• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा ने शुरू किया डिजाइन कम्पटीशन, विजेता को मिलेगा कंपनी के हेड ऑफ डिजाइन से मिलने का मौका

    स्कोडा इंडिया ने भारत के सभी डिज़ाइनर्स और विज़ुअलाइज़र के लिए एक प्रतियोगिता की घोषणा की है। इस कम्पटीशन के तहत हिस्सा लेने वालों को अपकमिंग स्कोडा कार के लिए कैमोफ्लेज डिज़ाइन करनी होगी। यह प्रतियोगिता लोगों, डिज़ाइन स्टूडेंट्स और स्टूडियो के लिए ओपन है, लेकिन इसमें भाग लेने वाले सभी पार्टिसिपेंट्स की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी अनिवार्य है। 

    स्तुति
    स्तुति
    published on अगस्त 06, 2021 11:11 ist
    info icon
    published onAug 06, 2021 11:11 IST
    last updated onAug 06, 2021 11:11 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा इंडिया ने भारत के सभी डिज़ाइनर्स और विज़ुअलाइज़र के लिए एक प्रतियोगिता की घोषणा की है। इस कम्पटीशन के तहत हिस्सा लेने वालों को अपकमिंग स्कोडा कार के लिए कैमोफ्लेज डिज़ाइन करनी होगी। यह प्रतियोगिता लोगों, डिज़ाइन स्टूडेंट्स और स्टूडियो के लिए ओपन है, लेकिन इसमें भाग लेने वाले सभी पार्टिसिपेंट्स की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी अनिवार्य है।

    यह कैमोफ्लेज डिज़ाइन स्कोडा की अपकमिंग मिड-साइज़ प्रीमियम सेडान के लिए तैयार की जाएगी जो यहां रैपिड सेडान की जगह लेगी। इस गाड़ी को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। भारत में इसे इस साल दिसंबर से पहले-पहले लॉन्च किया जाएगा।

    इस प्रतियोगिता के विजेता का काम न केवल स्कोडा के अपकमिंग मॉडल पर फीचर होगा, बल्कि उन्हें प्राग स्थित स्कोडा के मुख्यालय में कंपनी के हेड ऑफ डिज़ाइन ओलिवर स्टेफनी से मिलने का मौका भी मिलेगा।

    यह कम्पटीशन फोक्सवैगन ग्रुप इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरप्रताप बोपाराई, स्कोडा इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर जैक होलिस और ओलिवर स्टेफनी द्वारा जज किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में चुनी जाने वाली टॉप एंट्री से 23 अगस्त को पर्दा उठेगा और फिर इसके बाद विजेता का नाम घोषित किया जाएगा। स्कोडा की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के विनर को प्राग में ओलिवर स्टेफनी से मिलने का मौक़ा मिलेगा, वहीं उपविजेता को एक डिजाइन टेबलेट दिया जाएगा। जबकि, बाकी तीन फाइनलिस्ट को स्कोडा गिफ्ट बैग्स दिए जाएंगे।  सभी पार्टिसिपेंट्स अपना काम 18 अगस्त तक www.camowithskoda.com वेबसाइट पर जाकर सब्मिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : स्कोडा ने शुरू किया 'पीस ऑफ माइंड' कैंपेन,ग्राहकों को मिलेगा आफ्टर सेल्स सर्विस का ज्यादा अच्छा एक्सपीरियंस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है