• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, 2023 तक होगी लॉन्च

    महिंद्रा इन दिनों एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक पर काम कर रही है। हाल ही में इस अपकमिंग कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिससे लग रहा है कि यह अपने प्रोडक्शन मॉडल के काफी करीब है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 29, 2022 16:52 ist
    info icon
    published onJul 29, 2022 16:52 IST
    last updated onJul 29, 2022 16:52 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट

    mahindra xuv400 ev

    • महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक 2023 के शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
    • इस अपकमिंग कार का साइज़ एक्सयूवी300 से बड़ा होगा।
    • इसकी स्टाइल कॉन्सेप्ट वर्जन जैसी होगी जिसे ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था।
    • यह ईवी 450 किलोमीटर के आसपास की रेंज तय करने में सक्षम होगी।
    • भारत में इसकी प्राइस 15 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी मैक्स से होगा।

    महिंद्रा इन दिनों एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक पर काम कर रही है। हाल ही में इस अपकमिंग कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिससे लग रहा है कि यह अपने प्रोडक्शन मॉडल के काफी करीब है।

    mahindra xuv400 ev

    टेस्टिंग के दौरान दिखी कार को पूरी तरह से कवर से ढ़का हुआ था, हालांकि इसके बाद भी इससे जुड़ी कई अहम जानकारियां हमारे हाथ लगी है। एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक की फ्रंट प्रोफाइल एकदम नई है। फ्रंट पर इसमें एक्सयूवी300 की तरह ही इन्वर्टेड एलईडी डीआरएल्स और रेक्टांगुलर हेडलैंप्स दिए गए हैं, जबकि इसका बंपर थोड़ा अलग लगता है। इसकी रियर प्रोफाइल का लुक आकर्षक बंपर और मस्क्युलर बूट लिड के चलते एक्सयूवी300 के मुकाबले एकदम नया लगता है। एक्सयूवी300 की तुलना में इस एसयूवी कार में एकदम यूनीक डिज़ाइन थीम मिलेगी। इसकी फ्रंट/रियर प्रोफाइल और एक्सटीरियर लेआउट को देखकर संकेत मिलते हैं कि इसका लुक ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किए गए कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलता जुलता होगा।

    महिंद्रा ने कन्फर्म किया है कि एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक एक बड़ा मॉडल होगा। इसकी लंबाई 4.2 मीटर होगी जो एक्सयूवी300 से थोड़ी ज्यादा है। इसकी अतिरिक्त 200 मिलीमीटर की लंबाई नए डिज़ाइन के बूट लिड के चलते ज्यादा हो सकती है। हालांकि, इसके व्हीलबेस का साइज़ एक्सयूवी300 के बराबर हो सकता है और इसमें इंटीरियर स्पेस भी इसके जितनी ही मिल सकती है।

    mahindra xuv400 ev

    एक्सयूवी400 ईवी की मेकेनिकल डिटेल्स फिलहाल सामने आनी बाकी है। अनुमान है कि इसमें कई सारे बैटरी पैक ऑप्शंस मिल सकते हैं और यह गाड़ी 450 किलोमीटर के आसपास की रेंज दे सकती है। इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी मैक्स से रहेगा जिसकी एरआरएआई रेंज 437 किलोमीटर है।

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी की बिक्री जनवरी 2023 में शुरू होगी। भारत में इस गाड़ी की शुरूआती प्राइस 15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी और ईवी मैक्स से रहेगा। यह एमजी ज़ेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के मुकाबले एक अफोर्डेबल ऑप्शन होगा। इसकी लॉन्चिंग से पहले महिंद्रा की 'बॉर्न ईवी' को शोकेस किया जाएगा जिनमें पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट (आईसीई इंजन के बिना) शामिल होंगे।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    N
    n bayapu reddy
    Jul 29, 2022, 2:58:01 PM

    15L is for base model ?

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है