• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज रेसर आर3 वेरिएंट एनालिसिस: क्या इसे लेना साबित होगा फायदे का सौदा

    अल्ट्रोज रेसर में ज्यादा पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे तीन वेरिएंट: आर1, आर2, और आर3 में पेश किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 30, 2024 13:41 ist
    info icon
    published onJul 30, 2024 13:41 IST
    last updated onJul 30, 2024 13:41 IST
    267 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Altroz Racer R3

    यदि आप 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम कीमत में एक स्पोर्टी प्रीमियम हैचबैक लेना चाहतेे हैं तो आपके सामने 2 ऑप्शंस है जिनमें से एक टाटा अल्ट्रोज रेसर है। रेगुलर अल्ट्रोज के मुकाबले आर2 वेरिएंट के मुकाबले आर3 वेरिएंट की कीमत 50,000 रुपये ज्यादा है। क्या इस वेरिएंट को लेना है एक फायदे का सौदा? जानिए आगे:

    कीमत

    वेरिंएट

    कीमत

    आर3

    10.99 लाख रुपये

    एक्सशोरूम दिल्ली

    अल्ट्रोज रेसर आर3 को क्यों चुनें?

    Tata Altroz Racer front three-fourth
    Tata Altroz Racer interior

    एक टॉप वेरिएंट होने के नाते टाटा अल्ट्रोज रेसर आर3 वेरिएंट में कुछ एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं जिनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट,एयर प्योरिफायर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल है। यदि आप इस वेरिएंट के जरिए फ्लैगशिप एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो आपको मिड वेरिएंट आर2 के मुकाबले केवल 50,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। 

    इसकी फीचर लिस्ट इस प्रकार से है। 

     

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    हाइलाइट फीचर्स


    • एलईडी डीआरएल के साथ ऑटो-प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    •  

    • 16 इंच के अलॉय व्हील

    •  

    • सामने फॉग लैंप

    •  

    • फ्रंट फेंडर पर 'रेसर' बैज


     


    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट 

    •  

    • एयर प्योरिफायर

    •  

    • 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    •  

    • सनरूफ़

    •  

    • वायरलेस फ़ोन चार्जर

    •  


    • 10.25-इंच टचस्क्रीन

    •  

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    •  

    • 8-स्पीकर साउंड सिस्टम

    • 6 एयरबैग
    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)
    • रेन सेंसिंग वाइपर
    • ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा
    • ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा

    अन्य फीचर्स

    • डुअल-टोन एक्सटीरियर पेंट स्कीम

    • डुअल टोन रेसिंग स्ट्रिप

    • ब्लैक-ओआरवीएम

    • डुअल-टिप एग्जॉस्ट

    • लैदर सीट्स

    • लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब

    • स्टोरेज के साथ फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट

    • डैशबोर्ड पर एबिएंट लाइटिंग सेटअप


    • ऑल 4 पावर विंडो

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल एंड ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम

    • एक्सप्रेस कूल फीचर के साथ ऑटोमैटिक एसी

    • रियर एसी वेंट

    • क्रूज कंट्रोल

     

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले
    • ईबीडी के साथ एबीएस
    • कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल
    • वॉशर के साथ रियर वाइपर
    • रियर डीफॉगर

     

    अल्ट्रोज रेसर आर3 में क्या और दिया जा सकता था बेहतर?

    Tata Altroz Racer rear three-fourth

    टाटा अल्ट्रोज रेसर आर3 का एक्सटीरियर काफी आकर्षक है और इसका केबिन भी काफी प्रीमियम है और इसकी फीचर लिस्ट काफी लंबी है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और एयर प्योरिफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि यदि इसमें कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह हेड अप डिस्प्ले दिया जाता तो काफी बेहतर होता। 

    इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की भी एक बडी कमी महसूस ​की जा सकती है जिससे ये हुंडई आई20 एन लाइन को कडी टक्कर दे सकती थी। बता दें कि हुंडई आई20 एन लाइन में 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिया गया है। 

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    आर1

    अपने लुक्स और फीचर्स के चलते बेस्ट वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है ये। इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं जिससे ये एक पूरा पैकेज बन जाता है। 

    आर2

    अल्ट्रोज रेसर का बेस्ट वेरिएंट है ये जिसमें सनरूफ से लेकर वायरलेस फोन चार्जर तक ​दिए गए हैं और इसमें 360-डिग्री कैमरा तक दिया गया है और आर1 वेरिएंट के मुकाबले इसकी कीमत 1 लाख रुपये ज्यादा है। 

    आर3

    फुल प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए ही इस वेरिएंट को चुना जा सकता है जिसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स,एयर प्योरिफायर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज रेसर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है