• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा लाने वाली है ई-नैनो !, कैमरे में कैद हुई टेस्ट कार

    टाटा मोटर्स एंट्री लेवल कार नैनो का ई-अवतार लाने वाली है। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार होगी। पहली बार ई-नैनो की झलक महाराष्ट्र में टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। ई-नैनो के पिछली तरफ बाएं फ्रेंडर पर पावर सॉकेट दिया गया है। टाटा ने साल 2010 में जिनेवा मोटर शो के दौरान ई-नैनो का कॉन्सेप्ट पेश किया था।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जून 15, 2016 12:12 ist
    info icon
    published onJun 15, 2016 12:12 IST
    last updated onJun 15, 2016 12:12 IST
    41 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स एंट्री लेवल कार नैनो का ई-अवतार लाने वाली है। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार होगी। पहली बार ई-नैनो की झलक महाराष्ट्र में टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। ई-नैनो के पिछली तरफ बाएं फ्रेंडर पर पावर सॉकेट दिया गया है। टाटा ने साल 2010 में जिनेवा मोटर शो के दौरान ई-नैनो का कॉन्सेप्ट पेश किया था।

    वैसे तो टाटा मोटर्स लंबे वक्त से इलेक्ट्रिक नैनो पर काम कर रही है। कार की टेस्टिंग से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की रफ्तार बढ़ा दी है। देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है लिहाजा यह कहा जा सकता है कि अगर ई-नैनो सही कीमत और लंबी  ड्राइविंग रेंज के साथ आती है तो यह काफी सफल ई-कार साबित हो सकती है।

    हालांकि ई-नैनो के इंजन और बाकी चीजों से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन तस्वीरें बताती हैं कि डिजायन के मामले में यह मौजूदा नैनो जैसी ही होगी हालांकि इसके बॉडी स्ट्रक्चर में थोड़े से बदलाव देखने को मिलेंगे। पेट्रोल इंजन वाली नैनो के मुकाबले इसमें पिछली तरफ फ्रेंडर और टायरों के बीच का अंतर कम है, इससे पता चलता है कि पीछे की तरफ रखे बैटरी लोड की वजह से ऐसा हुआ होगा।

    फिलहाल देश में महिन्द्रा की इलेक्ट्रिक हैचबैक ई2ओ और ई-वेरिटो सेडान मौजूद हैं। लेकिन ज्यादा कीमत और चार्जिंग स्टेशनों का बड़ा नेटवर्क न होने के कारण ऐसी कारों की मांग में तेज़ी नहीं आ रही है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    टाटा नैनो पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    kashi prasad
    Jul 16, 2026, 2:03:23 PM

    Tata naino good car

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है