• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कोडिएक की भारत में बिक्री हुई बंद, न्यू जनरेशन मॉडल मई 2025 तक हो सकता है लॉन्च

    स्कोडा कोडिएक भारत में कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी कार थी और इसका न्यू जनरेशन मॉडल मई 2025 तक लॉन्च हो सकता है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 24, 2025 15:52 ist
    info icon
    published onFeb 24, 2025 15:50 IST
    last updated onFeb 24, 2025 15:52 IST
    426 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kodiaq Discontinued, Next-gen Model India Launch By May 2025

    • स्कोडा कोडिएक को कंपनी की वेबसाइट से हटा दिया गया है। 

    • ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि न्यू जनरेशन मॉडल को कंपनी मई 2025 तक लॉन्च कर सकती है।  

    • 2024 स्कोडा कोडिएक एसयूवी सिंगल वेरिएंट एल एंड के में उपलब्ध थी। इसकी कीमत 40.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी।  

    • इसमें 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया था जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता था।  

    • नई स्कोडा कोडिएक एसयूवी को ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया जा चुका है। इसकी डिजाइन पहले से काफी नई है। 

    • 2025 स्कोडा कोडिएक की कीमत 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    स्कोडा कोडिएक को नया जनरेशन अपडेट मिलना बाकी है। नई स्कोडा कोडिएक को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया जा चुका है। चूंकि न्यू जनरेशन कोडिएक को भारत में जल्द लॉन्च किया जाने वाला है, ऐसे में मौजूदा कोडिएक को अब स्कोडा इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया गया है। 2024 स्कोडा कोडिएक कार सिंगल वेरिएंट लॉरिन और क्लेमेंट में उपलब्ध थी और इसकी कीमत 40.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी। 

    2024 स्कोडा कोडिएक में क्या कुछ मिलता था खास जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    2024 स्कोडा कोडिएक से जुड़ी जानकारी

    Skoda Kodiaq

    बंद हुई स्कोडा कोडिएक में स्कोडा की दूसरी कारों की तरह आगे की तरफ क्रोम एलिमेंट के साथ आइकॉनिक स्कोडा ग्रिल और फॉग लैंप्स के साथ स्लीक एलईडी हेडलाइट दी गई थी। इसमें बंपर के निचले हिस्से को ब्लैक कलर में दिया गया था और इस पर कई हेक्साग्नल एलिमेंट भी मिलते थे। राइडिंग के लिए इसमें 18-इंच सिल्वर अलॉय व्हील्स लगे हुए थे। पीछे की तरफ इसमें रैपअराउंड टेललाइट दी गई थी।

    Skoda Kodiaq

    केबिन के अंदर इसमें ब्लैक और बेज कलर थीम दी गई थी। इस गाड़ी में 8-इंच टचस्क्रीन, एम्बिएंट लाइटिंग, 12-स्पीकर कैंटन साउंड सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए थे। सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग, ईएससी, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर दिए गए थे, लेकिन इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) नहीं मिलता था। 

    न्यू जनरेशन स्कोडा कोडिएक को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की एक्सटीरियर डिजाइन काफी आकर्षक है और केबिन के अंदर इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट भी दिया गया है। न्यू जनरेशन कोडिएक में क्या कुछ मिलेगा खास डालेंगे इस पर एक नजर :-

    यह भी पढ़ें : रेनो क्विड, काइगर और ट्राइबर में सीएनजी का ऑप्शन हुआ शामिल

    2025 स्कोडा कोडिएक से जुड़ी जानकारी

    2025 Skoda Kodiaq fraont

    2025 स्कोडा कोडिएक में नए डिजाइन की स्लीक एलईडी हेडलाइट और एयर इनलेट के साथ नए डिजाइन का बंपर दिया जाएगा। राइडिंग के लिए इसमें 20-इंच अलॉय व्हील्स राउंडेड व्हील आर्क और ब्लैक क्लैडिंग के साथ मिलेंगे। पीछे की तरफ इसमें सी-शेप्ड एलईडी टेललाइट मिलेगी जिसे लाइट बार से कनेक्ट किया गया होगा। 

    2025 Skoda Kodiaq cabin

    केबिन के अंदर इसमें नए डिजाइन का 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा जिस पर 'स्कोडा' लेटरिंग मिलेगी। इसमें डैशबोर्ड पर सस्टेनेबल मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें गियर लीवर को स्टीयरिंग व्हील के पीछे की तरफ पोजिशन किया गया है जिससे इसमें सेंटर कंसोल पर ज्यादा स्पेस मिल सकेगी। इस गाड़ी में सेंटर कंसोल पर वायरलेस फोन चार्जर और रिट्रेक्टेबल लिड के साथ अच्छी स्टोरेज स्पेस दी गई है।  

    इसमें 13-इंच की फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन, 10.25-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ब्रांडेड साउंड सिस्टम दिया गया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, और हीटेड व वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें भी दी गई हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग्स, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एनकरेज और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जा सकता है जिसके तहत ऑटोमेटेड इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन असिस्ट और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर शामिल हो सकते हैं। 

    2025 स्कोडा कोडिएक : इंजन ऑप्शन 

    2025 स्कोडा कोडिएक एसयूवी में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिसकी डिटेल कुछ इस प्रकार हो सकती है :-   

    इंजन 

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 

    पावर 

    204 पीएस 

    टॉर्क 

    320 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    7-स्पीड डीसीटी *

    ड्राइवट्रेन 

    एडब्ल्यूडी^

    *डीसीटी = ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    ^एडब्ल्यूडी = ऑल-व्हील-ड्राइव   

    2025 स्कोडा कोडिएक : प्राइस व कंपेरिजन 

    2025 Skoda Kodiaq rear

    2025 स्कोडा कोडिएक की कीमत 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लॉस्टर और जीप मेरिडियन से रहेगा।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कोडिएक 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है