• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ने बनाया नया रिकॉर्ड, भारत में अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा गाड़ियां की तैयार

    इनमें से करीब आधे व्हीकल्स का प्रोडक्शन पिछले 10 वर्षों में किया गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on नवंबर 02, 2022 18:08 ist
    info icon
    published onNov 02, 2022 18:06 IST
    last updated onNov 02, 2022 18:08 IST
    533 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Logo

    मारुति सुजुकी ने भारत में अपने ऑपरेशंस 1983 में शुरू किए थे और अब तक कंपनी यहां 2.5 करोड़ से ज्यादा पैसेंजर व्हीकल्स तैयार कर चुकी है। इन सभी व्हीकल्स को कंपनी ने हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर में स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में मैन्युफैक्चर किया है।

    Maruti Suzuki's Manufacturing Facility

    इन दोनों मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स की कुल क्षमता हर साल 15 लाख व्हीकल्स तैयार करने की है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की भारत आने वाली सबसे पहली कार एम800 कॉम्पैक्ट हैचबैक थी और आज कंपनी के लाइनअप में कुल 16 मॉडल्स मौजूद हैं और भविष्य में कंपनी कई नए मॉडल्स को उतारने की भी प्लानिंग कर रही है। ईको फ्रेंडली व्हीकल्स को उतारने की योजना के साथ मारुति अपने तीसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को स्थापित करने की प्रक्रिया में भी जुटी हुई है।

    Maruti Grand Vitara
    Maruti Brezza

    भारत में कारें बेचने के अलावा कंपनी लगभग 100 देशों में अपने व्हीकल्स का निर्यात भी करती है। वर्तमान में भारत में मारुति को सालाना 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : मारुति बलेनो Vs स्विफ्ट सीएनजी: दोनों में से कौनसी कार लेना है फायदे का सौदा, जानिये यहां

    मारुति सुजुकी के मेनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकुची ने कहा कि, “वर्ष 2022 में सुजुकी की साझेदारी को 40 साल पूरे हुए हैं। 25 मिलियन प्रोडक्शन का आंकड़ा पार करना मारुति सुजुकी की निरंतर प्रतिबद्धता और भारत के लोगों के साथ साझेदारी का प्रमाण है। मैं इस अवसर पर मारुति सुजुकी के सभी कर्मचारियों, हमारे वेंडर पार्टनर और डीलर पार्टनर के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। ऐसा उनकी प्रतिबद्धता और समर्थन के साथ ही संभव रहा है। मारुति सुजुकी लाखों लोगों के कार खरीदने के सपने को पूरा कर रही है। हम भविष्य में भी  'जॉय ऑफ मोबिलिटी' देने के अपने लक्ष्य की दिशा में काम करना जारी रखेंगे। इसके लिए हम मार्केट में नई रोमांचक, फीचर लोडेड और पर्यावरण फ्रेंडली कारें पेश करेंगे। पैसेंजर व्हीकल्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए हमने खरखौदा, हरियाणा में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने पर भी काम करना शुरू कर दिया है।”

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है