• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये कब लॉन्च होगी स्कोडा कोडिएक

    इस महीने स्कोडा ऑक्टाविया आरएस को लॉन्च किया जाएगा

    जगदेव
    जगदेव
    Published On अगस्त 11, 2017 16:13 ist
    info icon
    published onAug 11, 2017 11:36 IST
    last updated onAug 11, 2017 16:13 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा की 7-सीटर एसयूवी कोडिएक इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। अप्रैल 2017 से इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ‘जल्द आ रही है’ टैगलाइन के साथ लिस्ट किया हुआ है। कुछ समय पहले तक कयास लगाए जा रहे थे कि इसे सितंबर 2017 में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन अब जानकारी मिली है कि इसे साल की चौथी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच उतारा जाएगा। 

    स्कोडा कोडिएक में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। संभावना है कि इसके डीज़ल वेरिएंट में 2.0 लीटर का टीडीआई इंजन मिलेगा, जो 150 पीएस की पावर देगा। पेट्रोल वेरिएंट में भी 2.0 लीटर का इंजन आ सकता है, जो 180 पीएस की पावर देगा। दोनों इंजन 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स से जुड़े हो सकते हैं, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेंगे। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से होगा।

    स्कोडा कोडिएक को खरीदने का विचार बना रहे लोगों को अभी अगले साल का इंतजार करना होगा, लेकिन जो लोग ऑक्टाविया आरएस लेने का मन बना रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। जानकारी मिली है कि स्कोडा ऑक्टाविया आरएस को इस महीने के अंत तक भारत में उतारा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध ऑक्टाविया आरएस के पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है, जो 230 पीएस की पावर देता है। डीज़ल वेरिएंट में भी 2.0 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 184 पीएस है। भारत आने वाली ऑक्टाविया आरएस में कौन से इंजन आते हैं ये देखने वाली बात होगी। भारत में इसकी कीमत 30 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    स्कोडा कोडिएक 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है