• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर : तस्वीरों की मदद से जाने कैसी है टाटा की अपकमिंग एसयूवी

    कार का डिज़ाइन इसके कांसेप्ट मॉडल से काफी मेल खाता है

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On दिसंबर 04, 2018 20:00 ist
    info icon
    published onDec 04, 2018 19:50 IST
    last updated onDec 04, 2018 20:00 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier

    टाटा की अपकमिंग हैरियर एसयूवी इन दिनों काफी चर्चाओं में है। कंपनी ने ऑटोएक्सपो 2018 में कार के कांसेप्ट मॉडल को शोकेस किया था। इसे जनवरी 2018 में लॉन्च किया जाएगा। यूटिलिटी सेगमेंट के चाहने वालों को इसके लॉन्च का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार है। इसे देखते हुए कंपनी ने समय समय पर कार से जुडी कई जानकारियों को उजागर भी किया। अब टाटा मोटर्स ने कार की तस्वीरें को साझा किया हैं। 

    एसयूवी से जुडी अधिक जानकारी के लिए आइये एक नज़र डालें कार की इन तस्वीरों पर भी :

    कार का फ्रंट डिज़ाइन, इसके कांसेप्ट मॉडल से काफी मेल खाता है। टाटा हैरियर की डायनामिक डिज़ाइन इम्पैक्ट 2.0 डिज़ाइन-लैंग्वेज पर आधारित है। इम्पैक्ट 2.0 पर बेस्ड यह टाटा की सबसे पहली प्रोडक्शन कार होगी। डिज़ाइन के साथ कार का प्लेटफार्म भी उतना ही खास है। इसे लैंड रोवर के ओमेगा-आर्क (ऑप्टीमल मॉड्यूलर स्किल्ड ग्लोबल एडवांस्ड आर्किटेक्चर) प्लेटफार्म पर बनाया गया है।इसमें पतली एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स और ज़ेनॉन एच.आई.डी. प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए है। दोनों कार की रोड प्रजेंस में चार-चाँद लगते है। गौरतलब है कि, कार के हेडलैंप को पारम्परिक स्थान की बजाये बम्पर पर दिया गया है। जो की बेहद अकृषक लगता है। यहीं सेटअप, 2019 हुंडई सेंटा-फे और कोना इलेक्ट्रिक में भी देखा जा सकता है। 

    साइड से कार आक्रामक लगती है। कार के कॉन्सेप्ट मॉडल की तुलना में साइड और रियर प्रोफाइल में भी अधिक बदलाव नहीं किया गया है। हैरियर में 17 इंच के 5 स्पोक व्हील दिए गए है। यह कार को मस्क्युलर लुक देते है। कार के रूफ में कर्व दिया गया है। हालांकि, इसके रियर विंडशील्ड को बड़ा रखा गया है, ताकि बेहतर विजिबिलिटी मिले सकें।

    कार में एलईडी टेल लैंप दिए गए है, जिसके दोनों हिस्सों को जोड़ता हुआ ब्लैक-पियानो इन्सर्ट कार के टेलगेट के मध्य में दिया गया है। यह बिलकुल इसके कॉन्सेप्ट मॉडल के समान है। 

    टाटा हैरियर का केबिन ड्यूल-टोन कलर फिनिश (ब्लैक-चॉक्लेट ब्राउन) के साथ आता है। डैशबोर्ड और डोर ब्लैक कलर में आते है। इसके डैशबोर्ड पर चॉक्लेट ब्राउन कलर में वुड फिनिशिंग दी गयी है। साथ ही, प्रीमियम कार का अहसास करवाने के लिए डैशबोर्ड पर सिल्वर हाइलाइट भी दी गयी है। वहीं, इसके सेंटर कंसोल और डोर पर ब्राउन एलिमेंट्स दिए गए हैं। कार में चॉक्लेट ब्राउन कलर की लेदर अपहोल्स्टरी मिलती है। 

    इसके अतिरिक्त, कार के टॉप वेरिएंट में 8.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और जेबीएल का 9-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम (4-स्पीकर, 4-ट्वीटर और 1-सबवूफर) मिलता है। यह एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आएगा। हालांकि, भविष्य में इसे एप्पल कार प्ले सुविधा के साथ भी अपडेट किया जाएगा। ऑक्स-इन, ब्लूटूथ और यूएसबी जैसे सामान्य कनेक्टिविटी विकल्प भी मिलते हैं।

    कार का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दो भागों में बंटा हैं। इसके दाएं हिस्से में एनालॉग स्पीडोमीटर और बाएं हिस्से में 7 इंच की मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) दी गयी हैं। यह टेको मीटर, फ्यूल लेवल, ट्रिप कंप्यूटर, फ्यूल एफिशिएंसी, पावर और टॉर्क मीटर, ड्राइविंग मोड, टेर्रिन मोड, कंपास आदि सहित कई अन्य जानकारियां प्रदर्शित करता हैं।  

    यह भी पढें : टाटा हैरियर के किस वेरिएंट में मिलेगा कौन सा फीचर, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है