• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंचः एक 5-स्टार रेटिंग वाली कार जिसे अफोर्डेबल बनाने के लिए सेफ्टी से नहीं किया गया है कोई समझौता

    टाटा पंच मार्केट में मौजूद एक ऐसी कार है जिसमें सेफ्टी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है। यह कार 5-स्टार ग्लोबल एनकैप सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on मई 29, 2023 18:04 ist
    info icon
    published onMay 29, 2023 18:04 IST
    last updated onMay 29, 2023 18:04 IST
    357 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch

    नई कार खरीदना हर किसी के लिए रोमांचक वाला पल होता है। कार खरीदते समय अलग-अलग सेगमेंट और मॉडल्स पर ध्यान दिया जाता है, जिससे हम यह समझ पाते हैं कि हमें कैसी कार की जरूरत है। जब कभी भी लोग नई कार खरीदने की योजना बनाते हैं तो वह कई सारे फैक्टर पर विचार करते हैं जैसे प्राइस, फीचर्स, ब्रांड पॉपुलैरिटी आदि।

    हालांकि, एक ऐसा फैक्टर जो इन दिनों कार खरीदने के निर्णय लेने की प्रक्रिया में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता जा रहा है वो है सेफ्टी फीचर। टाटा पंच मार्केट में मौजूद एक ऐसी कार है जिसमें सेफ्टी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है। यह कार 5-स्टार ग्लोबल एनकैप सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है।

    5-स्टार सेफ्टी रेटिंग का महत्व

    Tata Punch Crash Test

    पैसेंजर की सेफ्टी किसी भी कार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। ग्लोबल एनकैप, लेटिन एनकैप और एशियन एनकैप जैसे संगठनों ने अपने कड़े क्रैश टेस्ट के ज़रिए व्हीकल्स की सेफ्टी को परखने की ज़िम्मेदारी ली है। क्रैश टेस्ट के परिणामों के अनुसार कारों को एक सेफ्टी रेटिंग मिलती है जिसकी रेंज 0 से लेकर 5 स्टार तक की होती है। कार को जितनी ज्यादा रेटिंग मिलती है, उतनी ही ज्यादा कार सुरक्षित मानी जाती है।

    लेकिन, यह रेटिंग इतनी महत्वपूर्ण क्यों है? आजकल ज्यादातर कारें कई दमदार सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं जो ड्राइवर को दुर्घटना होने से बचाने में मदद करती हैं। मगर, कई बार दुर्घटना हो जाने के बाद यह फीचर्स कार के अंदर बैठे पैसेंजर्स की जान बचाने में मदद नहीं करते हैं। ऐसे में एक कार के लिए अपने पैसेंजर्स और ड्राइवर को बचाने में सक्षम होने के लिए अच्छी सेफ्टी रेटिंग की आवश्यकता होती है और यही सेफ्टी रेटिंग हमें टाटा पंच कार में मिलती है।

    कम प्राइस में मिलती है अच्छी सेफ्टी

    Tata Punch

    5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली भारत की अधिकतर कारें ज्यादा प्राइस टैग क साथ आती हैं जिसे हर कोई नहीं खरीद पाता है। लेकिन, टाटा पंच की बात करें तो यह 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आने वाली भारत की सबसे सस्ती कार साबित होती है। भारत में इसकी कीमत 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह गाड़ी अपनी अच्छी क्रैश टेस्ट रेटिंग के जरिए ग्राहकों को सेफ्टी के मामले में अच्छा-ख़ासा विश्वास दिला रही है। इस गाड़ी की कीमतों से यह साबित होता है कि पैसेंजर सेफ्टी सिर्फ पैसे की बात नहीं है।

    अल्ट्रोज़ टाटा की दूसरी कार है जिसमें सेफ्टी के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है। सुरक्षा को लेकर इस गाड़ी को भी 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। भारत में इसकी कीमत 6.60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    इसमें मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स

    Tata Punch

    हादसे की स्थिति में पैसेंजर को अच्छा प्रोडक्शन देने वाली बॉडी के अलावा टाटा पंच कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीएस, रियर व्यू कैमरा, रियर डिफॉगर, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

    यह सभी दमदार सेफ्टी फीचर इस एसयूवी कार को खरीददारों के लिए एक अच्छी चॉइस बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच बनी दो लाख परिवारों का हिस्सा, जानिए क्यों इतनी ज्यादा पसंद की जा रही है ये कार

    अपने दमदार सेफ्टी फीचर्स और 5-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग के साथ टाटा पंच सुनिश्चित करती है कि उसके सभी पैसेंजर्स सुरक्षित रहें और दूसरी कार कंपनियों को यह भी साबित करती है कि पैसेंजर सुरक्षा एक जिम्मेदारी है, और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कारें ज्यादा प्राइस पर नहीं आनी चाहिए।

    यह भी देखेंः टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है