• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 2020 डिस्काउंट ऑफर्स : इस माह टोयोटा की कारों पर करें 72,500 रुपए तक की बचत

    कार कंपनियों ने अपने कामकाज फिर से शुरू कर दिए हैं। साथ ही देशभर में उपलब्ध अधिकतर डीलरशिप्स को भी खोल दिया गया है। ऐसे में अब कंपनियां अपनी सेल बढ़ाने के लिए कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। मारुति, रेनो के बाद अब टोयोटा (Toyota) भी इस सूची में शामिल हो गई है। बता दें कि टोयोटा ने फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए कई स्पेशल ऑफर्स भी रखे गए हैं। सभी ऑफर्स जून के अंत तक ही मान्य हैं।   

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 11, 2020 11:08 ist
    info icon
    published onJun 11, 2020 10:57 IST
    last updated onJun 11, 2020 11:08 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट
    • यारिस पर सबसे ज्यादा 72,500 रुपए तक की बचत की जा सकती है।
    • ग्लैंजा हैचबैक पर 47,500 रुपए तक के लाभ मिल रहे हैं।
    • फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर पर 20,000 रुपए तक के लाभ रखे गए हैं।
    • सभी ऑफर्स 30 जून 2020 तक मान्य हैं।  

    कार कंपनियों ने अपने कामकाज फिर से शुरू कर दिए हैं। साथ ही देशभर में उपलब्ध अधिकतर डीलरशिप्स को भी खोल दिया गया है। ऐसे में अब कंपनियां अपनी सेल बढ़ाने के लिए कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। मारुति, रेनो के बाद अब टोयोटा (Toyota) भी इस सूची में शामिल हो गई है। बता दें कि टोयोटा ने फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए कई स्पेशल ऑफर्स भी रखे गए हैं। सभी ऑफर्स जून के अंत तक ही मान्य हैं।   

    Toyota Yaris

    टोयोटा यारिस (Toyota Yaris)

    ऑफर्स 

    राशि 

    कंज़्यूमर ऑफर 

    20,000 रुपए 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    20,000  रुपए 

    एक्सचेंज या लॉयल्टी बोनस 

    20,000  रुपए 

    फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त लाभ

    32,500  रुपए 

    कुल लाभ 

    72,500  रुपए तक 

    • टोयोटा यारिस पर कुल 72,500 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • डॉक्टर्स और पुलिस कर्मचारियों समेत सभी कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए 32,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट रखा गया है।
    • कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस कार पर 20,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
    • एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस के रूप में 20-20 हजार रुपये का ऑफर दिया जा रहा है।
    • नगद डिस्काउंट इस कार पर 20,000 रुपये है।

    Toyota Glanza

    टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza)

    ऑफर्स 

    राशि 

    कंज़्यूमर ऑफर 

    15,000 रुपए 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000  रुपए 

    एक्सचेंज या लॉयल्टी बोनस 

    15,000  रुपए 

    फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त लाभ

    17,500  रुपए 

    कुल लाभ

    47,500  रुपए तक 

    • इस महीने टोयोटा की ग्लैंजा हैचबैक पर सबसे ज्यादा 47,500 रुपए तक की बचत की जा सकती है।  
    • यह ऑफर्स ग्लैंजा के जीएमटी वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं। 

    Toyota Innova Crysta

    इन दोनों मॉडल्स के अलावा कंपनी इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर खरीदने पर फ्रंटलाइन कर्मचारियों (डॉक्टर्स, सरकारी कर्मचारियों और पुलिस आदि) को 20,000 रुपए तक के लाभ भी दे रही है।  

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ऊपर दिए गए सभी ऑफर्स चुनिंदा मॉडल्स और वेरिएंट्स पर ही मान्य हैं। सभी ऑफर्स राज्य व क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको अपने नज़दीकी डीलरशिप पर संपर्क करने की सलह देंगे। बता दें कि टोयोटा ने हाल ही में यारिस और ग्लैंजा की कीमतों में 1.68 लाख रुपए तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा की प्राइस में भी इजाफा हुआ है। सभी ऑफर्स की समयसीमा 1 जून से लेकर 30 जून 2020 तक तय की गई है।

    यह भी पढ़ें : इस महीने मारुति की कारों पर पाएं 52,500 रुपये तक की छूट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा यारिस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है