• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो 28 मार्च को होगी लाॅन्च

    टाटा के फैंस, जो कंपनी की आने वाली हैचबैक टियागो को लेने का मन बना रहे हैं। उनका इंतजार अब खत्म होने को है। टाटा टियागो 28 मार्च को लाॅन्च होने जा रही है। अपने आकर्षक डिजायन और फीचर्स के कारण टियागो काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। कंपनी को अपनी इस हैचबैक से स्माॅल कार सेगमेंट में काफी उम्मीदें हैं। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई आई-10 और मारूति सेलेरियो से होगा।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On मार्च 04, 2016 17:51 ist
    info icon
    published onMar 04, 2016 17:51 IST
    last updated onMar 04, 2016 17:51 IST
    43 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago

    Tata Tiago Engines

    आपको याद दिला दें कि टियागो दरअसल टाटा जीका का नया नाम है। दक्षिण अमेरिका में फैले खतरनाक वायरस जीका से मिलते-जुलते नाम की वजह से टाटा मोटर्स को इसका नाम बदलना पड़ा था।

    टियागो को कंपनी की नई डिजायन फिलोस्पी पर तैयार किया गया है जिसे आगे आने वाली कारों में भी देखा जाएगा। इस कार को इसी पर बेस्ड काईट-5 सेडान के साथ आॅटो एक्सपो और हालही में जेनेवा मोटर शो में भी देखा गया था। टियागो कंपनी की नैनो और बोल्ट के बीच की जगह लेगी और टाटा इंडिका ईवी2 को रिप्लेस करेगी।

    Tata Tiago Interiors

    पावर स्पेक्स पर गौर करें तो टियागो में नए पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। इसका 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन 85पीएस की पावर और 114एनएम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, डीज़ल माॅडल में दिया गया 1.05 लीटर का 3-सिलेंडर रेवोटॉर्क इंजन 70पीएस की ताकत और 140एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन के साथ स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स आएगा। भविष्य में एएमटी गियर बॉक्स (ऑटोमैटिक) का विकल्प भी दिया जा सकता है।

    फीचर्स की बात करें तो टियागो में सिटी और ईको ड्राइव मोड मिलेंगे। केबिन में हारमन का कनेक्ट-नेक्सट इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। इस सिस्टम में नेविगेशन एप और ज्यूक एप के साथ ही ब्लूटूथ, ट्यूनर, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। म्यूजिक के लिए 8 स्पीकर सिस्टम (4 स्पीकर्स व 4 ट्यूटर) दिए गए हैं। यह सारे फीचर्स इस सेगमेंट की कार में पहली बार देखने को मिलेंगे।

    दूसरी ओर, टाटा की काॅम्पेक्ट एसयूवी नेक्सन और आॅल रोडर हैक्सा भी अपकमिंग लाइनप में है और इस साल के आखिर तक लाॅन्च हो सकती है। नेक्सन एक सब 4-मीटर कार है, घरेलू बाजार में जिसका मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट, महिन्द्रा टीयूवी 300 और मारूति विटारा ब्रेज़ा से होगा। वहीं हैक्सा को टाटा इनोवा और महिन्द्रा एक्सयूवी 500 से कड़ी टक्कर मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :

    अब टाटा टियागो के नाम से आएगी टाटा ज़ीका

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है