• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ट्यूसॉन का नया वेरिएंट एक्सआरटी अमेरिका में हुआ लॉन्च, देखिए इसके दमदार लुक्स

    काफी बार हुंडई ट्यूसॉन 2022 मॉडल को भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। ये कार अगले साल तक यहां लॉन्च कर दी जाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 07, 2021 17:40 ist
    info icon
    published onDec 07, 2021 17:40 IST
    last updated onDec 07, 2021 17:40 IST
    3.8K Views
    • Write a कमेंट

    • 19 इंच अलॉय,रूफ क्रॉस रेल्स और एक्सक्लूसिव फ्रंट और रियर प्रोफाइल के साथ पेश किया गया है इसे
    • केंबिन और इंजन स्पेसिफिकेशन में नहीं किया गया ​कोई बदलाव
    • फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव लेआउट के साथ 190 पीएस की पावर वाला 2.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है इसमें
    • 24.57 लाख रुपये रखी गई फ्रंट व्हील ड्राइव वेरिएंट की प्राइस,वहीं 25.71 लाख रुपये है ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट की प्राइस
    • एसईएल वेरिएंट से 2.54 लाख रुपये ज्यादा है इस नए एक्सआरटी वेरिएंट की प्राइस

    हुंडई यूएसए ने 2022 ट्यूसॉन एसयूवी के नए एक्सआरटी वेरिएंट को लॉन्च किया है। ब्लैक आउट डिजाइन एलिमेंट्स के साथ स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इस नए एक्सआरटी वेरिएंट के लुक्स काफी ज्यादा रग्ड हैं और ये मिड वेरिएंट एसईएल पर बेस्ड है। 

    नए एक्सआरटी का फ्रंट और रियर प्रोफाइल अलग रखा गया है वहीं इसमें नई साइड और व्हील आर्क क्लैडिंग,ब्लैक कलर के आउटसाइड रियरव्यु मिरर्स,नए ग्लॉस ब्लैक कलर के 19 इंच अलॉय व्हील्स,डार्क साइड विंडो सराउंड्स,साइड स्टेप्स के लिए अप्रोचिंग लाइट्स और रूफ पर क्रॉस रेल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इसके केबिन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। ट्यूसॉन एक्सआरटी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लू लिंक कनेक्टेड कार टेक, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, ब्लाइंड-स्पॉट असिस्ट, एक 360-डिग्री कैमरा, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और स्मार्ट पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इस कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 190 पीएस की पावर वाला 2.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल की तरह एक्सआरटी वेरिएंट में फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव की चॉइस भी दी गई है। 

    काफी बार हुंडई ट्यूसॉन 2022 मॉडल को भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। ये कार अगले साल तक यहां लॉन्च कर दी जाएगी। हालांकि इस तरह के वेरिएंट को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना काफी कम है। इसके बजाए कंपनी नई ट्यूसॉन के साथ एसेसरीज पैक की पेशकश कर सकती है। 

    यह भी पढ़ें:नई हुंडई ट्यूसॉन से उठा पर्दा, जानिए भारत में कब होगी लॉन्च

    इसके अलावा हुंडई मोटर्स क्रेटा के अपकमिंग मॉडल में भी इसी तरह का कोई खास वेरिएंट भी पेश कर सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ट्यूसॉन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है