रेनो काइगर एसयूवी में मिलेंगे ये 5 एसेसरीज पैक जो बनाएंगे आपकी कार को पहले से ज्यादा खास
अगर आप रेनो काइगर एसयूवी (renault kiger suv) को खरीदने का प्लान बना रहे हैं और इसे दूसरी कारों से अलग दिखाना चाहते हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। रेनो अपनी काइगर कार के साथ पांच एसेसरीज पैकेज का ऑप्शन दे रही है जिसे अपनी गाड़ी में लगवाकर आप इसे और ज्यादा स्टाइलिश बना सकते हैं। एसेसरीज की पूरी लिस्ट कुछ इस प्रकार हैः-
- Write a कमेंट

स्मार्ट प्लस पैक
यह सबसे ज्यादा फीचर-रिच सेसरीज पैक है जिनकी जानकारी इस प्रकार हैः-
- वायरलेस चार्जर
- एयर प्यूरीफायर (फिलिप्स यूनिट)

- फ्रंट पार्किंग सेंसर
- पडल लैंप
- ट्रंक लाइट
- आर्मरेस्ट कंसोल ऑर्गेनाइजर
- 3डी फ्लोर मैट
स्मार्ट पैक
इस एसेसरीज पैक में कुछ प्रेक्टिकल फीचर दिए गए हैं, जिनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार हैः-
- फ्रंट पार्किंग सेंसर

- ट्रंक लाइट
- आर्मरेस्ट कंसोल ऑर्गेनाइजर
- 3डी फ्लोर मैट
एसयूवी पैक
इस एसेसरीज पैक में कुछ ऐसे फीचर मिलते हैं जो काइगर को ज्यादा रग्ड लुक देंगे।
- फ्रंट स्किड प्लेट
- रियर ट्रंक क्लेडिंग
- डोर स्कटल
- बॉडी साइड क्लेडिंग
यह भी पढ़ें : रेनो काइगर प्राइस के मार्चे पर सेगमेंट की दूसरी कारों को कहां तक टक्कर देगी, जानिए यहां

अट्रेक्टिव पैक
इस एसेसरीज पैक में क्रोम हाइलाइटर मिलेंगे जो इसे काइगर एसयूवी को प्रीमियम लुक देंगे।
- फ्रंट ग्रिल क्रोम लाइनर
- फ्रंट बंपर क्रोम
- डीआरएल क्रोम
- विंडो फ्रेम किट
- आउटसाइड रियर व्यू मिरर क्रोम
- सी-पिलर गार्निश
- टेलगेट क्रोम

इसेंशल पैक
इस पैक में कवर को शामिल किया गया है, जिनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार हैः-
- सीट कवर
- कार्पेट मैट
- मड फ्लैप
- बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर
रेनो ने अभी इन एसेसरीज पैक की कीमत का खुलासा नहीं किया है। भारत में सब-4 मीटर एसयूवी रेनॉल्ट काइगर की कीमत 5.45 लाख रुपये से शुरू होती है, वहीं काइगर टॉप मॉडल की प्राइस 9.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली है।
यह भी देखें: रेनॉल्ट काइगर ऑन रोड प्राइस