये 200 किलो तक का वजन ढो सकता है। 

    ऑफ रोडिंग के दौरान आपको पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए इसमें कुछ एक्सट्रा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रूफ पर दो प्लास्टिक सैंड लैडर्स,एक शॉवल और एक्सट्रा फ्यूल रखने के लिए दो बड़े जैरी कैन दिए गए हैं। इसके अलावा इसकी रूफ पर एलईडी लाइटें भी लगी है जिनका इस्तेमाल आप रात में कैंपिंग के दौरान कर सकते हैं। इसके बोनट पर लिंब राइजर भी लगे हैं जिससे जंगल में पेड़ की टहनियां आपकी विंड स्क्रीन को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी। 

    यह भी पढ़ें:सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट का ये डिजिटल मॉडिफिकेशन देख हर कोई हो जाएगा इसका फैन, किसी स्पेसशिप से कम नहीं लगती है ये कार

    इसके इंटीरियर में ज्यादा मॉडिफिकेशन नहीं किए गए हैं। हालांकि टेलगेेट खोलने के बाद आपको इसमें एक टेबल जरूर मिलेगी। इसकी रियर सीट्स को फोल्ड किया जा सकता है और बाहर भी निकाला जा सकता है। इसके टेलगेट पर कटआउट भी लगे हैं जिसमें पिकनिक टेबल दी गई है जिससे कार में रखी ड्रिंक्स सुरक्षित रहती है। रूफ पर लगे 40 लीटर का वॉटर टैंक से एक पंप कनेक्ट किया हुआ है और आप एक बटन दबाकर बॉटल में पानी भर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें:महिंद्रा थार का इन कस्टम कलर्स के बाद बदल गया पूरा लुक,देखें फोटोज़

    इन सब मॉडिफिकेशन पर कुल खर्चा 1.50 लाख रुपये आया है। वहीं आप इसमेंं जैसे जैसे इसमें फीचर्स लगवा रहेंगे वैसे वैसे कीमत बढ़ती जाएगी। 

    क्या होती है ओवरलैंडिंग 

    आसान भाषा में कहें तो ओवरलैंडिंग कार ऑफ रोड कैंपिंग के लिए तैयार की जाती है। इससे आप जंगलों में आराम से कितने भी दिन गुजार सकते हैं बशर्ते आपके पास रसद की कोई कमी ना हो। 

    ओवरलैंडिंग व्हीकल्स में आपको कुछ चीजें बाहर से ही लगवानी पड़ती है। भारत में इस समय फैक्ट्री बिल्ट ओवरलैंडर के तौर पर लैंड रोवर डिफेंडर उपलब्ध है जिसमें ऑप्शनल एक्सप्लोरर पैकेज दिया गया है। इसमें हैवी ड्यूटी रूफ रेक दी गई है जिसकी पेलोड कैपेसिटी 132 किलोग्राम है। वहीं इसमें साइड माउंटेड स्टोरेज कैन्स,स्नॉर्कल,अंडरबॉडी प्रोटेक्शन और यहां तक कि फोल्डेबल लैडर दी गई है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है