• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी रेनो काइगर के इंटीरियर की झलक, जल्द होगी लॉन्च

    रेनो (Renault) की अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी कोडनेम एचबीसी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। लेकिन, ऐसा पहली बार है जब इसका फ्रंट एक्सटीरियर व इंटीरियर आधा ढ़का हुआ नज़र आया है। ऐसे में इस गाड़ी से जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। रेनो की इस अपकमिंग कार को भारत में 'काइगर' नाम से पेश किया जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 29, 2020 17:02 ist
    info icon
    published onJun 29, 2020 17:02 IST
    last updated onJun 29, 2020 17:02 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट
    • टेस्टिंग के दौरान अपकमिंग रेनो काइगर का इंटीरियर नज़र आया है। इसके फ्रंट लुक को भी बिना कवर के पहली बार देखा गया है।
    • इसकी स्प्लिट हेडलैंप डिज़ाइन क्विड की तरह ही रखी गई है। लेकिन, इसमें बंपर पर थ्री पॉट हैडलैंप्स (एलईडी यूनिट्स हो सकती हैं) दिए गए हैं।
    • स्टीयरिंग व्हील पर इसमें कई सारे कंट्रोल बटन मिलते हैं। इस एसयूवी में कलर्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है।
    • इस गाड़ी में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन (72 पीएस) और नया 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (100 पीएस) दिया जा सकता है।
    • अनुमान है कि टेस्टिंग के दौरान नज़र आई काइगर ऑटोमैटिक वेरिएंट हो सकता है।
    • भारत में रेनो काइगर को फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।  

    रेनो (Renault) की अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी कोडनेम एचबीसी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। लेकिन, ऐसा पहली बार है जब इसका फ्रंट एक्सटीरियर व इंटीरियर आधा ढ़का हुआ नज़र आया है। ऐसे में इस गाड़ी से जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। रेनो की इस अपकमिंग कार को भारत में 'काइगर' नाम से पेश किया जा सकता है।

    टेस्टिंग के दौरान नज़र आई काइगर एसयूवी के फ्रंट पर एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ स्प्लिट हैडलैंप्स दिए गए हैं। इसमें थ्री-पॉट हैडलैंप्स को बंपर पर पोज़िशन किया गया है। अनुमान है कि हैडलैंप्स पर लगी सभी लाइटें एलईडी यूनिट्स हो सकती हैं। वहीं, ग्रिल के पास इस कार में टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इस अपकमिंग कार की स्टाइलिंग किसी कूपे कार की तरह रखी जा सकती है। टाटा नेक्सन की तरह ही इसमें भी स्लोपिंग रूफ लाइन देखने को मिल सकती है।

    इंटीरियर की तस्वीरों पर गौर करें तो इसका डैशबोर्ड सब-4 मीटर एमपीवी ट्राइबर (Triber) से काफी हद तक मिलता जुलता नज़र आता है। इसमें सेंट्रल एसी वेंट्स के ऊपर की तरफ फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसकी सेंट्रल कंसोल की डिज़ाइन ट्राइबर से थोड़ी अलग दिखाई पड़ती है। ट्राइबर की तरह ही काइगर में भी थ्री क्लाइमेट कंट्रोल्स के नीचे की तरफ शेल्फ दी गई है। इसमें ऑटो एसी का फीचर भी दिया गया है। यह प्रीमियम क्वॉलिटी के क्लाइमेट कंट्रोल्स के साथ पेश की जाएगी। वहीं मारुति सुजुकी स्विफ्ट की तरह ही इसमें डिजिटल डिस्प्ले भी दी जाएगी। टेस्टिंग के दौरान नज़र आई काइगर के केबिन को ऑल-ब्लैक कलर थीम के साथ देखा जा सकता है। इंटीरियर पर इसमें डार्क ग्रे हाइलाइट और ग्लॉसी ब्लैक इंसर्ट भी मिलते हैं।

    इसका स्टीयरिंग व्हील काफी प्रीमियम नज़र आता है। इस पर कई सारे कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं। इस एसयूवी में कलर्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है। पैसेंजर सुरक्षा के लिहाज से गाड़ी के टॉप वेरिएंट्स में कुल चार एयरबैग, एबीएस (स्टैंडर्ड), रियर पार्किग सेंसर्स और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं।      

    यह भी पढ़ें : क्या निसान कर रही है एक सब-4 मीटर सेडान पर काम? जानिए इसके बारे में सबकुछ

    अनुमान है कि कंपनी इस अपकमिंग कार में ट्राइबर वाला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है। यह इंजन 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें रेनो-निसान वाला नया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा, जिसे ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान शोकेस किया गया था। यह मोटर 100 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम हो सकती है। ट्राइबर में नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी का ऑप्शन मिलता है। उम्मीद है कि काइगर में टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक का विकल्प रखा जा सकता है। अनुमान है कि टेस्टिंग के दौरान नजर आया मॉडल काइगर का ऑटोमैटिक वेरिएंट हो सकता है, क्योंकि इसमें ड्राइवर के फूटवैल पर क्लच पैडल का ऑप्शन नहीं दिया गया था।

    भारत में रेनो की सब-4 मीटर एसयूवी को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान है कि कंपनी इसे फेस्टिव सीजन के दौरान पेश कर सकती है। कंपनी ने फिलहाल इसकी प्राइस का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत 6 लाख रुपए से 8 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा। इसके अलावा इसका कम्पेरिज़न किया और निसान के अपकमिंग मॉडल्स से भी होगा।

    यह भी पढ़ें : भारत में अगले छह माह में लॉन्च होंगी ये टॉप-6 सब-4 मीटर एसयूवी, जानिए इनके बारे में सबकुछ

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है