• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एयरबैग में खामी, होंडा ने वापस बुलाई 3600 से ज्यादा अकॉर्ड

    कंपनी के अनुसार ये सभी कारें 2003 से 2006 के बीच बनी हैं

    भानु
    भानु
    published on अप्रैल 23, 2019 12:42 ist
    info icon
    published onApr 23, 2019 12:42 IST
    last updated onApr 23, 2019 12:42 IST
    770 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने टकाता एयरबैग इंफ्लेटर में खराबी के चलते अकॉर्ड की 3600 से ज्यादा यूनिट को वापस बुलाने (रिकॉल) की घोषणा की है। । कंपनी ने कहा है कि ड्राइवर एयरबैग को खोलना जोखिमभरा हो सकता है। ड्राइवर एयरबैग खुलने के दौरान आंतरिक दबाव के चलते फट सकता है।

    For representation purpose only

    होंडा ने अपनी वेबसाइट पर एक माइक्रो साइट का लिंक दिया है, जहां आप कार के 17 डिजिट वाले वीआईएन नंबर डालकर पता लगा सकते हैं कि आपकी कार इस समस्या से प्रभावित है या नहीं। कंपनी इस समस्या को सही करने की एवज में आपसे कोई चार्ज नहीं लेगी। यह सर्विस निशुल्क है।

    ग्राहक अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप पर जाकर भी इस बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर खराब एयरबैग बदलने की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने यह कदम ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

    यह भी पढें : अप्रैल 2019 ऑफर्स: होंडा की इन कारों पर मिल रहा बम्पर डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है