• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच का कौनसा वेरिएंट रहेगा आपके लिए बेहतर, जानिए यहां

    टाटा पंच अपने आकर्षक लुक, प्रीमियम फीचर्स और परफेक्ट एसयूवी स्टाइलिंग के चलते कॉम्पैक्ट कारों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। यह गाड़ी चार वेरिएंट में आती है। इसमें कई ऑप्शनल पैक्स भी दिए गए हैं जिसके चलते आप इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। कई सारे ऑप्शंस के चलते आपके लिए इस गाड़ी के सही वेरिएंट को पिक करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, आपकी इसी दुविधा को दूर करने के लिए हमने इस कार की वेरिएंट वाइज़ डिटेल्स साझा की है तो चलिए इस पर नज़र डालते हैं यहां:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 25, 2021 19:09 ist
    info icon
    published onOct 25, 2021 19:09 IST
    last updated onOct 25, 2021 19:09 IST
    597 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा पंच अपने आकर्षक लुक, प्रीमियम फीचर्स और परफेक्ट एसयूवी स्टाइलिंग के चलते कॉम्पैक्ट कारों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। यह गाड़ी चार वेरिएंट में आती है। इसमें कई ऑप्शनल पैक्स भी दिए गए हैं जिसके चलते आप इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। कई सारे ऑप्शंस के चलते आपके लिए इस गाड़ी के सही वेरिएंट को पिक करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, आपकी इसी दुविधा को दूर करने के लिए हमने इस कार की वेरिएंट वाइज़ डिटेल्स साझा की है तो चलिए इस पर नज़र डालते हैं यहां:-

    सबसे पहले नज़र डालते हैं इस गाड़ी के इंजन ऑप्शंस पर :-

    इंजन

    1.2-लीटर पेट्रोल

    पावर

    86 पीएस

    टॉर्क

    113 एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड एमटी/ 5-स्पीड एएमटी

    साइज (लंबाईxचौड़ाईxऊंचाई)

    3827 मिलीमीटर x 1742मिलीमीटर x 1615मिलीमीटर

    पंच एसयूवी कार में केवल पेट्रोल इंजन ही दिया गया है। इसमें अल्ट्रोज़ वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें इंजन के साथ एएमटी का ऑप्शन भी मिलता है। यह इंजन रेगुलर सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के मुकाबले इतना छोटा नहीं है।

    यह गाड़ी सात कलर ऑप्शंस में आती है :-

    अटॉमिक ऑरेंज 

    टोर्नेडो ब्लू

    केलिप्सो रेड

    मिटिओर ब्रॉन्ज़

    ट्रॉपिकल मिस्ट

    औरकस व्हाइट

    डेटोना ग्रे

    इसके टॉप वेरिएंट में ब्लैक रूफ के साथ ड्यूल-टोन फिनिश मिलती है, वहीं इसमें रेड और ब्लू पेंट ऑप्शंस के साथ व्हाइट रूफ  दी गई है। 

    यहां देखें टाटा की इस नई एसयूवी कार की वेरिएंट वाइज़ कीमतें:- 

    वेरिएंट

    मैनुअल

    एएमटी

    प्योर

    5.49 लाख रुपए

    -

    प्योर + रिदम पैक

    5.85 लाख रुपए

    -

    एडवेंचर

    6.39 लाख रुपए

    6.99 लाख रुपए

    एडवेंचर + रिदम पैक

    6.74 लाख रुपए

    7.34 लाख रुपए

    अकम्पलिश्ड

    7.29 लाख रुपए

    7.89 लाख रुपए

    अकम्पलिश्ड + डैज़ल पैक

    7.74 लाख रुपए

    8.34 लाख रुपए

    क्रिएटिव

    8.49 लाख रुपए

    9.09 लाख रुपए

    क्रिएटिव + आईआरए पैक

    8.79 लाख रुपए

    9.39 लाख रुपए

    नीचे दी गई टेबल में टाटा पंच के हर वेरिएंट का निष्कर्ष लिखा है, आप इन सभी वेरिएंट पर क्लिक करके इनके फीचर्स के बारे में डिटेल में पढ़ सकते हैं।

    वेरिएंट

    निष्कर्ष 

    प्योर

    सभी बेसिक फीचर्स से लैस। यदि आपका बजट लिमिटेड है तो इसे चुनना बेस्ट ऑप्शन है। आप चाहें तो इसे रिदम पैक के साथ खरीद सकते हैं।  .

    एडवेंचर

    यदि आप पंच कार में एएमटी ऑप्शन चाहते हैं तो इसे पिक कर सकते हैं।  

    अकम्पलिश्ड

    बेस्ट वैल्यू फॉर मनी फीचर वेरिएंट

    क्रिएटिव

    यदि आप पंच में सभी टॉप फीचर्स चाहते हैं और आपका बजट भी अच्छा है तो इसे चुन सकते हैं। 

    यह भी देखें: टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    srijit priyanshu
    Nov 15, 2021, 9:42:06 AM

    Does Tata punch accomplished varient has driever seat height adjustment?? I am not asking about dazzle pack. The simple one I am asking of accomplished.

    जवाब
    Write a Reply
    2
    C
    cardekho
    Nov 15, 2021, 10:23:50 AM

    Yes, the Accomplished variant of Tata Punch features a height-adjustable driver seat.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      suraj p
      Nov 9, 2021, 6:35:12 PM

      Does accomplished varirant has cooled glove box

      जवाब
      Write a Reply
      2
      C
      cardekho
      Nov 10, 2021, 9:51:00 AM

      Accomplished variant of Tata Punch doesn't feature Glove Box Cooling.

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है