• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब पैदल यात्रियों के लिए रोड क्रॉस करना हो जाएगा ज्यादा आसान और सेफ, स्कोडा की ये स्मार्ट कार ग्रिल टेक्नोलॉजी आएगी काफी काम

    इसी के साथ एक छोटा रोबोट भी तैयार किया किया गया है, यह टेक्नोलॉजी रोड क्रॉस वाले पैदल यात्रियों के लिए काफी काम की साबित हो सकती है

    सोनू
    सोनू
    modified on अप्रैल 13, 2023 12:47 ist
    info icon
    published onApr 13, 2023 12:37 IST
    last updated onApr 13, 2023 12:47 IST
    485 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Front Grille Display

    स्कोडा इन दिनों एक नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकती है और पैदल यात्रियों को रोड क्रॉस करते वेक्त सेफ रखेगी। कंपनी फिलहाल इस टेक्नोलॉजी के दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसमें एक एलईडी डिस्प्ले है जिसे कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी की फ्रंट ग्रिल की जगह फिट किया है, वहीं दूसरे प्रोजेक्ट के तौर पर एक छोटा रोबोट बनाया गया है जो पैदल यात्रियों को रोड क्रॉस करते रूकने और आगे बढ़ने के सिग्नल देगा।

    इसमें क्या दिखेगा?

    स्कोडा ने इस प्रोजेक्ट के लिए एन्याक आईवी की ग्रिल पर एक पिक्सलेटेड डिस्प्ले फिट की है और इसमें एलईडी स्ट्रिप्स के जरिए ग्रीन एरो, ग्रीन व्यक्ति, और ट्राईएंगल के साथ रेड अलर्ट जैसे सिंबल डिस्प्ले होते हैं। ये सिंबल आसानी से समझ आते हैं और पैदल यात्री को यह पता चल जाता है कि उन्हें अभी रोड क्रॉस करनी चाहिए या नहीं।

    कैसे करता है काम?

    जब कार चौराहे पर पहुंचती है तो वह पास खड़े पैदल यात्रियों की पहचान कर उन्हें ऊपर बताए सिंबल में से किसी एक को डिस्प्ले करती है। अगर पैदल यात्रियों के लिए रोड क्रॉस करना सेफ है तो डिस्प्ले पर ग्रीन एरो दिखाई देता है, यदि कार चलने वाली होती है तो डिस्प्ले पर लाल ट्राइएंगुल दिखाई देता है जिससे उन्हें पता जाएगा की अभी रोड क्रॉस करना सेफ नहीं है।

    क्या यह एक रोबोट है?

    Skoda's IPA2X Robot

    इस फ्रंट ग्रिल डिस्प्ले के अलावा स्कोडा एक रोबोट पर भी काम कर रही है जिसे कंपनी ने ‘आईपीए2एक्स’ नाम दिया है। यह रोबोट दो मीटर से ज्यादा ऊंचा है और इसमें कई सारे सेंसर लगे हैं और यह खड़ी कारों को देख सकता है। जब सड़क एकदम साफ होती है तो यह रोड पर बीच में चला जाता है जिससे बच्चे, बुजुर्ग, और विकलांग आराम से रोड पार कर सकें।

    यह भी पढ़ें : क्रैश टेस्ट कंपेरिजन: स्कोडा स्लाविया/फोक्सवैगन वर्टस Vs हुंडई क्रेटा

    इस रोबोट में एक डिस्प्ले भी लगी है जो पैदल यात्रियों को जानकारी दिखाता है और सामने से आ रही कार को धीमा करने या रूकने की चेतावनी देता है। आईपीए2एक्स कार को चेतावनी भी भेज सकता है जो इंफोटेनमेंट डिस्प्ले पर दिखाई देगी। जब पैदल यात्री रोड क्रॉस कर लेते हैं तब रोबोट फिर सड़क के किनारे चला जाता है और कारों को ड्राइव करने का सिग्नल देता है।

    कैसे साबित होगा मददगार?

    Skoda's IPA2X Robot

    भारत के अधिकांश चौराहों पर रोड सेफ्टी इंफ्रास्क्टर नहीं है, ऐसे में रोबोट और डिस्प्ले ग्रिल दोनों ही काफी उपयोगी हो सकती हैं। हमारे यहां पैदल यात्री और व्हीकल ऑनर्स सभी नियम तोड़ने या उनसे अनजान होने के लिए मशहूर हैं, ऐसे में यह नई टेक्नोलॉजी इस कंफ्यूजन को दूर कर सकती है जो अक्सर चौराहों पर दुर्घटना का कारण बनती है।

    फिलहाल इस टेक्नोलॉजी पर काम कर चल रहा है और इसे ज्यादा बेहतर बनाया जा रहा है। यह भारी यातायात वाले एरिया में काफी काम का टूल साबित हो सकता है जिससे पैदल यात्रियों और वाहनों दोनों को आगे बढ़ने में सहूलियत मिल सकती है। क्या आप इस टेक्नोलॉजी को भारत में देखना चाहेंगे? हमें कमेंट में अपनी राय जरूर दें।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है