• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच के मुकाबले में जल्द हुंडई उतारेगी एक नई माइक्रो एसयूवी, जानिए क्या मिलेगा खास

    इस नई हुंडई माइक्रो एसयूवी की कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 05, 2023 14:59 ist
    info icon
    published onApr 05, 2023 14:59 IST
    last updated onApr 05, 2023 14:59 IST
    467 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Micro SUV

    • स्पॉय शॉट्स के जरिए बॉक्सी और अपराइट स्टांस के साथ थोड़े दमदार स्टाइलिंग एलिमेंट्स आए हैं नजर इसमें 
    • इलेक्ट्रिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 6 एयरबैग एवं इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं इसमें 
    • ग्रैंड आई10 निओस वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस दिए जा सकते हैं इसमें 
    • हुंडई की ओर से जारी किए गए इसके पहले टीजर में दिया गया जल्द लॉन्च किए जाने का इशारा 

    हुंडई ने जल्द ही एक नई एसयूवी कार को लॉन्च करने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि ये एक माइक्रो एसयूवी होगी जिसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होगा और इसे भारत के साथ साथ साउथ कोरिया में स्पॉट भी किया जा चुका है। 

    बॉक्सी स्टांस होगा इसका

    Hyundai micro SUV headlights and LED DRLs

    स्पॉय शॉट्स पर गौर करें तो हुंडई की इस नई एसयूवी कार का स्टांस बॉक्सी और अपराइट होगा। हुंडई की मौजूदा एंट्री लेवल एसयूवी के मुकाबले ये नई एसयूवी छोटी होगी। इसमें कुछ रग्ड एलिमेंट्स नजर आ सकते हैं जिनमें बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स और स्टबी बोनट शामिल होंगे। 

    यह भी पढ़ेंः 2023 हुंडई वरना का कौनसा वेरिएंट रहेगा आपके लिए बेस्ट, जानिए यहां

    टेस्टिंग के दौरान इस नई हुंडई कार में बड़ी ग्रिल, एच शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स, फंकी से अलॉय व्हील्स और एच शेप्ड एलईडी टेललैंप्स नजर आए थे। 

    यूनीक केबिन थीम आएगी नजर

    Hyundai Micro SUV

    इस नई एसयूवी में ग्रैंड आई10 निओस और वेन्यू के इंटीरियर थीम का फ्यूजन नजर आ सकता है। इसके पूरे केबिन में कुछ प्रीमियम एलिमेंट्स के साथ ड्युअल टोन थीम देखी जा चुकी है। 

    फीचर लोडेड होगा केबिन

    2023 Hyundai Grand i10 Nios

    हुंडई की दूसरी कारों की तरह इस नई माइक्रो एसयूवी में भी प्रीमियम फीचर्स नजर आ सकते हैं। इसमें बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, एक डिजिटल ड्राइवर का डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    सेफ्टी के लिए इस नई हुंडई कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स और रियर पार्किंग कैमरा दिए जा सकते हैं। 

    ग्रैंड आई10 निओस वाला पावरट्रेन दिया जा सकता है इसमें 

    Hyundai micro SUV

    हुंडई की इस नई एसयूवी कार में ग्रैंड आई10 निओस वाला 83 पीएस पावरफुल 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस हैचबैक की तरह इसमें भी इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी जा सकती है। इसके अलावा इस न्यू हुंडई कार में 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दिया जा सकता है। यहां तक कि कंपनी इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट्स में सीएनजी के ऑप्शन भी पेश कर सकती है। 

    यह भी पढ़ेंः 10 लाख रुपये से कम बजट वाली इन दस सस्ती कारों में मिलता है ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन, देखिए पूरी लिस्ट

    कीमत और मुकाबला

    Hyundai Micro SUV

    सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा पंच, सिट्रोएन सी3 और मारुति इग्निस से होगा। 

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई एक्सटर 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है