• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई टाटा एच5एक्स

    टाटा एच5एक्स को 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 21, 2018 14:40 ist
    info icon
    published onJun 21, 2018 14:40 IST
    last updated onJun 21, 2018 14:40 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Tata H5X

    टाटा मोटर्स की जल्द लॉन्च होने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी एच5एक्स एक बार फिर कैमरे में कैद हुई है। इस बार कार के पीछे वाले हिस्से की झलक देखने को मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे अप्रैल 2019 तक लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला जीप कंपास और हुंडई क्रेटा से होगा।

    Tata H5X

    टाटा एच5एक्स के कॉन्सेप्ट को कंपनी ने ऑटो एक्सपो-2018 में दिखाया था। उस दौरान कंपनी ने कहा था कि इसका प्रोडक्शन मॉडल 80 फीसदी तक कॉन्सेप्ट के करीब होगा। कैमरे में कैद हुई कार भी अपने कॉन्सेप्ट के काफी करीब है।

    Tata H5X

    तस्वीरों पर गौर करें तो इस में पतले रैपराउंड हैडलैंप्स और टेललाइटें दी गई हैं। साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां 5-स्पॉक अलॉय व्हील दिए गए हैं, इनकी साइज 18 इंच हो सकती है। एच5एक्स कॉन्सेप्ट में 22 इंच के व्हील दिए गए हैं।

    Tata H5X

    एच5एक्स एसयूवी को टाटा मोटर्स के नए ओमेगा प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट भी बनी है।

    Tata H5X

    कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कद-काठी के मामले में हुंडई क्रेटा और जीप से बड़ी होगी। एच5एक्स कॉन्सेप्ट की लंबाई 4575 एमएम थी, जो कि हुंडई क्रेटा (4270 एमएम) और जीप कंपास (4395 एमएम) से ज्यादा लंबी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 12 लाख रूपए से 18 लाख रूपए के बीच हो सकती है। यह कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट के बीच के स्पेस को भरेगी।

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प दिया जा सकता है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड मल्टीएयर2 और डीज़ल वेरिएंट में 2.0 लीटर का मल्टीजेट इंजन दिया जा सकता है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : टाटा टिगॉर बज़ एडिशन लॉन्च, कीमत 5.68 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Tata H5X पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है