• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत की इन टॉप 5 मास मार्केट कार में मामूली अपडेट के साथ फिट किए जा सकते हैं 6 एयरबैग

    भारत में पिछले कुछ सालों से कारों में सेफ्टी फीचर्स को लोग प्राथमिकता देने लगे हैं और सरकार भी गाड़ियों को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए नए-नए नियम लागू कर रही है। हाल ही में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आठ सीट तक वाली कारों में छह एयरबैग अनिवार्य करने की ड्राफ्ट जारी है। भारत में 10 लाख रुपये बजट वाली अधिकांश मास मार्केट कारों के किसी भी वेरिएंट में छह एयरबैग नहीं दिए गए हैं और इनमें अतिरिक्त एयरबैग शामिल करने के लिए इनके स्ट्रक्चर में कई अहम बदलाव करने पड़ सकते हैं। यहां हमने उन कारों की लिस्ट तैयार की है जिनके अंतरराष्ट्रीय मॉडल में छह एयरबैग दिए गए हैं। ऐसे में इनके भारतीय मॉडल में अतिरिक्त एयरबैग शामिल करना आसान हो सकता है। ये हैं वो टॉप 5 मास मार्केट कार जिनमें मामूली अपडेट के साथ दिए जा सकते हैं छह एयरबैगः

    सोनू
    सोनू
    published on जनवरी 19, 2022 11:14 ist
    info icon
    published onJan 19, 2022 11:14 IST
    last updated onJan 19, 2022 11:14 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में पिछले कुछ सालों से कारों में सेफ्टी फीचर्स को लोग प्राथमिकता देने लगे हैं और सरकार भी गाड़ियों को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए नए-नए नियम लागू कर रही है। हाल ही में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आठ सीट तक वाली कारों में छह एयरबैग अनिवार्य करने की ड्राफ्ट जारी है।

    भारत में 10 लाख रुपये बजट वाली अधिकांश मास मार्केट कारों के किसी भी वेरिएंट में छह एयरबैग नहीं दिए गए हैं और इनमें अतिरिक्त एयरबैग शामिल करने के लिए इनके स्ट्रक्चर में कई अहम बदलाव करने पड़ सकते हैं। यहां हमने उन कारों की लिस्ट तैयार की है जिनके अंतरराष्ट्रीय मॉडल में छह एयरबैग दिए गए हैं। ऐसे में इनके भारतीय मॉडल में अतिरिक्त एयरबैग शामिल करना आसान हो सकता है। ये हैं वो टॉप 5 मास मार्केट कार जिनमें मामूली अपडेट के साथ दिए जा सकते हैं छह एयरबैगः

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    तीसरी जनरेशन की हुंडई आई10 एक ग्लोबल मॉडल है। भारत में इसका ऊंचा और लंबा वर्जन ग्रैंड आई10 निओस बिक्री के लिए उपलब्ध है। ब्रिटेन में यह हैचबैक कार छह एयरबैग (फ्रंट, फ्रंट साइड और कर्टेन) के साथ उपलब्ध है। ब्रिटेन और भारत के मॉडल में काफी समानताएं हैं, ऐसे में हमें लगता है कि ग्रैंड आई10 निओस में छह एयरबैग शामिल किए जा सकते हैं। वर्तमान में इस हुंडई कार में केवल ड्यूल एयरबैग ही दिए गए हैं।

    हुंडई ऑरा

    ऑरा एक ग्लोबल प्रोडक्ट तो नहीं है, लेकिन यह ग्रैंड आई10 निओस हैचबैक का सेडान वर्जन है। जैसा कि हमने ऊपर बताया आई10 में छह एयरबैग दिए जा सकते हैं, ऐसे में ऑरा में छह एयरबैग शामिल किए जा सकते हैं।

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट

    स्विफ्ट भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। यह देश की पॉपुलर हैचबैक कार भी है। ब्रिटेन में इसमें छह एयरबैग और भारतीय मॉडल से ज्यादा सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। भारत और ब्रिटेन के मॉडल के डिजाइन और प्लेटफार्म में ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि स्विफ्ट के भारतीय वर्जन में छह एयरबैग दिए जा सकते हैं।

    मारुति सुजुकी इग्निस

    स्विफ्ट की तरह इग्निस भी ब्रिटेन समेत कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है जहां इसमें छह एयरबैग दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसका ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन भी बिक्री के लिए उपलब्ध है जिसके भारत आने की तो उम्मीद नहीं है। लेकिन नया सेफ्टी नियम लागू होने पर कंपनी इसमें छह एयरबैग आसानी से शामिल कर सकती है।

    मारुति सुजुकी बलेनो

    बलेनो कार वर्तमान में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है और यह यहां काफी पॉपुलर भी है। यह गाड़ी ब्रिटेन में नहीं मिलती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। जल्द ही कंपनी इसे भारत में फेसलिफ्ट अपडेट देने वाली है। ऐसे में कंपनी नए अपडेट के साथ इसमें साइड और कर्टेन एयरबैग फीचर शामिल कर सकती है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है