• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति इग्निस में मिल सकती है हाईब्रिड टेक्नोलॉजी

    माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में महिन्द्रा केयूवी-100 को टक्कर देने आ रही सुजु़की इग्निस की कुछ और जानकारियां इंटरनेट पर सामने आई हैं। इग्निस को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा जो 5 से 9 फरवरी, 2016 को ग्रेटर नोएडा में होना है। माइक्रो एसयूवी एक ऐसा सेगमेंट है जहां छोटी कार में एसयूवी कार जैसा अहसास पाया जा सकता है। एंट्री लेवल सेगमेंट में रेनो क्विड इसका सटीक उदाहरण है। इस सेगमेंट को शुरू करने का श्रेय महिन्द्रा को जाता है जिसने हाल ही में पहली माइक्रो एसयूवी केयूवी-100 को उतारा है। इस सेगमेंट में अभी केयूवी-100 अकेली कार है और इसलिए इग्निस पर सभी की नज़रें टिकी हैं। इग्निस के इस साल के मध्य तक आने की उम्मीद है।

    नबील
    नबील
    Published On जनवरी 21, 2016 20:07 ist
    info icon
    published onJan 21, 2016 20:07 IST
    last updated onJan 21, 2016 20:07 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Ignis Concept

    इंजन

    लीक हुई जानकारियों के अनुसार इग्निस के पेट्रोल मॉडल में सुजु़की की तैयार एसएचवीएस हाईब्रिड टेकनोलॉजी इस्तेमाल की जाएगी। इसमें लगा 1.25 लीटर का ड्यूजेट इंजन 89.75 बीएचपी की ताकत देगा, वहीं इसकी इलेक्ट्रिक मोटर भी 3 बीएचपी की पावर जनरेट करेगी। एसएचवीएस सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड फीचर होगा। इस कार में  विकल्प के तौर पर सुजु़की का ऑलग्रिप फोर व्हील ड्राइव फंक्शन मिलेगा।

    Maruti Suzuki Ignis Concept

    साइज

    डायमेंशन की बात करें तो इग्निस की लम्बाई 3700 एमएम, चौड़ाई 1660 एमएम और ऊंचाई 1595 एमएम होगी। इसका व्हीलबेस 2435 एमएम और बूट स्पेस 258 लीटर का है, जिसे पिछली सीट फोल्ड कर 415 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसकी प्रतियोगी केयूवी-100 की लम्बाई 3675 एमएम, चौड़ाई 1715 एमएम और ऊंचाई 1655 एमएम होगी। व्हीलबेस 2385 एमएम और बूट स्पेस 243 लीटर का है, जिसे पिछली सीट फोल्ड कर 473 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। आंकड़े देखते हुए कहा जा सकता है कि केयूवी-100 के मुकाबले इग्निस ज्यादा लंबी और चौड़ी होगी।

    फीचर्स

    सामने आई जानकारी के अनुसार इग्निस में लैगरूम बढ़ाने के लिए पीछे की तरफ एडजेस्टेबल सीटें दी जाएंगी। इसमें यूएसबी के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और क्लाइमेट कंट्रोल एसी की सुविधा मिलेगी। इग्निस की कीमत 4 लाख से 7 लाख रूपए के करीब हो सकती है। इसे नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचे जाने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें

    सोर्सः ब्लाॅग.लाइवडोर.काॅम

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है