इन टॉप 5 एसयूवी कार पर इस समय मिल रहा है सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड, देखिए पूरी लिस्ट
सेमीकंडक्टर और चिप की शॉर्टेज से कारों का प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है जिसके चलते ग्राहकों को इन दिनों कारो पर लंबा वेटिंग पीरियड मिल रहा है। करीब-करीब हर कार पर इस समय न्यूनतम 2-3 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है जो कार की डिमांड के हिसाब से बढ़ भी सकता है। यहां हमने उन टॉप 5 एसयूवी कारों की लिस्ट तैयार की है जो इस समय सबसे ज्यादा डिमांड में है और इनकी डिलीवरी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है।
- Write a कमेंट
महिंद्रा थार पर सबसे ज्यादा 11 महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है।

नोट: वेटिंग पीरियड आपके द्वारा चुन गए वेरिएंट, पावरट्रेन और कलर ऑप्शन के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।
महिंद्रा थार

| शहर |
वेटिंग पीरियड |
| नई दिल्ली |
4-6 महीने |
| बैंगलुरु |
5-6 महीने |
| मुंबई |
4-5 महीने |
| ठाणे |
4 महीने |
| पुणे |
5-6 महीने |
| चेन्नई |
11 महीने |
| अहमदाबाद |
4-6 महीने |
| जयपुर |
4-5 महीने |
| हैदराबाद |
6 महीने |
- महिन्द्रा थार पर सबसे ज्यादा 11 महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप इस कार को अभी बुक करवाते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी 2023 के मध्य तक मिल सकती है।
- इस पर औसत वेटिंग पीरियड 5-6 महीने का है।
- अगर आप थार के लिए इतना इंतजार करने को तैयार नहीं है तो फिर इसके कंपेरिजन वाली फोर्स गुरखा लेने का विचार कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरखा थार जितनी प्रीमियम नहीं है और इसमें मल्टीपल पावरट्रेन की चॉइस भी आपको नहीं मिलेगी। हालांकि इसकी ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी काफी बेहतर है।
महिंद्रा एक्सयूवी 700

| शहर |
वेटिंग पीरियड |
| नई दिल्ली |
3 महीने |
| बैंगलुरु |
3 महीने |
| मुंबई |
2 महीने |
| ठाणे |
9 महीने |
| पुणे |
4 महीने |
| चेन्नई |
2 महीने |
| अहमदाबाद |
3 महीने |
| जयपुर |
2 महीने |
| हैदराबाद |
3 महीने |
- एक्सयूवी 700 पर पूरे देश में औसत 3-4 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
- अगर आप एक्सयूवी700 के लिए इतना इंतजार नहीं कर सकते तो फिर सफारी को चुन सकते हैं। सफारी पर अधिकांश शहरों में एक महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। टाटा सफारी का साइज एक्सयूवी700 के बराबर सा है और यह भी थ्री-रो सीटिंग कार है। हालांकि इसमें पेट्रोल इंजन और एक्सयूवी700 वाले कुछ प्रीमियम फीचर्स का अभाव है।
हुंडई क्रेटा

| शहर |
वेटिंग पीरियड |
| नई दिल्ली |
3-4 महीने |
| बैंगलुरु |
2-3 महीने |
| मुंबई |
2 महीने |
| ठाणे |
6-7 महीने |
| पुणे |
3 महीने |
| चेन्नई |
2 महीने |
| अहमदाबाद |
3-4 महीने |
| जयपुर |
2-3 महीने |
| हैदराबाद |
4 महीने |
- हुंडई क्रेटा पर पूरे देश में औसत तीन महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
- ठाणे में इस कार पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड मिल रहा है, जहां इसकी डिलीवरी के लिए ग्राहकों को सात महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है।
- अगर आप क्रेटा के लिए इतना इंतजार नहीं करना चाहते तो फिर फोक्सवैगन टाइगन को ले सकते हैं। टाइगन पर औसतन 1 से 2 महीने का वेटिंग पीरियड है।
- इसके कंपेरिजन में किआ सेल्टोस, एमजी एस्टर भी मौजूद है जिन पर भी इतना ही वेटिंग पीरियड चल रहा है।
किआ सोनेट

| शहर |
वेटिंग पीरियड |
| नई दिल्ली |
3-4 महीने |
| बैंगलुरु |
3-4 महीने |
| मुंबई |
2-3 महीने |
| ठाणे |
4 महीने |
| पुणे |
3-4 महीने |
| चेन्नई |
3-4 महीने |
| Surat |
5 महीने |
| जयपुर |
3 महीने |
| हैदराबाद |
3-4 महीने |
- किया सोनेट पर औसत 3 से 4 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
- सूरत में इस पर सबसे ज्यादा पांच महीने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
- अगर आप किआ सोनेट के लिए इतना इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो फिर हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी, रेनो काइगर, टोयोटा अर्बन क्रूजर, निसान मैग्नाइट और मारुति सुजुकी विटारा में से किसी को चुन सकते है। इन पर सोनेट से कम वेटिंग पीरियड है।
एमजी एस्टर

| शहर |
वेटिंग पीरियड |
| नई दिल्ली |
2 महीने |
| बैंगलुरु |
2 महीने |
| मुंबई |
5-6 महीने |
| नोएडा |
8 महीने |
| पुणे |
2-3 महीने |
| चेन्नई |
4 महीने |
| अहमदाबाद |
4-5 महीने |
| जयपुर |
3-4 महीने |
| हैदराबाद |
3-4 महीने |
- एमजी एस्टर पर इसके कंपेरिजन वाली गाड़ियों से ज्यादा वेटिंग पीरियड मिल रहा है।
- इस पर देश के अधिकांश शहरों में औसत चार महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
- नोएडा में इस कार के लिए सबसे ज्यादा आठ महीने का इंतजार करना पड़ रहा है।














