• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फरवरी में लॉन्च होगी टाटा ज़ीका

    टाटा ज़ीका की लॉन्चिंग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि ज़ीका को फरवरी के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। पहले इस तरह की चर्चाएं थीं कि ज़ीका को 20 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। ऑटोकार से मिली जानकारी के मुताबिक इसके लॉन्च को कंपनी ने आगे बढ़ा दिया है। ऑटोकार के मुताबिक ज़ीका को ऑटो एक्सपो के दौरान शो-केस किया जाएगा और तभी से इसकी बुकिंग भी शुरू होगी। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 3.7 लाख रुपए के करीब हो सकती है।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 08, 2016 15:45 ist
    info icon
    published onJan 08, 2016 15:45 IST
    last updated onJan 08, 2016 15:45 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Zica

    Tata Zica

    ज़ीका के साथ ही ऑटो एक्सपो में क्रॉसओवर मॉडल हेक्सा को भी शो-केस किया जा सकता है। ज़ीका की बात करें तो यह कार इंडिका को रिप्लेस करेगी। ज़ीका कई ऐसे फीचर लेकर आएगी जो एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे।

    Tata Zica (Engine Bay)

    टाटा ज़ीका को पेट्रोल व डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा जाएगा। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर, 3-सिलेन्डर रेवोट्रोन इंजन मिलेगा, जो 83बीएचपी की पावर व 114एनएम का टाॅर्क जनरेट करेगा। वहीं इसका 1.05-लीटर, 3-सिलेन्डर रेवोटॉर्क डीज़ल इंजन 69बीएचपी की पावर व 140एनएम की टाॅर्क जनरेट करने में सफल होगा। दोनों इंजन ऑप्शन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियर बाॅक्स दिया जाएगा। वहीं आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन की बढ़ती डिमांड के चलते भविष्य में इसका एएमटी वर्जन भी उतारा जा सकता है। सेफ्टी पर खास ध्यान रखते हुए ज़ीका में ड्यूल फ्रंट एयर बैग, एंटी लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) दिया जाएगा। इसके अलावा, अलॉय व्हील और हरमन साउंड सिस्टम के साथ यूएसबी, ऑक्स व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलेगी।

    Tata Zica (Interior)

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है